Home Blog Page 158

*जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा*

0

*जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा*

*18 से 25 मई तक चलेगा “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान*

आशीष कश्यप प्रधान सम्पादक रायपुर,/ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 18 से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के 1544 तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 6691 गांवों में संचालित होगा।

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पोषण और पेयजल जैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारी गांवों में पहुंचकर जन सुनवाई करेंगे तथा “आदि सेवा केन्द्रों” में शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

अभियान में सिकल सेल और टीबी जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। डिजिटल मॉनिटरिंग के तहत प्रतिदिन फोटो, वीडियो और लाभार्थियों के बयान “आदि प्रसारण” पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

शासन ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, एनएसएस, एनसीसी और स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का समन्वय “सुशासन तिहार” और “जनजातीय गरिमा उत्सव” से भी किया जाएगा।

*जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता :-भावना बोहरा*

0

जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता :-भावना बोहरा

0.सुशासन तिहार, जनसमस्याओं के समाधान हेतु भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ की जनता के समस्याओं का निराकरण कर उनतक शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार के तहत सरकार जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ग्राम पंचायत रणवीरपुर एवं घुटुरकुण्डी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुईं और बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उपस्थित विभाग के अधिकारीयों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान भावना बोहरा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड ट्राइसिकल व लखपति दीदियों को चेक तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण कर उन्हें बधाई दी और इन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को जाना और जनता से संवाद किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में सुशासन तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य आयोजित किया किया गया है जो जनसुविधाओं के विस्तार व जनता के समस्याओं के समाधान में सार्थक भूमिका निभा रहा है आज सरकार स्वयं जनता के गांव और द्वार जाकर उनकी अपेक्षाओं को सुन रही है समस्याओं का समाधान कर रही है और शासन की योजनाओं का लाभ उनतक पहुंचा रही है हमारी सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना हेतु कटिबद्ध है इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रही है हमारी सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो यही हमारा लक्ष्य है उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है तथा सुशासन तिहार जनसमस्याओं के समाधान हेतु भाजपा सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल एवं डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से आज प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है किसानों को प्रोत्साहन मिलने से वे कृषि के क्षेत्र में आधुनिकता से जुड़ रहें हैं और आत्मनिर्भर बन रहें हैं, प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहें हैं छत्तीसगढ़ और हमारा पंडरिया विधानसभा भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है एक वक्त था जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पंडरिया को उपेक्षित रखा गया लेकिन आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा पंडरिया विधानसभा निरंतर समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है भावना बोहरा ने बताया कि आज 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से पंडरिया एक विकसित विधानसभा बन रहा है वनांचल क्षेत्रों से लेकर हर वार्ड और गाँव में सड़कों का जाल बिछ रहा है पेयजल और सिंचाई के लिए 300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर दिख रही हैं, अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय पर अपना आकार ले रहें हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,बिजली,पानी, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था जैसे मूलभूत सुविधा आज हर नगर व गाँव में दिखाई दे रही है महतारी वंदन योजना,पीएम आवास योजना पीएम जनमन योजना जैसी केंद्र व राज्य सकरार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से आज पंडरिया विधानसभा के अंतिम व वनांचल क्षेत्र से लेकर नगरों तक विकास की रोशनी पहंच रही है और यह अभूतपूर्व कार्य प्रदेश में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं जहाँ योजना का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति और विकास व अधोसंरचना कार्य प्रत्येक गाँव में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की हमारी भावना को प्रबल कर रहें हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह अभियान निश्चित रूप से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

————————————–

*शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न*

0

शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के अंतर्गत मंझोली शक्ति केन्द्र में शक्ति केन्द्र प्रभारी चंद्र कुमार सोनी संयोजक शिवचरित्र सिंह ठाकुर एवं सह संयोजक हरि साहु के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया कार्यकारिणी सदस्य, निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सभी मोर्चों प्रमुखो के साथ भाजपा मंडल को आत्म निर्भर मंडल बनाने की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक घर तक पहुंचाने हेतु महत्त्वपूर्ण बैठक प्रदेश भाजपा के आदेश पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी निर्देश पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में मंडल पंडरिया कुशल मार्गदर्शन में बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का अनेकों सुझाव आया जिसे जिला और विधायक के समक्ष रखा जावेगा बैठक के पश्चात ग्राम धोबघट्टी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दौलतराम चंन्द्रवंशी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला साथ ही नवदम्पत्ति को शुभ आशीष बधाई भी दिया गया और वहां पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवारीगुडा के अनेको कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो से भेंट मुलाकात किया गया इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

————————————–

*अब सिर्फ घर नहीं चला रहीं महिलाएं, “रानी मिस्त्री” बन घर भी खड़ा कर रही*

0

अब सिर्फ घर नहीं चला रहीं महिलाएं, “रानी मिस्त्री” बन घर भी खड़ा कर रही

0.रानी मिस्त्रियों का गांव” बना राम्हेपुर, 35 महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी।

0.सुशासन तिहार में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पहल को सराहा।

0.प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत रानी मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित होकर ग्रामीण महिलाओं को मिला आजीविका का नया जरिया।

0.रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिल रहा रोजगार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- कभी दूसरों के निर्माण कार्यों में सिर्फ ईंट उठाने और मसाला ढोने तक सीमित रहने वाली ग्राम राम्हेपुर की महिलाएं आज खुद मकानों की दीवारें खड़ी कर रही हैं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के इस छोटे से गांव में अब महिलाएं “रानी मिस्त्री” बनकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं गांव की कमला बाई, फूलमती और सावित्री जैसी महिलाएं बताती हैं कि पहले वे निर्माण कार्यों में केवल रेजा और हेल्पर का काम करती थीं दिनभर मेहनत के बाद भी मजदूरी कम मिलती थी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं 30 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद वे खुद दीवार निर्माण, प्लास्टरिंग, नाप-जोख, शटरिंग और निर्माण गुणवत्ता की जिम्मेदारी संभाल रही हैं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम राम्हेपुर में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 35 ग्रामीण महिलाओं को “रानी मिस्त्री” के रूप में प्रशिक्षित किया गया आरसेटी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाओं को केवल राजमिस्त्री का तकनीकी ज्ञान ही नहीं दिया गया बल्कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने बिल्डिंग मटेरियल की गुणवत्ता देखने ईटों की जोड़ाई, मसाला बनाना सीमेंट-रेत अनुपात,सही नाप-जोख,प्लास्टरिंग, दीवार निर्माण,सेंट्रिंग, वाटर लेवल सेटिंग, सुरक्षा उपाय एवं निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक ज्ञान के साथ ही सीखा कि अच्छी गुणवत्ता वाली ईंट और सामग्री की पहचान कैसे की जाती है मसाले में सीमेंट और रेत का सही अनुपात क्या होना चाहिए, दीवार की सीध और मजबूती कैसे सुनिश्चित की जाती है और निर्माण कार्य में वाटर लेवल सेटिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण क्यों जरूरी है आज यही महिलाएं गांव और आसपास के क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य निर्माण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं पहले जहां निर्माण कार्य पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था वहीं अब महिलाएं खुद राजमिस्त्री बनकर समाज की सोच बदल रही हैं राम्हेपुर की इन महिलाओं की कहानी केवल रोजगार पाने की कहानी नहीं है बल्कि यह आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक बदलाव की कहानी है जिन हाथों ने अब तक घर चलाने की जिम्मेदारी उठाई है वही हाथ अब लोगों के सपनों का घर खड़ा कर रहे हैं सुशासन तिहार में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहल को सराहा
इस पहल को उस समय नई पहचान मिली जब सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आकस्मिक रूप से जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम लोखान पहुंचे वहां पंचायत भवन निर्माण कार्य में लगी रानी मिस्त्रियों के साथ उन्होंने स्वयं ईंट जोड़ाई की और महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

*प्रशिक्षण से हुआ कौशल उन्नयन-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया की ग्राम पंचायत राम्हेपुर की 35 महिलाओं को आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है हमारा उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी कार्यों से जोड़ा जाए रानी मिस्रियों के रूप में प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं को उनके गांव एवं आसपास के क्षेत्रो में निर्माण कार्यों से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं पहले जहां मिस्रियों का काम सिर्फ पुरुष ही किया करते थे वही अब इन कार्यों से महिलाओं ने जुड़कर सभी के लिए एक आदर्श स्थापित किया है इन्हें अच्छा काम मिल रहा है और विभिन्न निर्माण कार्यों में कम से कम 410 रुपए प्रतिदिन की आमदनी कमा रहे हैं मनरेगा के तहत पक्के निर्माण कार्यों में प्रतिदिन 465 रुपए का भुगतान किया जाता है जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी रानी मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है जिससे आजीविका के नए कार्यों से महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके।

*रानी मिस्रियों के रूप में महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर-सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति लाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा जनपद पंचायत सहसपुर
लोहारा अंतर्गत 35 महिलाओं का प्रशिक्षण हो चुका है प्रशिक्षण उपरांत महिला राजमिस्त्रियों द्वारा आवास को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने में मदद मिल रहा है और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो रहा है।

*एक नजर प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत महिला मिस्रियों के प्रशिक्षण पर*

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना से विगत वर्षों में 60 दिनों का रोजगार प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं पहले ही लाभान्वित हो चुकी है ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है पूरे प्रदेश में अभी तक 1500 से अधिक ग्रामीण महिलाएं आरसेटी केंद्रों से रानी मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर हो चुकी है इसी क्रम में आरसेटी केंद्र कवर्धा एवं जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा 30 दिवसीय प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 35 रानी मिस्रियों का प्रशिक्षण आयोजित कराया गया।राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर गांव में ही खुले हुए हैं प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 261 रुपया के मान से मजदूरी राशि प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खाते में प्राप्त हुआ है प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी और गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है साथ ही महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसे शासन के महत्वपूर्ण योजना में त्वरित रूप से रोजगार देकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाना है।

————————————–

*जनता की सरकार, जनता के द्वार: सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड*  

0

*जनता की सरकार, जनता के द्वार: सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड*  

 

*दामिनी देवदास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। आरंग विकासखंड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम समोदा निवासी श्रीमती दामिनी देवदास एवं खुशबू सोनवानी के आवेदन पर जल्द ही राशन कार्ड बनाया गया।

 

श्रीमती दामिनी देवदास ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद जल्द मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया । मैं पिछले 4 साल से राशन कार्ड बनवाना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश नहीं बन पाया था । अब सुशासन तिहार में तुरंत बन गया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं।

 

श्रीमती खुशबू सोनवानी ने बताया कि पहले मेरा राशन कार्ड नहीं बना था अब सुशासन तिहार में आवेदन के बाद जल्द मेरा राशन कार्ड बन गया। अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

*अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार: सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच*

0

 

 

*अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार: सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच*

 

*सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत जर्वे च एवं नगर पालिका चांपा में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर*

 

*कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का निरीक्षण, योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने नागरिकों से की अपील*

 

*शिविर में पात्र हितग्राहियों को तत्काल आधार अभिलेख, पीएम आवास की चाबी, राशन कार्ड, रोजगार कार्ड, किसान किताब आदि का किया गया वितरण*

      मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-15 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज जिले के नगर पालिका चांपा के वार्ड क्र. 20 छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) एवं जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे च के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए और विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, राशन कार्ड, मनरेगा रोजगार कार्ड, आधार अभिलेख, श्रम काडर्, जाल, आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड प्रदान किए गए। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही शिविर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ईसीजी सहित मूलभूत ईलाज की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत जर्वे च में आयोजित शिविर में कुल 903 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 856 मांग एवं 47 शिकायत से संबंधित है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, श्री अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही मंच पर प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान इस शिविर के माध्यम से किया जा रहा है तथा अंतिम व्यक्ति तक समस्याओं का निराकरण पहुंचाना ही सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिविर में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा प्राप्त मांगों एवं आवेदनों पर आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोग आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है आप सभी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

 

*सुशासन तिहार में मनरेगा के क्यूआर कोड और सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण का केंद्र*

 

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता एवं तकनीकी नवाचार की पहल देखने को मिली। शिविर के दौरान क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से स्कैन कर संबंधित पंचायतों में संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से मनरेगा के कार्यों, स्वीकृत योजनाओं एवं प्रगति संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध होने पर लोगों ने इसकी सराहना की। शिविर में आकर्षण का एक अन्य केंद्र सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाई।

 

*19 मई को नगर पंचायत शिवरीनारायण एवं ग्राम पंचायत बंसुला में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर*

 

सुशासन तिहार अंतर्गत 19 मई को नगर पंचायत शिवरीनारायण के सतसंग भवन में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत शिवरीनारायण के शिविर में वार्ड 01 से 15 कुल 15 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बंसुला में आयोजित होने वाले शिविर में कुल 18 ग्राम पंचायत शामिल होंगे। जिनमें सोनाईडीह, गोंविदा, करनौद, नक्टीडीह, चोरहादेवरी, तालदेवरी, बोरसी, गतवा, सिलादेही, देवरानी, बंसतपुर, देवरहा, बिर्रा, कपिस्दा, बंसुला, सेमरिया, बनडभरा, सोनादह ग्राम पंचायत है।

*अकलतरा-बलौदा मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा*

0

*अकलतरा-बलौदा मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा*

 


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा से बलौदा मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बदहाल होती जा रही है। ब्रिज पर सड़क बीच से टूट गई है, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया है और सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की अब तक मरम्मत नहीं की गई है। रात के समय यह गड्ढा दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

*प्रसासन में देर नहीं मनचलों की अब खेर नहीं*

0

🚔 *प्रसासन में देर नहीं मनचलों की अब खेर नहीं*

👉महिलाओं का सम्मान हमारे देश का सम्मान 🫵 महिलाओं पर अश्लील टिपणी करना पड़ा भारी 

फर्रुखाबाद:12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।भौगोलिक संदर्भ

 

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़िया स्थित मंदिर के सामने टहलने आने वाली महिलाओं और युवतियों पर एक युवक अश्लील टिप्पणियां कर रहा है तथा अभद्र गाने गा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक जीवन शाक्य पुत्र चन्द्रभान निवासी मोहल्ला गडरियान, कस्बा एवं थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 180/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजब सिंह, उपनिरीक्षक रामकेश सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, महिला कांस्टेबल जयंती कुमारी, ऋचा, कल्पना एवं खुशबू शर्मा शामिल रहीं।

● *बजरंग चौक बलौदाबाजार स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

● *बजरंग चौक बलौदाबाजार स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

● आरोपी द्वारा घर की छत पर लगे टिन को शेड को हटाकर घर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

● आरोपी द्वारा ₹67,500 कीमत मूल्य का सोने चांदी के जेवर, सिलेंडर एवं अन्य सामान किया गया था चोरी

 

बलौदाबाजार ● सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार

● आरोपी से नगदी ₹3900 एवं चोरी का एक नग सिलेंडर किया गया बरामद

 

आरोपी- लकेश्वर धृतलहरे उर्फ सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी टॉकीज के पीछे पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

*भंवतरा गांव में सनसनी: बुजुर्ग दंपत्ति सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पूरे इलाके में दहशत*

0

*भंवतरा गांव में सनसनी: बुजुर्ग दंपत्ति सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पूरे इलाके में दहशत*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-भंवतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। यह हृदयविदारक घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है, जहां बुजुर्ग दंपत्ति सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम और भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं पुलिस प्रशासन ने तत्काल इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है, जिससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा गांव के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने परिवार से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। जांच एजेंसियां हत्या के कारणों, पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश तथा अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। गांव के लोग इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की जघन्य घटना ने पूरे इलाके की शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इधर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश भी घटनास्थल पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही। विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह निर्मम हत्याकांड पूरे जांजगीर-चांपा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।