रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से रामजी ध्रुव, देवा मार्को, सूरज कोल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई उपस्थिति।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे और अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांग रखी।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसी क्रम में मुंगेली जिला अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी ध्रुव, जिलाध्यक्ष देवा मार्को, जिला महामंत्री सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव एवं रामावतार मरावी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश — वोट की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के मूल्यों की मजबूती।

