Home Blog Page 159

*बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में थाना लालबाग पुलिस कार्रवाई।*

0

*बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में थाना लालबाग पुलिस कार्रवाई।*

 

✳️ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

 

✳️ प्रार्थी से आरोपी ने कम समय पर रकम दुगना कर वापस करने का झांसा देकर ठग लिया था 5,42,000 रूपये।

 

✳️ गिरफ्तार आरोपी का नाम : महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़।

 

राजनांदगांव:– थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 420, 467, 468 भादवि के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 

प्रकरण के संबंध में प्रार्थिया फगनी बाई साहू पति स्व० जेठूराम साहू उम्र 65 वर्ष निवासी चमारराय टोलागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा स्वयं को निवेश एवं बीमा संबंधी कार्य से जुड़ा होना बताकर प्रार्थिया से वर्ष 2014, 2022 एवं 2023 में किश्तों के माध्यम से कुल 5,42,000/- रुपये प्राप्त किये गये। आरोपी द्वारा उक्त राशि को निवेश कर दुगुना लाभ दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बांड पेपर एवं दस्तावेज प्रदान किये गये।

 

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थिया से राशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। साथ ही आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।

प्रकरण में आरोपी महेश राम वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07/05/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

*पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

0

 

 

 *पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

 

* *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद में 04 लोगों की निर्मम हत्या, 02 आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी*

 

* *स्वयं SP निवेदिता पाल एवं ASP पहुंचे घटनास्थल, दिए आवश्यक कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिले के थाना शिवरीनारायण अंतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र राहौद क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

 

*विवरण* दिनांक 14 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप* ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

*जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम* ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

 

*पुलिस जांच में यह भी* सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

 

*पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र* दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 *पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

0

 *पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

* *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद में 04 लोगों की निर्मम हत्या, 02 आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी*

* *स्वयं SP निवेदिता पाल एवं ASP पहुंचे घटनास्थल, दिए आवश्यक कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के थाना शिवरीनारायण अंतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र राहौद क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

*विवरण* दिनांक 14 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप* ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

*जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम* ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

*पुलिस जांच में यह भी* सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

*पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र* दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*3 महिलाएं और 2 पुरुष गिररफ्तार,स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़*

0

3 महिलाएं और 2 पुरुष गिररफ्तार,स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

देहरादून। कैंट क्षेत्र स्थित किशननगर एक्सटेंशन में स्कूल परिसर में स्थित किराये के कमरे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे राज्यों से लाई गई तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सिरमौर मार्ग स्थित प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में एक कमरे में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे उन्हें लंबे समय से शक था। चूंकि मकान की बिल्डिंग पर स्कूल है, इसलिए आसपास रहने वाले लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे।

स्थानीय निवासियों ने कई बार मकान के बाहर संदिग्ध लोगों को आते-जाते देखा। धीरे-धीरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई कि मकान में गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जब लोगों का शक गहरा गया तो स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मकान के बाहर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिलाएं दूसरे राज्यों से लाई गई थीं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

*हत्या बेटों ने की मां की गला रेतकर हत्या भूमि विवाद में*

0

हत्या बेटों ने की मां की गलत कर हत्या भूमि विवाद में

बिहार। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां जमीन के चंद टुकड़े के लिए पुत्रों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी घटना बदौरा गांव की बताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने बताया कि बदौरा निवासी जिलवी देवी के पति रामचंद्र प्रसाद की मौत हो चुकी है। उसका ससुराल भाषीन बिगहा में है, जबकि वह मायके में रह रही थी। मकान और जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने ही बेटों के व्यवहार से काफी डरी-सहमी रहती थी। परिजनों का आरोप है कि महिला के मंझले बेटे रविशंकर कुमार और बड़े बेटे चंद्रभूषण कुमार ने ही महिला की हत्या कर दी। रविशंकर कुमार पटना में रहकर वाहन चलाने का काम करता है। दोनों भाइयों का अक्सर अपनी मां से जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार घर में मारपीट और झगड़े की नौबत भी आ चुकी थी।

इससे पहले महिला ने शनिवार को थाना पहुंचकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे कभी भी हत्या कर सकते हैं। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी नाराजगी देखी गई। उनका कहना था कि महिला ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हत्या के आरोपित दोनों पुत्रों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी कोणों पर जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*भंवतरा गांव में सनसनी: बुजुर्ग दंपत्ति सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पूरे इलाके में दहशत*

0

भंवतरा गांव में सनसनी: बुजुर्ग दंपत्ति सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पूरे इलाके में दहशत

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -भंवतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। यह हृदयविदारक घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है, जहां बुजुर्ग दंपत्ति सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम और भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं पुलिस प्रशासन ने तत्काल इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है, जिससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा गांव के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने परिवार से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। जांच एजेंसियां हत्या के कारणों, पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश तथा अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। गांव के लोग इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की जघन्य घटना ने पूरे इलाके की शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इधर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश भी घटनास्थल पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही। विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यह निर्मम हत्याकांड पूरे जांजगीर-चांपा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

*ग्राम कुधुरताल में 07 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

0

*ग्राम कुधुरताल में 07 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

*कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रही छापामार कार्रवाई*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त लोरमी की टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम कुधुरताल में कार्रवाई करते हुए उबारन लहरे के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी उबारन लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

*सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम: कलेक्टर*

0

*सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम: कलेक्टर*

 

*कलेक्टर ने जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

 

*नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में समाधान शिविर का हुआ आयोजन*

 

मुकेश साहू ब्यूरो  लोरमी मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ प्रदेश में जनकल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ ईमानदारीपूर्वक किया गया कार्य हमेशा बेहतर परिणाम देता है। कलेक्टर ने राजस्व संबंधित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही सुशासन की पहचान है। यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतर माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बिजली चोरी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए अवैध हुकिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी तथा अधिक बिजली खपत वाले परिवारों को शासन की सौर ऊर्जा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद लोरमी के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा है, जिससे आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंदन शर्मा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 68 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, श्री गुरमीत सलूजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

 

समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान किया गया। इसी तरह 05 हितग्राहियों को सीमांकन, नक्शा बटांकन सहित अन्य राजस्व संबंधी अभिलेख, 10 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मछली पालन विभाग द्वारा 01 हितग्राही को आइस बॉक्स, 05 हितग्राहियों को राशनकार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 06 हितग्राहियों को चेक, 04 हितग्राहियों को सुपोषण किट, 04 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना बांड पेपर, 03 हितग्राहियों को विद्यारंभ योजना का प्रमाण पत्र और 05 हितग्राहियों को अरहर मिनी किट प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमाजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया।

 

*विकासखण्ड मुंगेली के नवागांव (चि.) में शिविर का आयोजन 14 मई को*

 

सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम नवागांव (चि.) स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में 14 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्लस्टर के 28 ग्रामों पंडरभट्ठा, पुरान, घुठेली, बलौदी, नवागांव (चि.), करही (ध.), कोदूकापा, धपई, चिरहुला, घोरपुरा, बुंदेली, नेवासपुर, किरना, रामगढ़, खैरवार (बै.), पालचुवा, लालाकापा, रेहुंटा, लिलवाकापा, लक्षनपुर (कि.), नवागांव (टे.), टेमरी, करूपान, कोहड़िया, चातरखार, धनगांव (च.), चलान और निरजाम के आमजन शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

*सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम: निजी अस्पतालों को आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण*

0

*सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम: निजी अस्पतालों को आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण*

 

*गर्भवती महिलाओं की जांच और सुरक्षित प्रसव की ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी सुनिश्चित*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली , // जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स शामिल हुए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की समस्त स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं प्रसव संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे समय पर निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा। अब निजी अस्पतालों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज हो सके और सुरक्षित मातृत्व अभियान को मजबूती मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जिला प्रबंधक डाटा श्री शैलेष देवांगन एवं डीपीएचएनओ श्रीमती रंजिता निर्मलकर द्वारा आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल के संचालन, डेटा एंट्री प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के माध्यम से उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार सहित निजी अस्पतालों के चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

*सुशासन तिहार 2026: जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं का लाभ*

0

 

*सुशासन तिहार 2026: जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं का लाभ*

 

 *रामजी को मत्स्य जाल मिलने से चेहरे में आई मुस्कान*

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली , // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनते जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और खुशहाली को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम भूतकछार निवासी रामजी को मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल प्रदान किया गया।

मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रामजी लंबे समय से पुराने और अनुपयोगी जाल के कारण परेशान थे। सीमित संसाधनों के चलते नया मत्स्य जाल खरीद पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे उनकी आय भी प्रभावित हो रही थी। समाधान शिविर में आवेदन करने पर उन्हें मत्स्य जाल उपलब्ध कराया गया। नया जाल मिलने से रामजी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें मछली पकड़ने में आसानी होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी, जिससे परिवार का जीवन बेहतर हो सकेगा। रामजी ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है