*सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही*

🔴*सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही*

🔴🍾 अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

🔴🛵 बिना नंबर प्लेट स्कूटी से हो रही थी शराब तस्करी

🔴 09 लीटर अंग्रेजी शराब एवं वाहन जप्त

         

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक मनेन्द्रगढ़ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग स्थित रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर एक बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी को रोका गया। वाहन चालक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई।

🔹 आरोपी के कब्जे से –

▪️ 50 पाव अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल)

▪️ कुल मात्रा – 09 लीटर

▪️ अनुमानित कीमत – ₹6,750/-

▪️ परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी जप्त

कार्यवाही के दौरान आरोपी –

👤 पारस मणि प्रजापति

पिता – श्री रमेश प्रजापति

उम्र – 25 वर्ष

निवासी – वार्ड क्रमांक 06, इंटा भट्ठा दफाई, झगराखांड थाना झगराखांड जिला एमसीबी (छ.ग.)

के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

👮 कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

थाना प्रभारी कोतवाली विवेक पाटले, Asi अभिषेक पाण्डेय,hc पुष्कल सिन्हा(साइबर सेल ), co प्रमोद, जीतेन्द्र, दीप एवं अन्य पुलिस स्टॉफ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ की सराहनीय भूमिका रही।

एमसीबी पुलिस

“अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”रहेगी

Trending News

Technology