Home Blog Page 152

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

 

➡️ *नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी से नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 

➡️ *आरोपी हिमेश घृतलहरे के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/26 धारा 137(2),64(1),87 बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-पथरिया:- प्रार्थिया अपने परिवार के साथ खाना खाकर आकर कर रही थी कि सुबह घर मे देखने पर इसकी नाबालिग पुत्री नही होने से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।

मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 16.05.2026 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम रायपुर भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे निवासी पीपरलोड थाना सरगांव के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी हिमेश घृतलहरे के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(1) बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी हिमेश घृतलहरे से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे गिरिजा शंकर यादव थाना प्रभारी पथरिया, सउनि नरेश साहू, आर.राकेश बंजारे,हलीश गेदले का सराहनीय योगदान रहा।

*बैतलपुर में हुए हत्या के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*बैतलपुर में हुए हत्या के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 

➡️ *हत्या के आरोपी को सरगांव पुलिस ने गौरेला चर्च के पास से किया गिरफ्तार*

 

➡️ *बारात से वापस आते समय हत्या करने वाले आरोपी को सरगांव पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

 

➡️ *आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध धारा 296, 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-सरगांव:-प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान पिता शिव कुमार प्रधान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सरवन देवरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 09.05.2026 को थाना सरगांव उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि में वह अपने गांव से बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया आया था, शादी समारोह में भोजन उपरांत कुछ बाराती पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे,इसी दौरान बैतलपुर के पास रोड में पिकअप वाहन के केबिन में बैठे सुधीर केवट एवं रवि वर्मा को नीचे उतरने के लिए प्रार्थी के बड़े भाई लक्ष्मी प्रसाद प्रधान (मृतक) द्वारा कहा गया,इसी बात पर दोनों आरोपी नाराज होकर गंदी गंदी गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे एवं मारपीट शुरू कर दिए, विवाद के दौरान आरोपी सुधीर केवट द्वारा चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में प्राणघातक वार किया गया, बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी आरोपी द्वारा बाएं हाथ की बगल में चाकू से हमला किया गया, प्रार्थी रूपेश कुमार द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उसे भी चोट पहुंचाई गई, आहतों को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मृत्यु हो गई, जबकि घायल सूरज कश्यप का उपचार जारी है,रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध धारा 296, 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी सुधीर केवट की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी सुधीर केवट को गौरेला चर्च के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ में आरोपी सुधीर केवट पिता रामावतार उम्र 20 वर्ष निवासी लखराम ,थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर ने घटना कारित करना स्वीकार किया गया,आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 16.05.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया, प्रकरण मे अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक संतोष शर्मा (थाना प्रभारी सरगांव), उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल) प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, हकीम अली, आसिफ खान, रिपीन बनर्जी एवं राकेश बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शनि मंदिर में 21वां स्थापना दिवस और शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिला मुख्यालय स्थित शनि मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मंदिर का 21वां स्थापना दिवस एवं शनि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अभिषेक के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। विद्वान पंडितों की उपस्थिति में शनिदेव की विशेष पूजा संपन्न कराई गई तथा भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ शनिदेव के दर्शन किए।

शाम को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित भजन गायकों ने भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। हारमोनियम और तबले की मधुर धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते रहे। आयोजन को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सुचारु दर्शन और भीड़ नियंत्रण के भी विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने अकलतरा में आयोजित हुई एमडीए कार्यशाला*

0

मनोज साहू जांजगीर चांपा  अकलतरा— जिले की महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर एवं बाजारोन्मुख बनाने की दिशा में जनपद पंचायत अकलतरा में महिला उद्यमियों हेतु मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (Market Development Assistance – MDA) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को बाजार विकास सहायता योजनाओं से जोड़ते हुए उनके उत्पादों की बिक्री, ब्रांडिंग एवं बाजार विस्तार को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ आर.एल. डहरिया एवं बीपीएम देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता आज ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से न केवल परिवार बल्कि समाज एवं स्थानीय बाजार व्यवस्था को भी नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में महिला उद्यमियों को विभिन्न बाजार विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों एवं प्रदर्शनियों में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं आकर्षक पैकेजिंग, लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को बी2बी एवं बी2सी मार्केट लिंकज, डिजिटल मार्केटिंग तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के अवसरों से भी अवगत कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा सफल महिला उद्यमियों के प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए गए तथा बताया गया कि प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में अपने उत्पादों को किस प्रकार स्थापित किया जा सकता है। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यवसाय विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 30 महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित एमएसएमई इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में एएफसी इंडिया लिमिटेड से एम.डी. नौशाद आज़मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में रैंप कार्यक्रम अंतर्गत सीएसआईडीसी एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

*शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन*

0

शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

0.वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज पीएम जनमन योजना अंतर्गत 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के लिए यह छात्रावास उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा जहाँ उन्हें सुविधाजनक शिक्षा मिलेगी वहीँ उनके परिजनों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कोई चिंता नहीं रहेगी पहले छात्रों को वनांचल के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने में असुविधा होती थी लेकिन अब इस छात्रावास के निर्माण होने के बाद उन बच्चों को पढ़ने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा बल्कि उन्हें एक सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त छात्रावास मिलने से उनके समय और परिश्रम की बचत होगी जिससे वे मन लगाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है इस 100 सीटर बालक छात्रावास के छात्रावास निर्माण से विशेष रूप से जरूरतमंद एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी जिससे उनकी शिक्षा निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकेगी शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाने के लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना आज वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की एक नई किरण लेकर आया है आज दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में भी सुविधाओं की पहुँच घर-घर तक सुनिश्चित हो रही है पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा के दुर्गम, दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 लाख 50 रूपये के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*

0

🚨 *गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 लाख 50 रूपये के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*

 

 

🚨 आरोपियों के द्वारा 09 नग हीरा अपने पास रख कर ग्राहकों का कर रहे थे, तलाश ।

🚨 थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही।

 

गिरफ्तार आरोपी-

01) भानुमति यादव पति घासीराम यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम मोहंदा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद 

02) कुशल नेताम पिता दलगंजन नेताम उम्र 25 वर्ष ग्राम पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद, 03) अर्जुन पाण्डे पिता लैबानो पाण्डे उम्र 51 वर्ष साकिन बेगरपारा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद 

जप्त सामग्री –

09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 4,50,000 रूपये

*इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई*

0

🚨 *इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई*

 

🚨 *आरोपी युवक ने युवती के इंस्टाग्राम आईडी से युवती के घरवालों को भेजने लगा अश्लील पोस्ट*

 

🚨 *शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को चक्रधरनगर क्षेत्र से दबोचा, छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर*

 

         *15 मई, रायगढ़* । रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार *आरोपी सौरभ सिंह राजपूत पिता श्याम किशोर सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी लश्करगंज थाना टिकारी जिला गया (बिहार)* का रहने वाला है।

        रायगढ़:-पीड़िता ने दिनांक 14.05.2026 को महिला थाना रायगढ़ पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया कि करीब 7-8 माह पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। दिनांक 05.01.2026 को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कॉलेज रोड चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती को बुलाकर पसंद करने की बात कहते हुए गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई।

 

इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करता रहा और बातचीत बंद करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। दिनांक 30.04.2026 को आरोपी ने युवती को साथ घूमने चलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भयभीत युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई। दिनांक 04.05.2026 को युवती ट्रेन से वापस रायगढ़ लौटी, लेकिन आरोपी उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और केवल सिम वापस किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।

 

इसके बाद आरोपी युवती से मिलने की जिद करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाने लगा। शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 74, 75, 79, 351(3) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

आज आरोपी के रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की सूचना पर महिला थाना और थाना साइबर की संयुक्त टीम ने पीछा करते हुए चक्रधरनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त OnePlus Nord CE 2 Lite 5G मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक मालती कंवर, आरक्षक राजेश उरांव तथा थाना साइबर के आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर और नवीन शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

 

*“सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती खतरनाक हो सकती है महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को रायगढ़ पुलिस किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

“*ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

0

 

“*ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में दिनांक 15.05.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान पर अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र अमर बहादुर यादव निवासी ग्राम खौदिया थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

• अंकित कुमार पुत्र अमर बहादुर यादव निवासी ग्राम खौदिया थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष ।

बरामदगी-

• 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

• मु0अ0सं0 115/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

2. उ0नि0 सौरभ सिंह यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

3. का0 सोनू यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

4. का0 कृष्ण उदय मौर्या चौहान थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

5. का0 आशुतोष यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

6. का0 अवधेश कुमार थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

7. का0 अमन मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

*रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर*

0

🚨 *रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर*

🚨 ऑपरेशन अंकुश का असर—फरार सट्टा खाईवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध छोड़ने की जताई इच्छा

🚨 कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिंटू हलवाई को जुआ प्रतिषेध की धारा 4,7 में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर

 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : अपराध छोड़ने वालों को अवसर मिलेगा, लेकिन दोबारा सट्टा-जुआ में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और ज्यादा सख्त करेगी।

    रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़ आरोपियों पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश, गिरफ्तारी और तकनीकी जांच से बढ़े खौफ के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई उम्र 43 साल निवासी चांदमारी रायगढ़ आज स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचा और गिरफ्तारी से बचने के बजाय रायगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर करना उचित समझा।

*सामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही*

0

*सामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही*

 

✳️ मारपीट, जानलेवा हमला और आगजनी मामले का मुख्य फरार आरोपी आनंद सोनकर दुर्ग से गिरफ्तार 

 

 

राजनांदगांव– थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराध क्रमांक 141/26 के मुख्य फरार आरोपी आनंद सोनकर को दुर्ग से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 28.05.2026 तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

थाना कोतवाली अंतर्गत फ्लाईओवर के नीचे, पोस्ट ऑफिस चौक के पास रहने वाले प्रार्थी संजय मंडावी (उम्र 30 वर्ष) और उनके परिजनों पर आरोपियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे न देने की बात पर विवाद किया गया था। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडा और फाइबर की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर प्रार्थी और उनके परिजनों को गंभीर प्राणघातक चोटें पहुंचाईं। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा प्रार्थी के डेरा (झोपड़ी) में आग लगाकर सामान को भारी नुकसान भी पहुंचाया गया।

​पुलिस की प्रभावी व वैज्ञानिक कार्रवाई:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 109(1), 119(1), 3(5) BNS एवं गंभीर चोट पहुंचाने के तहत धारा 326(क) BNS जोड़ी। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय एफ.एस.एल. (FSL) वैज्ञानिक अधिकारी को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब (फाइबर की बेंत और लकड़ी का डंडा) जब्त किया गया। पीड़ितों और गवाहों के बयान धारा 180 और 183 BNSS के तहत दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की अन्य सह-आरोपियों फिरोजा उर्फ सिमरन और विशाखा ठाकुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

​आरोपी का विवरण एवं गिरफ्तारी:

गिरफ्तार मुख्य आरोपी—

आनंद सोनकर पिता सुभाष सोनकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी- कोइरियापार, मऊ (उत्तर प्रदेश); वर्तमान निवास- फ्लाईओवर के नीचे डेरा, पोस्ट ऑफिस चौक, राजनांदगांव (छ.ग.)

​उक्त आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टाफ ने दुर्ग जाकर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया है।

​पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले और गंभीर अपराध कारित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।