More

    *थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू*

    *थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू*

     

     एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा*

     

    टोहाना, थाना शहर टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 900 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी चंडीगढ़ रोड में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राम मेहर अपनी टीम के साथ इन्डस्ट्रियल एरिया नजदीक रेलवे स्टेशन टोहाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति हाथ में पीले रंग का वजनदार मोमी पोलीथीन लेकर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस गाड़ी को देखकर वह रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की।

    आरोपी की पहचान कुलवंत पुत्र दातू राम निवासी बाबा बूटा शाह बस्ती वार्ड नंबर 02 टोहाना के रूप में हुई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर अभियोग संख्या 142 दिनांक 16.05.2026 धारा 20(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

    Trending News

    Technology