Home Blog Page 146

*कांकेर पुलिस की नई पहल 🚨🌱 “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का शुभारंभ 🌱*

0

🚨 *कांकेर पुलिस की नई पहल 🚨🌱 “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का शुभारंभ 🌱*

 

🔷 कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग” की शुरुआत🔷 यातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम🔷 पर्यावरण संरक्षण के साथ स्मार्ट एवं सुरक्षित पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम

कांकेर 🟩 कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं रात्रिकालीन गश्त को अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा प्रारंभ की गई।

 

🚔 सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया गया।

 

👮‍♂️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

🚦 “ग्रीन पेट्रोल” वाहन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।

 

🌍 पर्यावरण संरक्षण + आधुनिक पुलिसिंग = सुरक्षित कांकेर

 

📢 कांकेर पुलिस की अपील✅ यातायात नियमों का पालन करें✅ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें✅ वाहन चलाते समय सतर्क रहें✅ पुलिस निर्देशों का पालन करें✅ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें

*थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

0

*थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

 

*आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद*

 

भूना, थाना भूना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए घोटडू निवासी अशोक उर्फ शोकी पुत्र पाला राम तथा हसंगा निवासी संजू उर्फ रघबीर पुत्र रामपाल ओड को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

थाना भूना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 मई 2026 की रात वह अपने घर पर सो रही थी। देर रात जब वह अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकली तो आरोपी अशोक उर्फ शोकी उसे बहला-फुसलाकर गांव के पास स्थित स्कूल परिसर में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद थाना भूना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना भूना में अभियोग संख्या 114 दिनांक 13.05.2026 धारा 64, 140(3), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अशोक उर्फ शोकी तथा संजू उर्फ रघबीर को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*🔹🚔 जिले में हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का शुभारंभ*

0

*🔹🚔 जिले में हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का शुभारंभ*

 

🔹⚡ “एक्के नंबर सबो बर – 112”

 

🔹⚡ आपातकालीन सहायता एवं जनसुरक्षा व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत

           बालोद– छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 योजना के अंतर्गत बालोद जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाईटेक डायल-112 ईआरवी (Emergency Response Vehicle) वाहनों का विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

🚨 इन हाईटेक वाहनों में आधुनिक संचार प्रणाली, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस नेटवर्क एवं त्वरित रिस्पांस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, विवाद, चिकित्सा आपात स्थिति एवं अन्य आकस्मिक घटनाओं में कम समय में सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

⏱️ डायल-112 योजना के तहत बालोद पुलिस द्वारा शहर क्षेत्रों में 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर रिस्पांस देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर नागरिकों को तत्काल सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने कहा कि “एक्के नंबर सबो बर – 112” की व्यवस्था से आमजन को किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं है। एक ही नंबर 112 डायल कर पुलिस, चिकित्सा या अन्य आपात सेवाओं की त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह सेवा आमजन एवं पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का कार्य कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर ने कहा कि “एक्के नंबर सबो बर – 112” के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना बालोद पुलिस की प्राथमिकता है। अब किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिकों को अलग-अलग नंबरों पर कॉल करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि केवल 112 डायल कर हर प्रकार की सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उक्त कार्यक्रम में श्री अभिषेक अग्रवाल (DFO जिला बालोद), श्री चंद्रकांत कौशिक (अपर कलेक्टर जिला बालोद), श्रीमती मधुलिका तिवारी (जिला शिक्षा अधिकारी बालोद), डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी श्रीमती श्रुति सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, यातायात प्रभारी निरीक्षक गण मीडिया साथी स्कूली बच्चे आम नागरिक उपस्थित रहे।

*जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन*

0

 

 

* *जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन*

 

* *कलेक्टर/एस.पी. ने दिखाई हरी झंडी, अब आपातकालीन स्थिति में आमजन को मिलेगी और त्वरित पुलिस सहायता*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़  पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को कानून – व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 10 नए डायल 112 वाहन तथा 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं।

 

*Nest ganretion ERSS डायल 112 नवीन वाहनों* को आज दिनांक 20 मई 2026 को शाम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं GVK चालकों की उपस्थिति में नए वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून -व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा पीड़ित एवं आहत पक्ष तक शीघ्र पुलिस सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।

 

*डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग* के लिए प्राप्त आधुनिक वाहनों के माध्यम से अब जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी एवं तेज होगी। इससे आम नागरिकों को आपात स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

 

इस अवसर पर माननीय शेषराज हरवंश पामगढ़ विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति श्री राजकुमार साहू, ASP श्री उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, CSP योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*भाजपा नेता अमर सुल्तानिया पर ग्रामीणों का अवैध खनिज उत्खनन का गंभीर आरोप* 

0

*भाजपा नेता अमर सुल्तानिया पर ग्रामीणों का अवैध खनिज उत्खनन का गंभीर आरोप* 

 

 *रात के अंधेरे में स्वयं खनिज उत्खनन कराने का विडियो हो रहा वायरल* 

 

 *मुड़पार के रामसागर डेम में अवैध उत्खनन का मामला* 

 

 *शिकायत कलेक्टर, एसडीम तक पहुंची* 

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार (कापन) स्थित रामसागर डेम एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। इस बार मामला कथित अवैध मिट्टी उत्खनन और सत्ता से जुड़े प्रभावशाली नामों के हस्तक्षेप का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर जांजगीर-चांपा को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से रामसागर डेम क्षेत्र में लगातार मिट्टी का उत्खनन कराया जा रहा है, जिससे डेम की संरचना और वहां बनी डब्ल्यूबीएम सड़क को भारी नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 18 मई की रात लगभग 10 बजे जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां चेन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा वाहनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी निकासी की जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर स्वयं भाजपा नेता अमर सुल्तानिया मौजूद थे और पूरे कार्य की निगरानी कर रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इस कार्य का विरोध किया तो उन्हें कथित रूप से धमकियां दी गईं। आरोप है कि अमर सुल्तानिया ने स्वयं को प्रदेश स्तर का बड़ा नेता और मुख्यमंत्री का करीबी बताते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने वाले ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने और जान से मरवाने तक की धमकी दी गई।

मामले को और गंभीर बनाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले 09 जनवरी 2026 को भी अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 19 मई को पुनः अवैध खनिज उत्खनन की शिकायत की गई तथा 20 मई को ग्राम सरपंच द्वारा कथित रूप से जारी किए गए फर्जी NOC पत्र को लेकर भी एसडीएम अकलतरा को पत्र सौंपा गया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि रामसागर डेम में चल रहे कथित अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा भाजपा नेता अमर सुल्तानिया और इस कार्य में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अकलतरा एवं नैला पुलिस चौकी को भी भेजी गई है।

लगातार विवादों में घिरता नाम

क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि भाजपा नेता अमर सुल्तानिया का नाम पूर्व में भी कई विवादित मामलों से जुड़ चुका है। सूत्रों के अनुसार बनारी स्थित अपने प्लांट के पास प्राकृतिक नाला की दिशा मोड़कर जमीन कब्जाने का मामला भी सामने आया था। हालांकि इस मामले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि जांच में ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं तो यह प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक संरक्षण दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

राजनीतिक गलियारों में यह मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अमर सुल्तानिया को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का करीबी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वे मुख्यमंत्री के गृह जिले के प्रभारी की भूमिका में भी सक्रिय हैं। ऐसे में यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो इसका सीधा असर भाजपा सरकार की जिले में छवि पर पड़ सकता है।

प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल

लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक सामान्य व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता तो अब तक उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण प्रशासन चुप्पी साधे हुए नजर आ रहा है।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है। क्या शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी या फिर यह मामला भी राजनीतिक प्रभाव के चलते फाइलों में दबकर रह जाएगा। फिलहाल रामसागर डेम का यह विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

*ग्राम गिधौरी में विभिन्न ग्रामीणों को लक्की ड्रा का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

● *ग्राम गिधौरी में विभिन्न ग्रामीणों को लक्की ड्रा का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

 

बलौदाबाजार– आरोपी द्वारा सेल प्रमोशन ऑफर के तहत स्कीम चालू कर ड्रॉ निकालने का लालच देकर लोगों को लिया गया अपने झांसे में

● झांसे में आकर लोगों द्वारा सदस्य के रूप में प्रतिमाह ₹4000 एवं ₹2500 आरोपी के पास किया गया जमा

● आरोपी द्वारा स्कीम का ड्रॉ नहीं निकालते हुए लोगों को उनके पैसे वापस ना कर किया गया ठगी

● आरोपी द्वारा 02 ग्रामीणों से कुल ₹2,00,000 रकम ठगी की घटना को दिया गया है अंजाम

● आरोपी द्वारा इसी प्रकार स्कीम एवं लक्की ड्रा के नाम पर कई लोगों से ठगी के संबंध में चल रहा है पता, जिस पर जुटाई जा रही है जानकारी

 

आरोपी- खगेन्द्र नाथ साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी

*कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड,*

0

*कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड,*

 

घर एवं दुकानों तक पहुंची प्रशासन की टीम

 

 

दंतेवाड़ा, । राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के तहत नगरीय निकाय दंतेवाड़ा द्वारा कतियाररास में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

शिविर के दौरान पूर्व में आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन कर चुके पात्र हितग्राहियों, जिनके कार्ड तैयार हो चुके थे, उन्हें मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को कार्ड सौंपते हुए योजना से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

 

सुशासन तिहार में जय कुमार को मिला आयुष्मान कार्ड

 

कतियाररास में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आए जय कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से उनका आयुष्मान कार्ड तैयार होकर उन्हें प्राप्त हुआ। कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब जरूरत पड़ने पर परिवार को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण आम लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। विशेष बात यह रही कि शिविर में उपस्थित नहीं हो पाने वाले कुछ हितग्राहियों तक भी प्रशासन की टीम स्वयं पहुंची। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अन्य पात्र हितग्राहियों को उनके घर एवं दुकानों में जाकर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। हितग्राहियों ने शिविर में सहज एवं त्वरित तरीके से कार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से शासन स्वयं गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। शिविर में इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा भी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।

*विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक*

0

*विधिक सहायता हेल्प डेस्क” मुलाकात से न्याय तक*

जिला जेल दंतेवाड़ा एवं सुकमा में बंदियों के परिजनों को मिलेगा

विधिक मार्गदर्शन और योजनाओं की जानकारी

दंतेवाड़ा,। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष कुमार आदित्य के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल दंतेवाड़ा एवं जिला जेल सुकमा के मुलाकाती क्षेत्रों में “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है। यह पहल जेल प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य बंदियों के परिजनों एवं आगंतुकों को सरल एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। विधिक सहायता हेल्प डेस्क के माध्यम से हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के परिवारों, महिला देखभालकर्ताओं, बुजुर्ग आश्रितों, बच्चों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिक रूप से लाभ मिलेगा। हेल्प डेस्क में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा बंदियों के परिजनों को विधिक जानकारी, आवश्यक प्रक्रियात्मक मार्गदर्शन तथा विभिन्न कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं शासकीय लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी आगंतुकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से बंदियों, उनके परिजनों तथा जेल प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा प्रक्रियात्मक देरी में कमी आने के साथ न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि “विधिक सहायता हेल्प डेस्क” प्रतिदिन संचालित रहेगा तथा पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा नागरिकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : दहेज व शादी से जुड़े मामले में आरोपी काबू*

0

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : दहेज व शादी से जुड़े मामले में आरोपी काबू*

शादी तय कर बाद में इनकार, दहेज मांग व धमकी मामले में कार्रवाई*

फतेहाबाद,  थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदमपुर जिला हिसार निवासी सुनील पुत्र रामचंद्र को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 433 दिनांक 05.12.2025 धारा 316(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार पीड़िता की शादी आरोपी सुनील पुत्र रामचंद्र निवासी आदमपुर के साथ दिनांक 01.12.2025 को तय हुई थी। इससे पूर्व दिनांक 24.10.2025 को टीका रस्म भी संपन्न हुई थी, जिसमें परिवार की मौजूदगी में सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान दिया गया था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल एवं कार की मांग की जाने लगी तथा मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया गया। साथ ही शिकायतकर्ता पक्ष को सामाजिक रूप से बदनाम करने एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पुत्र रामचंद्र को काबू किया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

*🚨अवैध रेत परिवहन पर अमलाई पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर- -टाली एवं रेत जप्त*

0

🚨अवैध रेत परिवहन पर अमलाई पुलिस की कार्यवाही,
ट्रैक्टर- -टाली एवं रेत जप्त

शहडोल– थाना अमलाई पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करते हुए एक बिना रजिस्टर्ड सोल्ड सोनालीका ट्रैक्टर-ट्राली को शारदा ओसीएम बकहो के पास एनएच-43 से पकड़ा गया। ट्रैक्टर में अवैध रूप से खनिज रेत लोड कर बिक्री हेतु ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-टाली एवं रेत जप्त कर आरोपी बिजेन्द्र केवट निवासी बकहो के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इसी प्रकार थाना अमलाई पुलिस ने कसेड़ नदी देवरी मंदिर घाट से अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक बिना नम्बर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। मौके से आरोपी दिनेश महरा निवासी कुदरी थाना गोहपारू को पकड़ा गया, जो बिना वैध दस्तावेज एवं टी.पी. के रेत परिवहन करते पाया गया। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की कुल कीमत लगभग 03 लाख रुपये आँकी गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस. एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।