Home Blog Page 151

*सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर युवतियों और अभिभावकों को किया गया जागरूक*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में डॉ. हर्षा राय द्वारा किशोरियों एवं युवतियों को सर्वाइकल कैंसर, उसके लक्षण, बचाव एवं एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वैक्सीनेशन को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों एवं मिथकों को भी दूर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवतियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। डॉ. हर्षा राय ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग टीकाकरण को लेकर भ्रमित हो जाते हैं, इसलिए सही जानकारी का प्रसार बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी वैक्सीनेशन से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सरल एवं स्पष्ट तरीके से समाधान किया गया। स्वास्थ्य अमले ने बताया कि टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की शंका होने पर लोग सीधे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि यूपीएचसी (UPHC) में एचपीवी वैक्सीनेशन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक किशोरियां एवं अभिभावक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। साथ ही वैक्सीनेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

*मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही*

0

*मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही*

 

 गौवंश मवेशीयों को बुचड खाना ले जाते वाहन अशोक लीलैंड पिकअप एवं पायलेटिंग करते कार होंडा अमेज को पकड़ने में मिली सफलता, 

 

 04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये, परिवहन करते 01 वाहन पिकअप 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए एवम् सहयोग करने वाले 01 वाहन कार कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती – 14,06,500/- रूपये को किया गया जप्त।

 

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1. नितेश शिवरतन भंवरिया पिता शिवरतन भंवरिया उम्र 36 निवासी 1-90 VHB कॉलोनी शांति नगर पुलिस स्टेशन नागपुर शहर महाराष्ट्र 

2. शाहरुख खान पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 31 निवासी डॉक्टर अंबेडकर मार्ग नागपुर ताज नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र 

3. मोहम्मद मुबाशिर पिता शेख शब्बीर उम्र 30 निवासी शिवाजी रोड रोशन विद्यालय के पास पांचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र

4. मोहम्मद साजिद पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 38 निवासी सलीम कपड़ा वाले के घर के पास डॉक्टर शेख बुनकर कॉलोनी कामठी नागपुर थाना कान्हन जिला नागपुर महाराष्ट्र

राजनंदगांव – सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 04 नग भैंसों को महिंद्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को थाना लालबाग स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से रोककर पकड़ा गया, वाहन पिकअप को देखने पर वाहन मे 04 नग मवेशी को ठुस ठुस कर भरकर, क्रुरता पुर्वक बिना चारा पानी दिये महाराष्ट्र की ओर बुचड़ खाना ले जाते पाये जाने पर 04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये को परिवहन करते 01 वाहन पिकअप अशोक लीलैंड क्रमांक MH 49 BZ 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए एवम् सहयोग करने वाले 01 वाहन कार होंडा अमेज क्रमांक MH 02 CW 5753 कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती – 14,06,500/- रूपए कीमती को जप्त कर थाना लालबाग के द्वारा पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ अपराध धारा – 4,6,10 क्ष.ग.कृ. प.परि.अधि, एवं 11(1) (घ), 11(1) (ज) पशु क्रू. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जा कर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी ।

*चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

⁕ आरोपी के कब्जे से 7.740 बल्क लीटर सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त। 

⁕ आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के तहत मामले है दर्ज  

 

※ अशांति फैलाने वाले दो बदमाशो के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  

 

राजनांदगांव – ग्राम बोईरडीह प्राथमिक शाला भवन के बाउण्ड्री के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस ग्राम बोइरडीह प्राथमिक शाला स्कुल को चारो तरफ से घेराबंदी कर मौके पर आरोपी उगेश पारधी पिता संतलाल पारधी उम्र 33 साल साकिन बोरईरडीह ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को शराब अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 43 पौवा सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है।

 

इसी प्रकार अभियान कार्यवाही के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है आज दिनांक 17.05.2026 को दौरान अभियान के तहत् झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश 01. युधिष्टिर राजपूत पिता सुरेश राजपूत उम्र 24 साल साकिन चिखली रमन बाजार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. अरविंद यादव पिता गणेश यादव उम्र 25 साल साकिन भरकापारा थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. के विरूद्ध पृथक से धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

*थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

0

*थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

 

अम्बेहटा पीर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अधाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई से थर्राया अपराध जगत; नाबालिग से दरिंदगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल, इलाके में पुलिस का खौफ बरकरार

अवगत कराना है कि दिनांक 18.01.2026 को वादी की लिखित तहरीरी सूचना बाबत वादी की नाबालिग बेटी के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0स0 32/26 धारा 126(2)/74 बीएनएस व 7/8 पोस्को अधि0 बनाम अब्दूल मालिक पुत्र खालिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर आदि के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । विवेचना के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी एवं 7/8 पोक्सो एक्ट का विलोपन करते हुए धारा 5जी/6 पोक्सो एक्ट की बढौत्तरी की गयी । मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त अब्दुल मलिक पुत्र खालिद नि0 मौ0 किला अम्बेहटा पीर थाना नकुड़ स0पुर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नकुड़ श्री सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर को घास काटा मशीन के पास अम्बैहटा पीर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा अम्बेहटा पीर थाना नकुड जिला सहारनपुर ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1 थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

2. उ0नि0 देवेन्द्र अधाना थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

3. है0का0 650 वरणकार नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

4. है0का0 895 अजय राठी नकुड़ जनपद सहारनपुर ।

 

क्राइम कंट्रोल युवराज जैन

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

 *• साइबर सेल एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

 *• आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 49 पौवा अंग्रेजी/ देशी मसाला शराब जप्त।

            *बेमेतरा– आरोपी तोषण कुमार मिरी पिता मनाराम मिरी उम्र 29 वर्ष, निवासी धोबघट्टी, थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 37 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 12 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 49 पौवा अंग्रेजी/देशी मसाला शराब (8,820ml) कुल जुमला कीमती 5,640/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*प्रेगनेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली लोहे रेती माँ बच्चे को उतारा मौत के घाट*

0

👉इंसान बना हैवान 👈

*प्रेगनेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली लोहे रेती माँ बच्चे को उतारा मौत के घाट*

 

#सरगुजा: #छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। इस हैवानियत में महिला और उसके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे, दोनों की मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय हीराबाई के रूप में हुई है, जिसने आरोपी प्रदीप अगरिया से लव मैरिज की थी। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

 

बेसुध होने तक पीटता रहा पति

 

घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। आरोपी ने घर के अंदर पत्नी को बेरहमी से पीटा। जब महिला बेसुध हो गई तो उसे बाइक पर बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों से कहा कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है। लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही आरोपी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली हैवानियत की परतें

 

शुक्रवार को हुए पोस्टमॉर्टम में महिला के शरीर पर 16 गंभीर चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डाली गई थी, जिससे अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

 

फोरेंसिक टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो कमरे और दरवाजे के पास खून फैला मिला। घर में संघर्ष और घसीटने के निशान भी पाए गए।

 

5 साल की बेटी बनी वारदात की गवाह

 

मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपति की 5 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को उसकी आंखों के सामने पीटा था। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने हत्या का मामला और मजबूत कर लिया।

 

डैम के पास से गिरफ्तार हुआ आरोपी

 

घटना के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार रविवार को आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गांझा डांड डैम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

*थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : ट्यूबवेल तार चोरी मामले में आरोपी काबू*

0

*थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : ट्यूबवेल तार चोरी मामले में आरोपी काबू*

 

 आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया*

टोहाना, थाना सदर टोहाना पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेलों से तार चोरी व उपकरणों में तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र लक्ष्मणदास निवासी अकांवाली को काबू कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना सदर टोहाना प्रभारी ने बताया कि जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता गिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव अमानी सहित गांव अमानी, मादुवाला तथा भोडिया खेड़ा के अन्य किसानों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली की तारें चोरी कर ली गई तथा ग्रीप, स्टार्टर व अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। शिकायत में किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान की जानकारी दी थी।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने कई ट्यूबवेल कनेक्शनों को निशाना बनाते हुए तार, कस्सी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 09 दिनांक 17.01.2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र लक्ष्मणदास निवासी अकांवाली को काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

*थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू*

0

*थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू*

 

 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा*

 

टोहाना, थाना शहर टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी चंडीगढ़ रोड में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राम मेहर अपनी टीम के साथ इन्डस्ट्रियल एरिया नजदीक रेलवे स्टेशन टोहाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति हाथ में पीले रंग का वजनदार मोमी पोलीथीन लेकर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस गाड़ी को देखकर वह रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की।

आरोपी की पहचान कुलवंत पुत्र दातू राम निवासी बाबा बूटा शाह बस्ती वार्ड नंबर 02 टोहाना के रूप में हुई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर अभियोग संख्या 142 दिनांक 16.05.2026 धारा 20(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

*चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को भेजा गया जेल*

0

*चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को भेजा गया जेल*

 

➡️ *चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

   

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,चिल्फी -प्रार्थी द्वारा चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली ने दिनांक 13.05.2026 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 137 (2) बीएनएस. विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध होने से जिला मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भापुसे.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में अपहृत नाबालिग एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम गठित की गई अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।

प्रकरण में विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से ग्राम लीलापुर पुलिस टीम जाकर दिनांक 16.05.2026 को अपहृता को आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील पिता श्री तिहारी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन लीलापुर चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली के कब्जे से बरामद कर पीड़िता ने पूछताछ पर आरोपी के द्वारा दैहिक शोषण करना बताई जिस पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 137(2),64(2) (ड),87,65(1) बी.एन.एस. 4,6 पॉक्सो एक्ट में त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा थाना प्रभारी चिल्फी, सउनि. मनक राम ध्रुव चौकी प्रभारी डिंडौरी, प्र.आर. श्याम डहरिया, प्र.आर. गुलाब राजपूत, आर. पवन गंधर्व, आर. मनोज राजपूत, आर. नागेश साहू, महिला आर. संगीता बर्मन, सैनिक हरीश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रहा।

*पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका को हिमांचलप्रदेश से बरामद कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल*

0

➡️ *पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका को हिमांचलप्रदेश से बरामद कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल*

 

➡️ *जरहागांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को हिमांचल प्रदेश से सकुशल किया बरामद*

 

➡️ *नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को जरहागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल*

 

➡️ *आरोपी विनय सिंह ठाकुर निवासी तखतपुर के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 61/26 धारा 137(2),64(2) एन,65(1),87 बीएनएस 5(ठ),6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही* 

       

           

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-जरहागांव:- दिनॉक 24.04.2026 को प्रार्थी सुबह 08 बजे मजदुरी करने गया था शाम करीब 06 बजे घर आने पर घर मे पुछने पर इसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने जा रही हूं कहकर निकली है अभी तक नही आयी है, आसपास, रिश्तेदारों मे पता करने कोई पता नही चलने पर प्रार्थी की विधिपूर्ण संरक्षता से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.2026 को थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।

मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन मे थाना जरहागांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण मे मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम नादौन जिला हमीरपुर (हिमांचल प्रदेश) भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी विनय सिंह ठाकुर निवासी टिकरीपारा तखतपुर, जिला बिलासपुर के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी विनय सिंह ठाकुर के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(2)एन, 65(1) बीएनएस 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी विनय सिंह ठाकुर पिता शेर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 टिकरीपारा तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उपनिरी.शोभा यादव (थाना प्रभारी जरहागांव), प्र.आर. देव डिंडोरे, आर. प्रवीण मिश्रा, उमेश सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।