Home Blog Page 160

*राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: कलेक्टर*

0

*राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: कलेक्टर*

 

*राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अनुविभागवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की तथा समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्य में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों एसडीएम, सभी तहसीलदार, एएसएलआर एवं एसएलआर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरण सीधे आम नागरिकों से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*जिले में खरीफ सीजन हेतु किसानों को खाद वितरण प्रारंभ* 

0

*जिले में खरीफ सीजन हेतु किसानों को खाद वितरण प्रारंभ* 

 

*कलेक्टर ने बैठक लेकर खाद का नियमित वितरण करने दिए निर्देश* 

 

*खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता, करें सतत मानिटरिंग: कलेक्टर*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,//  जिले में खरीफ सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और किसानों के लिए खाद-बीज वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक लेकर खाद एवं बीज के भंडारण, उपलब्धता, वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समितियों में खाद वितरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने तथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासन स्तर से समिति तक खाद पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली और खाद का नियमित एवं व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने अथवा खाद के साथ अनावश्यक रासायनिक उर्वरक देने की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निजी कृषि केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन के आधार पर खाद वितरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के शत-प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को पारदर्शी और सुगम व्यवस्था के माध्यम से समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि खरीफ सीजन में खेती कार्य प्रभावित न हो और किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सके।

बैठक में कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शासन के निर्देशानुसार हरित खाद (हरी खाद) के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उर्वरक वितरण प्रणाली को एग्रीस्टैक से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी भूमि और फसल के प्रकार के अनुसार उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित कृषि, सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान*

0

घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक, माड़वी नन्दे और सुमड़ी को मिली नई जिंदगी

अभियान के अंतर्गत 1,74,770 लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार पूर्ण

आशीष कश्यप प्रधान सम्पादक रायपुर /सुकमा जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम दुरभा पहुँची टीम ने दो मासूमों 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी को नई जिंदगी दी। मलेरिया, गंभीर कुपोषण और शरीर में मात्र 2 से 3 ग्राम हीमोग्लोबिन के साथ कमजोर इन बच्चियों के लिए प्रशासन की यह सक्रियता किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई।

कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के ‘स्वस्थ बस्तर’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। घने जंगलों, नदी और नालों को पार कर जब टीम दुरभा पहुँची, तो बच्चों की हालत देख उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाने का निर्णय लिया गया। दुर्गम रास्तों पर मीलों का सफर पैदल तय कर बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से एम्बुलेंस के माध्यम से लगभग 96 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय सुकमा पहुँचाया गया। प्रशासन की इस संवेदनशीलता ने साबित कर दिया कि सरकार की नजरें बस्तर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति पर भी हैं।

जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने युद्ध स्तर पर बच्चों का इलाज शुरू किया। एनीमिया और मलेरिया से जूझ रहे इन बच्चों को न केवल खून चढ़ाया गया, बल्कि मलेरिया का पूरा कोर्स और गहन चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई गई। पोषण पुनर्वास केंद्र(एनआरसी) में हुए इस निःशुल्क उपचार का परिणाम सुखद रहा। कुछ ही दिनों में बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम के पार पहुँच गया और उनके मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान बच्चों के परिजनों को पोषण, स्वच्छता और बच्चों के मानसिक विकास के लिए विशेष परामर्श भी दिया गया ताकि भविष्य में उन्हें ऐसी चुनौतियों का सामना न करना पड़े।

इलाज के बाद बच्चों को सकुशल उनके गाँव तक वापस पहुँचाया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के अनुसार, यह मिशन केवल उपचार तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों को शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज भी तैयार किए गए। आज दुरभा गाँव में लौट आई इन मासूमों की खिलखिलाहट स्वास्थ्य विभाग के उन सफल प्रयासों की गूँज है, जो दुर्गम पहाड़ों और घने जंगलों को लांघकर जन-जन तक पहुँच रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सुकमा जिले में कुल 2,93,386 लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से आज दिनांक तक 1,74,770 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा चुका है। अभियान के दौरान लगभग 5,240 मरीजों को मोतियाबिंद, मलेरिया, कुष्ठ, टीबी, खून की कमी, उच्च जोखिम गर्भवती महिला, कुपोषित बच्चे, बीपी एवं शुगर जैसी बीमारियों के लक्षणों के आधार पर चिन्हांकित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल में बेहतर उपचार हेतु रेफर किया गया है।

*10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

0

*10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

*इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत*

*अत्याधुनिक ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सफल सर्जरी*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल एवं जीवनरक्षक सर्जरी कर 25 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने की गंभीर समस्या से पीड़ित था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि प्रत्येक बार खांसने पर लगभग 50 से 70 एमएल तक खून निकल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया जाता तो अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मरीज की जान भी जा सकती थी।

अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया कि अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में छाती एवं फेफड़ों के अधिकांश ऑपरेशन उन्नत तकनीक से की जा रही है। अभनपुर के पास चटौद निवासी 25 वर्षीय युवक को पिछले लगभग 10 वर्षों से खांसी के साथ बलगम में खून आने की शिकायत थी। प्रारंभ में यह समस्या कम थी, लेकिन पिछले एक माह से लगातार बढ़ रही थी। पिछले कुछ दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई तथा हर बार खांसने पर अत्यधिक मात्रा में खून आने लगा।

मरीज ने पूर्व में टीबी की दवाइयों का सेवन भी किया था तथा उपचार के लिए कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। जांच के दौरान मरीज का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें दाएं फेफड़े के निचले हिस्से (लोअर लोब) में बड़ी कैविटी बनने एवं उसमें एस्परजिलोमा नामक फंगल संक्रमण होने की पुष्टि हुई। यह बीमारी सामान्यतः टीबी से पीड़ित मरीजों में देखने को मिलती है।

सीटी स्कैन रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद डॉ. साहू ने बताया कि मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन आवश्यक था। इस सर्जिकल प्रक्रिया को मेडिकल भाषा में लोबेक्टॉमी (लोअर लोब ऑफ राइट लंग) कहा जाता है, जिसमें फेफड़े के संक्रमित हिस्से को काटकर निकाला जाता है। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल एवं हाई-रिस्क सर्जरी की श्रेणी में आता है, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान फेफड़ों की प्रमुख रक्त वाहिनियों- पल्मोनरी आर्टरी एवं पल्मोनरी वेन, को क्षति पहुंचने का खतरा बना रहता है।

परिजनों की सहमति मिलने के बाद मरीज का अगले ही दिन आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान अत्याधुनिक लंग स्टेपलर गन तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे ऑपरेशन के बाद एयर लीक जैसी जटिलताओं की संभावना कम हो सके। सफल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और कुछ दिनों बाद उसे पूर्णतः स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह संपूर्ण उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया।

डॉ. साहू ने बताया कि खांसी के साथ खून आने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हीमोप्टाइसिस कहा जाता है। इसके प्रमुख कारणों में फेफड़ों की टीबी, फेफड़ों का कैंसर, पल्मोनरी एवी मालफॉर्मेशन, ब्रोंकाइटिस तथा अन्य गंभीर फेफड़ा संबंधी रोग शामिल हैं।

पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी का कहना है कि चिकित्सकों की टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए समय पर सफल सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया। भविष्य में भी हमारा संस्थान इसी प्रकार मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर कहते हैं कि अस्पताल प्रबंधन का निरंतर यह प्रयास रहा है कि आयुष्मान योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उच्चस्तरीय एवं निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए और इस दिशा में हमें सफलता भी मिल रही है। वर्तमान में इस योजना से कई मरीज लाभांवित भी हो रहे हैं।

*Decision by Central Government to increase MSP is a historic step in the interest of farmers: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*Decision by Central Government to increase MSP is a historic step in the interest of farmers: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

*Farmers to benefit from increase in Minimum Support Price of 14 kharif crops including paddy*

Ashish kashyap Editor in chief Raipur, Farm sector gets major policy boost as Centre increases MSP for 14 kharif crops including paddy. Welcoming the move,Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that the decision taken by the Union Cabinet under the chairmanship of Prime Minister Narendra Modi to increase the Minimum Support Price (MSP) for the marketing year 2026–27 is a historic step towards increasing farmers’ income, making agriculture profitable, and strengthening the rural economy.

“The significant increase in the MSP of various Kharif crops, including paddy, clearly reflects the Central Government’s strong commitment to ensuring that farmers receive fair value for their hard work,” said Shri Sai. The historic rise in paddy MSP over the past years has further strengthened the dignity, confidence, and prosperity of farmers, he added.

Shri Sai said that the Chhattisgarh Government, while giving the highest priority to farmers’ interests, is procuring paddy at the highest rate in the country at Rs 3,100 per quintal. Hence, this farmer’s friendly policy resulted in record paddy procurement in the state, along with building farmers’ trust in the government.

In a continuous stride towards farmer’s welfare Shri Sai said that state government is continuously working with a commitment towards agricultural progress and rural prosperity. Coordinated efforts of Central and State Governments are working to economically empower farmers and provide new strength to the agriculture sector.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed gratitude to Prime Minister Shri Narendra Modi and Union Minister for Agriculture and Farmers’ Welfare Shri Shivraj Singh Chouhan for this significant and visionary decision taken in the interest of farmers.

*शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा*

0

*शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा*

*मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट क्षेत्रों में तीव्र और लक्षित विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यों को मिशन मोड में संचालित करेगा। इस संबंध मे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने लक्षित विकास के लिए नए मिशन शुरू किए है। जिन्हें पूरी तरह मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। अधिकारियों ने बैठक में अपनी विभागीय योनजाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी रखी।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एआई मिशन के संबंध में बताया कि उभरती हुए तकनीकों और प्रौद्योगिकियों में छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए यहां के युवाओं को एआई आधारित स्टार्टअप के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। शासन व्यवस्था के कार्यों में भी एआई का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए शासन के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी तरह से छात्र-छात्राओं, युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत ग्रामीण और जमीनी स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें निखारा जाएगा। खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएगी। राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना तथा महिला खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन के अंतर्गत प्रमुख पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए थीम-आधारित पर्यटन सर्किट विकसित किए जाएंगे। सांस्कृतिक मेलों, उत्सवों और प्रदर्शनियों का आयोजन तथा स्थानीय स्तर पर ’होमस्टे’ योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन के तहत स्थानीय युवाओं को टूर-गाइडों के कौशल विकास के जरिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के जरिए राज्य के बुनियादें ढांचें, सड़कों, पुलों और शहरी-ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिशन मोड में मजबूत करना है। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए अधोसंरचना का तेजी से निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन के तहत प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना और नए व्यापारिक विचारों को जमीन पर उतारना। नए स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता और सरल प्रक्रियाएं सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, विशेष सचिव वित्त श्री चंदन कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्री जय प्रकाश मौर्य सहित सूचना प्रौद्योगिकी एवं चिप्स के अधिकारी शामिल हुए।

*एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी*

0

*एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success*

Raipur, /Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his heartfelt congratulations and best wishes to all students who successfully cleared the CBSE Class 12 Board Examination.

The Chief Minister said that this achievement reflects the students’ hard work, discipline, dedication, and continuous efforts. He stated that through their determination, perseverance, and self-confidence, students have set a new example of success that will inspire others as well.

Shri Sai remarked that education is not merely a means of securing marks in examinations, but a strong foundation for personality development, innovation, and nation-building. He expressed confidence that students from Chhattisgarh will continue to excel in education, science, technology, sports, arts, research, and other fields, bringing pride to both the state and the nation at national and international levels.

Highlighting the importance of “holistic and value-based education,” the Chief Minister said that the role of parents and teachers in shaping students’ success is equally significant. He noted that the sacrifices of parents, the guidance of teachers, and their constant encouragement act as a strong support system behind every successful student. Their dedication in helping children move forward even during difficult circumstances is highly commendable.

The Chief Minister also urged students to continue learning throughout life, maintain a positive outlook, and remain committed to their goals. He said that the true meaning of success lies not only in examination results, but also in becoming “responsible and socially aware citizens” who contribute positively to society and the nation.

Shri Sai conveyed his best wishes for a bright, successful, and inspiring future for all students. He added that the Chhattisgarh government remains continuously committed to promoting “quality education and youth empowerment” through various initiatives and opportunities for talented students across the state.

*Chhattisgarh’s woman weightlifter shines on the Asian stage*

0

*Chhattisgarh’s woman weightlifter shines on the Asian stage*

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai congratulates Gyaneshwari Yadav*

Raipur,  /Woman weightlifter Gyaneshwari Yadav from Rajnandgaon has brought laurel to Chhattisgarh with an outstanding performance at the Senior Asian Weightlifting Championship. Competing in the 53 kg category, Gyaneshwari secured silver and bronze medals, enhancing the pride of both the state and the nation. Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai congratulated her on this remarkable achievement and extended his best wishes for her bright future.

Gyaneshwari Yadav delivered an impressive performance in the championship by lifting 88 kg in the snatch and 106 kg in the clean and jerk, registering a total lift of 194 kg. Her strong showing on the international stage has given a new identity and recognition to Chhattisgarh’s sporting talent.

“Gyaneshwari Yadav’s success is inspirational for the youth of the state, especially for young girls. Despite limited resources, she achieved international success through hard work, discipline and making it a proud moment in the sporting history of Chhattisgarh. Wishing her greater milestones for the country in the future,” said Shri Vishnu Deo Sai.

*महिला रक्षा टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं कोचिंग संस्थान में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*।

0

🟪 *महिला रक्षा टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं कोचिंग संस्थान में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों एवं छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*।

🟪 बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

🟪 अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर महिलाओं एवं छात्राओं को ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत।

कांकेर👮‍♂️ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, ASP श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा पंडरीपानी, लाल माटवाड़ा एवं अभिनव कोचिंग क्लास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

🟪 कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जनहानि, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

🟪 महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी उपयोगिता समझाई गई तथा ऐप डाउनलोड कराया गया।

 

🟪 कार्यक्रम में कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं एवं आमजन इसके माध्यम से अपनी समस्याओं अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दे सकते हैं।

 

🟪 इसके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग के उपायों पर जानकारी दी गई। महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं एवं बच्चों को सेल्फ डिफेंस का डेमो देकर स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

📍 कांकेर पुलिस की अपील :

सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें, नशे से दूर रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा शिकायत की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दें।