Home Blog Page 150

*समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त*

0

*समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त*

कबीरधाम पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में की गई।

कबीरधाम- ग्राम लखनपुर निवासी मनीराम श्याम द्वारा थाना कुकदुर में सूचना दी गई कि दिनांक 16.05.2026 की रात्रि करीब 08 से 09 बजे के मध्य ग्राम लखनपुर में टहलू राम टेकाम एवं उसके समधी दुखीराम श्याम निवासी दैहानटोला के मध्य मकान की छत पर आपसी विवाद एवं झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान दुखीराम श्याम द्वारा लकड़ी के गेड़ा से टहलू राम टेकाम के सिर एवं कान में गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कुकदुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही की गई। मौके पर मृतक टहलू राम टेकाम मकान की छत पर मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सिर एवं कान से रक्तस्राव होना पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर देहाती मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुकदुर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी दुखीराम श्याम पिता पठारी श्याम उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम दैहानटोला थाना कुकदुर जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना कुकदुर टीम से सहायक उपनिरीक्षक शिवमोहन उपाध्याय , प्रधान आरक्षक 262 मनोज तिवारी , आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय , आरक्षक 914 कृष्णा कुमार धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

*सोशल मीडिया में थाना परिसर का वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को दी गई समझाइश, युवक ने लिखित में मांगी माफी*

0

*सोशल मीडिया में थाना परिसर का वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को दी गई समझाइश, युवक ने लिखित में मांगी माफी*

कबीरधाम जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा थाना परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था। उक्त वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल युवक की पहचान कर उसे थाना बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान युवक आयान खान द्वारा बताया गया कि उसने बिना किसी गलत उद्देश्य के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया था, किन्तु उसे अपने कृत्य की गंभीरता का एहसास होने पर उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित रूप से माफी प्रस्तुत की। युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पुनः नहीं करने का आश्वासन भी दिया गया।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप द्वारा युवक को समझाइश देते हुए बताया गया कि थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचना चाहिए।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सकारात्मक एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।*

0

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।
*• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार।
*• 10 किलो 539 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बाईक, 02 नग मोबाईल जुमला कीमती लगभग 02 लाख 08 हजार रूपये के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।
*• बेमेतरा पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”*
————————————-


बेमेतरा– आरोपी01. नितेश पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 24 वर्ष, 02. भोला ठाकुर ऊर्फ छोटे भाई ठाकुर पिता बालकिशन ठाकुर उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी भडपुरा, थाना भेडाघाट जिला जबलपुर (म.प्र.) के कब्जे से 05 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 539 ग्राम कीमती करीबन 152,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती करीबन 40,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 16,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 2,08,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही। *• चोरी गए सोने के मंगलसूत्र पाईप, झुमका पट्टी (संकरी), बिंदिया, गेहूं दाना कुल वजनी करीब 46 ग्राम, प्रयुक्त स्कूटी, जुमला कुल कीमती लगभग 5 लाख 40 हजार रूपए बरामद।* *• प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल।*

0

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।
*• चोरी गए सोने के मंगलसूत्र पाईप, झुमका पट्टी (संकरी), बिंदिया, गेहूं दाना कुल वजनी करीब 46 ग्राम, प्रयुक्त स्कूटी, जुमला कुल कीमती लगभग 5 लाख 40 हजार रूपए बरामद।*
*• प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल।*

————————————

बेमेतरा– विधि से संघर्षरत बालक से परिजनों के समक्ष पुछताछ करने पर, उनके निशादेही पर उक्त चोरी गए लाल रंग के गोल डिब्बा में रखे पुरानी इस्तेमाली सोने के मंगलसूत्र पाईप 24 नग वजनी करीब 24 ग्राम, एवं एक जोड़ी सोने का झुमका पट्टी (संकरी) वजनी करीब 10 ग्राम, 04 नग सोने का बिंदिया वंजनी करीब 10 ग्राम, 05 नग गोल गेहु दाना वजनी करीब 02 ग्राम, कुल वजनी करीब 46 ग्राम कुल कीमती 4,60,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 Q 8655 कीमती 80,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 5,40,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

*प्रकरण में* एक विधि से संघर्षरत बालक को संभाल उपाय कर नियमानुसार आगे की कार्य-प्रक्रिया की जा रही हैं।

*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

 कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत वापस आने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर महिला थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में घटित होना पाई गई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी और महिला थाना के टीम द्वारा पीड़िता को तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान पीड़िता के कथन, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

युवती द्वारा आरोपियों की पहचान संबंधी वैधानिक कार्यवाही एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शेष होने के कारण वर्तमान में आरोपियों की फोटो एवं व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*जांजगीर चांपा में सड़क हादसों का दौर:- कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत,एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हाई सेंटर रेफर*

0

जांजगीर चांपा में सड़क हादसों का दौर:- कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत,एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हाई सेंटर रेफर

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा – खटोला मार्ग में कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है वही तीन युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, सीजी 10 AU 1762 की कार को एक महिला चला रही थीं। जोकि ग्रामीण बैंक की बैंक मैनेजर है वह बिलासपुर से बलौदा काम में जा रही थीं ।वही बाइक में 4 युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। इस बीच अकलतरा – खटोला मुख्यमार्ग पर दोनों के बीच आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई,की बाइक सवार चारों युवक सड़क में जा गिरे,वही कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

बाइक के सवार युवको कि पहचान बुधराम धीवर 35 वर्ष जोकि बाइक को चला रहा था उसके पीछे डेमन धीवर 24 वर्ष, भोलू 30 वर्ष और भूपेंद्र धीवर 25 वर्ष बैठे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया। जिसमें एक युवक भूपेंद्र धीवर को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है, वही तीन अन्य युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

अकलतरा पुलिस ने मृतक भूपेंद्र धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार और महिला को हिरासत में लिया गया है। आगे अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

*वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0

वट पूजाः सुख समृद्धि व मनोकामना का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0.वट पूजा स्थल पर पहुंचे नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम के द्वारा शहर के वट पूजा स्थलों पर आवश्यकतानुसार टेंट, कुर्सी व शरबत की व्यवस्था कराया गया नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड पार्षदों के साथ सभी वट पूजा स्थलों पर पहुंचकर माताओं एवं बहनों को इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शरबत भी वितरण किये।

*वट पूजाः नगर पालिका द्वारा विशेष तैयारियां*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वट सावित्री पूजा के अवसर पर कवर्धा नगर में श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई थी यह पर्व माताओं और बहनों की आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि माताओं और बहनों को हर संभव सुविधा दी जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वट पूजा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था, टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराया गया था।

*नपाध्यक्ष ने वट सावित्री पूजन के लिए माताओं एवं बहनों को दी शुभकामनाएं*

वट सावित्री पूजन के दिन सुबह से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वट पूजा स्थल का निरीक्षण किया एवं माताओं एवं बहनों की पूजा स्थल के पूर्व भी साफ सफाई की व्यवस्था देखी उन्होनें सभी स्थलों पर स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्था देखी सभी माताओं एवं बहनों को वट सावित्री व्रत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

*माताओ बहनो को किया गया शरबत वितरण*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया की बूढ़ामहादेव मंदिर के पास, शिवालय के पास कुम्हार पारा, ⁠माँ काली मंदिर के पास, कैलाश नगर वार्ड 3, आदर्श नगर शिव मंदिर के पास, कलेक्टर कालोनी शिव मंदिर के पास, विद्या नगर मंच के पास, ठाकुर देव मंदिर ठाकुर देव चौक के पास, छीरपानी कालोनी शिव मंदिर के पास, दर्री पारा तालाब के पास, विंध्यासिनी वार्ड 27, जमात मंदिर के पास, लोहारा रोड़ शनि मंदिर के पास के पास टेंट लगाकर माताओ बहनों को शरबत वितरण किया गया।

————————————–

*प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी*

0

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी

0.कच्चे घर की मुश्किलों से मिली राहत, अब पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कबीरधाम जिले की एक और जरूरतमंद महिला के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी है ग्राम सेन्हाभाठा निवासी विश्वासा बाई, जो वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में परिवार सहित कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर थीं आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही विश्वासा बाई मजदूरी कर किसी तरह रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करती थीं सीमित आय और संसाधनों की कमी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल सपना बनकर रह गया था बरसात में टपकती छत, दीवारों में सीलन और घर में भरता पानी हर साल उनके परिवार के लिए परेशानी और चिंता का कारण बनता था गर्मी और सर्दी के मौसम में भी कच्चा मकान सुरक्षित नहीं था विश्वासा बाई की इस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से हुआ आवास प्लस सर्वे में उनके दिवंगत पति का नाम दर्ज होने के बाद ग्राम सभा द्वारा पात्रता तय की गई और उत्तराधिकारी के रूप में विश्वासा बाई को वर्ष 2025-26 में आवास स्वीकृत किया गया योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से जारी की गई ग्राम पंचायत और विभागीय अमले के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण शुरू किया निर्माण कार्य आगे बढ़ने पर उन्हें दूसरी किश्त 55 हजार रुपए तथा अंतिम किश्त 25 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त हुई जिससे उनका आवास पूर्ण होकर तैयार हो गया कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ विश्वासा बाई के परिवार को अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिला है मनरेगा के तहत आवास निर्माण में 90 दिनों का रोजगार एवं 23 हजार 490 रुपए की मजदूरी राशि दी गई इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन नल-जल योजना से पेयजल, दीनदयाल योजना से बिजली, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता भी मिल रही है मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 इन दो वर्षों में कुल 50871 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है 50104 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 41142 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त एवं 28380 हितग्राहियों को तृतीय किश्त प्रदाय किया चुका है अभी तक 32740 ग्रामीण परिवारों ने अपने पक्के मजबूत एवं सुंदर आवास का निर्माण कर गृह प्रवेश कर लिया है ग्रामीण परिवार इन घरों में मान सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

*पक्के आवास ने जीवन की चिंताओं से किया मुक्तरू विश्वासा बाई*

नए पक्के मकान में रहने के बाद विश्वासा बाई और उनके परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है पक्का घर बनने से समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ा है और बरसात सहित अन्य मौसमों की चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है।

————————————–

*विधायक भावना ने डोंगरिया खुर्द में स्वीकृत किया सी सी रोड़ महामाया मंदिर के पास अति आवश्यक सड़क का होगा निर्माण*

0

विधायक भावना ने डोंगरिया खुर्द में स्वीकृत किया सी सी रोड़ महामाया मंदिर के पास अति आवश्यक सड़क का होगा निर्माण

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो- रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

0.डोंगरिया खुर्द ग्राम पंचायत की अति महत्वपूर्ण मांग सी सी रोड़ को विधायक भावना बोहरा ने स्वीकृत कर गांव वालों को समस्या से निजाद दिलाया विधायक भावना बोहरा के आदेशानुसार गांव के सरपंच विश्राम यादव क्षेत्रिय जनपद सदस्य प्र अश्वनी यदु पंच लेख राम यादव पंच फागु राम साहू बूथ अध्यक्ष हरि राम यादव बीलओ टू चंद्रप्रकाश पाटले एवं गांव के गणमान्य नागरिक भूमि पूजन कर कार्य प्रारम्भ किया गया उक्त सी सी रोड़ कार्य से ग्रामवासी काफ़ी ख़ुश नजर आये क्योंकि उक्त मार्ग गांव को एक तरफ से जोड़ता है साथ ही साथ स्कूली बच्चे ग्रामवासी इसी मार्ग से आना जाना करते हैँ ग्राम वासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

————————————–

*गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

0

गांव-गांव पहुंच रहा विकास, विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0.पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के गांव-गांव में विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में 65 लाख 64 हजार रु से अधिक के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने नवनीर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के उन्नयन कार्य, बूढ़ादेव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन तथा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष कुल 51लाख 14 हजार से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया इसके साथ ही 14 लाख 50 हजार की लागत से सामुदायिक भवन, अटल समरसता भवन एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक एवं डिजिटल सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी जिसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान प्राप्त होगा प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ठोस कदम उठाए जा रहें हैं और आज रणवीरपुर में महतारी सदन का लोकार्पण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है यह भवन हमारी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। महतारी सदन हमारे गांव और क्षेत्र की महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब परिवार मजबूत होता है, समाज आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है आज लोकार्पित यह महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, सामाजिक आयोजनों एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यहां से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने और समाज में अपनी सहभागिता बढ़ाने का अवसर मिलेगा भावना बोहरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण से ऐसे संसाधन तैयार करना है जो आने वाले वर्षों तक समाज को दिशा दें। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषय हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन्हीं संकल्पों के साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारे कार्य व प्रयास जारी रहेंगे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न महिला समूहों के अध्यक्ष, सदस्य व बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–