*कोहेफिजा पुलिस ने किया वाहन चोरी के आरोपी को उदयपुरा रायसेन से गिरफ्तार*
o आरोपी से चोरी गया मसरूका अर्टिगा कार कीमती 600000/-रूपये बरामद
o आरोपी पूर्व मे नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के प्रकऱण मे जेल गया था जमानत मिलने के पश्चात हो गया था फरार माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

भोपाल//घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनाक 10.05.2026 के रात्रि करीब 02.30 बजे फरियादी पुष्पेन्द्र भदौरिया निवासी विजय नगर लालघाटी कोहेफिजा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की कोई अज्ञात चोर मेरे घर के बाहर खडी मेरी अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/-रूपये को चोरी करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाक 253/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
शहर मे हो रही चोरी, नकबजनी की घटनाओ पर लगाम लगाने तथा आरोपीयो की धरपकड हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष दिशा निर्देश समय समय पर दिये जाते रहे है, उक्त निर्देशो के पालन मे श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-3 आयुष गुप्ता एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित द्वारा चोरी, गई कार के आरोपी की धरपकड तथा माल बरामदगी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शाहँजानाबाद श्री अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा तथा स्टाफ की टीम गठित कर टीम को रात्रि मे ही रवाना किया गया थाl
टीम द्वारा घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान कर वाहन के फास्टैग से प्राप्त जानकारी तथा सन्देही के मोबाईल नंबर की सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर वाहन के रायसेन तरफ जाने की जानकारी प्राप्त होने पर सिटी कन्ट्रोल की मदद से उदयपुरा रायसेन पुलिस की मदद से वाहन तथा चालक को रूकवाया गयाl
बाद रवाना टीम द्वारा उदयपुरा रायसेन पहुचकर चोरी गई अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/- रूपये को चोरी जाने के चंद घण्टे के अंदर ही बरामद किया जाकर जप्त कर आरोपी बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय जेआऱ पर पेश किया गया है ।
प्रकऱण मे गिरफ्तार सुदा आरोपी बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल को वर्ष 2022 मे अप.क्र.395/22 धारा 376, 376(2)एन, 506 भादवि, 5/6 पॉक्सो, 3(2)(अ) एससी/ एसटी एक्ट मे नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के प्रकऱण मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था जो जमानत मिलने के बाद से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था जिसका गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- बृजेष सिंह घोषी पिता प्रहलाद सिंह उम्र 32 साल नि0-गुरूद्वारा चौक कोतवाली
जिला नरसिंहपुर (म0प्र0) हाल- रामानंद नगर कोहेफिजा भोपाल
बरामद मसरूका — अर्टिगा कार क्रमाक MP04-CU-8061 कीमती 600000/- रूपये (छः लाख रूपये)
सराहनी भूमिका –
थाना प्रभारी –निरीक्षक कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिह, सउनि रामभरत सुमन, सउनि मेहमुद अली , प्रआर 2862 मनीष यादव , , प्रआऱ 2041 विजेन्द्र राजपूत, ,आर 3687 आलीशान , आर 1602 रवि चौबे, एवं थाना उदयपुरा रायसेन का स्टाफ
