Home Blog Page 145

*रीवा में हुई हिर्दयविदारक कार दुर्घटना में जैनआर्यिकाद्वय की मौत के खिलाफ अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद ने सौंपा ज्ञापन।।*

0

रीवा में हुई हिर्दयविदारक कार दुर्घटना में जैनआर्यिकाद्वय की मौत के खिलाफ अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद ने सौंपा ज्ञापन।।

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट.….
आचार्य श्री वि‌द्यासागर महाराज से दीक्षित 105 आर्थिका श्रुतमति माताजी की आज सुबह रीवा के पास एक दुर्घटना में समाधि हो गई उनके बाद 105 आर्यिका रत्न उपशम मति माताजी की अस्पताल में मृत्यु हो गई बताया जाता है सुबह जंगल शौच के लिए जा रही थी उसी समय किसी बड़े वाहन ने उन्हें कुचल दिया दो अन्य माताजी भी चपेट में आने से बच गई। वर्तमान में भी 105 आर्यिका सौम्य मति माताजी के संघ में विराजमान थी लगातार जैन समाज की महिला धर्म गुरुओं कि इस आकस्मिक घटना से समूचे जैन समाज को आघात पहुंचा है उनके समाधि होने पर मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके घरणों में कोटि-कोटि नमन व्यक्त किया और इस घटना की निंदा की।

रीवा ही नहीं वरन् पहले भी धर्म गुरुओं के बिहार के दौरान वाहनों से दुर्घटना की मृत्यु के समाचार आप हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण है मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील जैन महामंत्री कमलेश जैन उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन विभाष जैन डॉक्टर संदीप जैन राकेश सेठ मनोज सेठ निलेश जैन प्रदीप चौधरी संजय जैन की पी जबलपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंदेश जैन विदिशा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जैन सहयोगी मित्र राजकुमार जैन मामा जी राजेंद्र जैन बंधु डॉ महेंद्र जैन निर्मल चंद जैन अमित जैन युवा सचिन जैन विकास चौधरी अखिलेश सेठ आदि ने मध्य प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि जैन धर्म, किसी भी धर्म के धर्मगुरु जब यह विहार करें उन्हें बिहार पथ पर समूची सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके ।

*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली गोलियों की तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ‘कृष्ण कुमार’ गिरफ्तार*-

0

*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली गोलियों की तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ‘कृष्ण कुमार’ गिरफ्तार*-
आरोपी साहिल को पहले ही 80 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया जा चुका था काबू शहर थाना पुलिस ने नशा नेटवर्क पर प्रहार करते हुए गुरुनानक पुरा निवासी सप्लायर को दबोचा*-

फतेहाबाद, फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों व उनके सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 21, गुरुनानक पुरा मोहल्ला (हाल आबाद- गढ़ी मोहल्ला), फतेहाबाद के रूप में हुई है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई 2026 को पुलिस टीम भटूं रोड पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने लाइफ केयर अस्पताल की पार्किंग के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में भाग रहे एक युवक को काबू किया था। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ (Alprazolam Tablets 0.5 mg के 8 पत्ते, कुल 80 गोलियाँ) बरामद हुई थीं।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 22B/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 219/2026 दर्ज कर आऱोपी साहिल को मौके पर काबू कर लिया था । अब इस मामले में मौके पर गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से गहनता से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

*🚨 रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या*

0

🚨 रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या
🚨 टावर मैदान से शुरू हुआ विवाद सामुदायिक शौचालय के पास खूनी वारदात में बदला
🚨 आरोपी ने ईट, हाथ में पहने लोहे के कड़ा से वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने जप्त किये अहम साक्ष्य
🚨 कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के बाद फरार आरोपी को दबोचकर भेजा रिमांड पर
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “हत्या जैसे अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों का कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है”

रायगढ़*। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 मई 2026 को सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास मिले युवक के शव मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी अमन कुमार बसोड (21 वर्ष) निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त तिलक वर्मा की मामूली विवाद पर बेरहमी से हत्य�

*पीओ आरोपी काबू : बस अड्डा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

पीओ आरोपी काबू : बस अड्डा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

– लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा

फतेहाबाद, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बस अड्डा चौकी पुलिस ने Proclaimed Person (पीओ) के रूप में घोषित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित द्वारा किया गया।
चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि मुकदमा नंबर 393 दिनांक 09.07.2018 धारा 380 भारतीय दंड संहिता, थाना शहर फतेहाबाद में घोषित पीओ आरोपी को काबू किया गया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान सिरसा के रानियां निवासी मनजीत सिंह उर्फ संदीप पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किए जाने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और न्यायालयी कार्यवाही से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को काबू किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फतेहाबाद पुलिस द्वारा पीओ एवं फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

*साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की अवैध शराब बिक्री के खिलाॅफ कार्यवाही।*

0

साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की अवैध शराब बिक्री के खिलाॅफ कार्यवाही।

👉🏾आदतन आरोपी के खिलाॅफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्याािक रिमांड पर भेजा गया जेल।

👉🏾 आरोपी के कब्जे के कब्जे से 86 पौवा गोवा शराब मात्रा 12.040 बल्क लीटर किमती 12340 रूपये किया गया जप्त।

👉🏾 आगे भी असमाजिक तत्वों, अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏾 नाम पता आरोपी- कृष्णा रजक पिता जोहन रजक उम्र 27 साल साकिन कैलाश नगर पाॅवर हाउस राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0)

राजनादगांव– पुलिस अधीक्षक राजनादगांव (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.05.2026 को मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी कृष्णा रजक निवासी कैलाश नगर राजनांदगांव के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 86 पौवा गोवा शराब मात्रा 12.040 किमती 12340 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏾 आरोपी कोतवाली थाने का आदतन आरोपी व सूचीबद्व गुण्डा बदमाश है, पूर्व में इसके खिलाॅफ मारपीट एवं अवैध शराब बिक्री मामले जिसमें
अप0क्र0 445/19 धारा 294, 323, 506, 325, 34 भादवि0,
अप0क्र0 539/19 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 656/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0,
अप0क्र0 494/21 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि0,
अप0क्र0 725/21 धारा 294, 324 भादवि0,
अप0क्र0 631/23 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 356/22 धारा 294, 323, 506, 325, 34 भादवि0, 25, 27 आम्र्स एक्ट,
अप0क्र0 880/22 धरा 13 जुंआ एक्ट,
अप0क्र0 562/23 धारा 36 (च) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 631/23 धारा 34 (1) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 652/23 धारा 34 (2) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 02/24 धारा 36 (च) आब0 एक्ट,
अप0क्र0 140/24 धारा 34 (1) आब0 एक्ट अप0क्र0 260/24 धारा 36 (च) आब0 एक्ट, अप0क्र0 443/24 धारा 34 (1) आब0 एक्ट, अप0क्र0 624/24 धारा 34 (1) आब0 एक्ट कायम कर चालान किया गया है।

*विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित*

0

विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

0.पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सीजी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक भावना बोहरा ने किया सम्मानित।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन 20 मई को कनक भवन पंडरिया में किया गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावना बोहरा ने सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा यह आयोजन विधानसभा के युवाओं एवं विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है विद्यार्थी ही देश का भविष्य होते हैं और उनकी मेहनत अनुशासन एवं सफलता पूरे समाज को प्रेरित करती है पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उन्होंने अपने अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता व क्षेत्र सहित पूरे पंडरिया विधासनभा और यहाँ के एक-एक व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं मानती, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम मानती है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है प्रदेश में विद्यालयों के उन्नयन, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, छात्रावास निर्माण, डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक अवसर बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है पंडरिया विधानसभा में भी शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है नए विद्यालय भवनों का निर्माण छात्रावासों की स्थापना, दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं, नवाचार, डिजिटल कक्षाएं, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास हेतु भी समय-समय पर सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं इसी कड़ी में आज हमने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विद्यालयों के उन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से कहीं न कहीं दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनें हैं भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए हमने भी प्रयास करते हुए पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय की छात्राओं हेतु 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं जिसमें 2 बसों का संचालन आगामी सत्र से शुरू होगा जो पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर एवं कुंडा महाविद्यालय की बेटियों के लिए प्रारंभ होगी लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जो बच्चे आवागमन व आर्थिक कारणों से CGPSC, IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की कोचिंग करने में असमर्थ थे उन्हें अब उनके घर के पास ही निःशुल्क कोचिंग मिल रही है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की राह पर बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें और हमारे क्षेत्र व हम सभी का नाम रोशन कर सकें उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं में अपार क्षमता नेतृत्व कौशल और नवाचार की प्रतिभा मौजूद है आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है जब किसी विद्यार्थी को मंच पर सम्मान मिलता है तो वह केवल एक छात्र की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनती है ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं हमें विश्वाश है कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगा मैं सभी बच्चों के सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ और अभिभावकों शिक्षकों एवं नागरिकों को भी बधाई देती हूँ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी ,जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर ,मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर, महामंत्री ललित चंद्रवंशी ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, नवल किशोर पाण्डेय, चंद्रू सोनी, प्रदीपपुरी गोस्वामी, नगर पालिका पंडरिया के समस्त पार्षदगण, पंडरिया विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व उनके अभिभावक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण*

0

विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण

0.विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से न.पं. इन्दौरी की बदल रही तस्वीर, 2 करोड़ 85 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी विकास के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति मिली है वहीं पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी में अधोसंरचना, खेल, सौन्दर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं आज नगर पंचायत इन्दौरी में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 85 लाख 5 हजार रु. के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विगत वर्षों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा की विकासवादी नीतियों से नगर पंचायत इन्दौरी में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है जिससे वहां का समुचित विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 91 लाख 87 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम और 53 लाख 72 रुपए की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इसके साथ ही 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं 19 लाख 91 हजार की लागत से निर्मित परम पूज्य गुरु घासी दास बाबा चौक का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, खेल, सौन्दर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनता की सुविधा हेतु उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप कार्यों से नगर पंचायत इन्दौरी अब विकसित नगरों की श्रेणी में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है इस दौरान विधायक भावना बोहरा नगर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना व उसके निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण व गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है सुशासन तिहार के माध्यम से शासन व प्रशासन सीधे जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर उनसे संवाद कर रही है और उनकी आवश्यकताओं, सुविधाओं को पूरा कर रही है यही सुशासन व विकासवादी भाजपा सरकार की कार्यशैली है उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है नगर पंचायत इन्दौरी में आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं मिनी स्टेडियम से हमारे युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा वहीं एस.एल.आर.एम. सेंटर से स्वच्छता और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी चौकों के निर्माण और सौन्दर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गौरव बढ़ेगा हमारा लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं बल्कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सुविधायुक्त, स्वच्छ विकसित और आत्मनिर्भर नगरों का निर्माण करना है विगत वर्षों में इन्दौरी नगर में लगभग लगभग 10 करोड़ रुपए के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है इनमें से कई बहुप्रतीक्षित कार्य जो जनता की मांग रही है उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ प्रगति पर हैं जिन्हें भी तय समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा भावना बोहरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनता की मूलभूत सुविधाओं, किसानों के हित, व्यापारियों के सशक्तिकरण और नगर में सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी है आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है उसके अतिरिक्त नगर पंचायत इन्दौरी में मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक 2.80 किमी बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्यों हेतु 30 लाख रुपए किस्विकृति के साथ-साथ नगर में हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों का उन्नयन जैसे कार्य जारी है जिससे जनता को सुविधा मिल रही है और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है आने वाले समय में नगर पंचायत इन्दौरी सहित पूरे पंडरिया विधानसभा में जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप उनकी सुविधा एवं क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा इस दौरान समस्त पार्षदगण, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रारम्भिक वर्ग प्रशिक्षण दामापुर में सम्पन्न*

0

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रारम्भिक वर्ग प्रशिक्षण दामापुर में सम्पन्न

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड पंडरिया के तत्वाधान में प्रारम्भिक वर्ग प्रशिक्षण का आयोजन दामापुर में किया गया जिसका समापन आज किया गया प्रशिक्षण में 14 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया जिसमें कामठी से लेकर महली बहबलिया डोंगरिया खुर्द भगतपुर सैहामालगी लखनपुर खैरझिटी डोमनपुर पटुवा ग्राम के युवाओं ने प्रशिक्षण लिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को देश प्रथम की भाव रखने की प्रशिक्षण दिया गया जिले भर से शामिल शिक्षकों द्वारा अनेक विषयों पर शिक्षा दी गई जहां जात पात से ऊपर उठकर मानवता का भाव जगाने प्रेरित किया गया भारत में रहने वाला हर भारतीय हमारे सहोदर हैँ इस भाव से जीवन जीने की गुण शिखाया गया प्लास्टिक से कैसे पर्यावरण दूषित हो रहा है इस विषय पर प्रकाश डालते हुवे अपने जीवन में प्लास्टिक की उपयोगिता को शून्य करने की शिक्षा दी गई वंही हर वर्ष कम से कम चार पेड़ लगाने की संकल्प लिया गया छोटे बच्चे भी प्रशिक्षण का हिस्सा रहे जिन्हें नशा से कैसे दूर रहा जाये और वर्ग का क्या विशेषता है इस ओर गंभीरता से प्रकाश डाला गया खेल खुद व्यायाम जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हो जिसके लिये प्रशिक्षण दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर दामापुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वरिष्ठजन अतिथि भोज में सामिल हुवे जहां सात्विक भोजन प्रशिक्षित युवाओं द्वारा करवाया गया युवाओं को इस बात की भी ट्रेनिंग दी गई की खाना कैसे परोसा जाये अतिथियों को कैसे सम्मान पूर्वक आसान देकर खाना खिलाने से लेकर हाथ जोड़कर उनका अभिन्दन हाथ धुलवाने तक पुरे प्रक्रिया का बारीकी से शिक्षकों द्वारा ज्ञान दिया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण का आस पास के अतिथियों ने भोज के दौरान प्रशंसा करते हुए कहा की संघ देश सेवा का भाव समाज में जगाने का काम कर रहा है अतिथियों द्वारा कहा गया की देश भक्ति समाज सेवा अनुशासन पर्यावरण संरक्षण आपदा में सर्वोच्च सेवा सहोदर का भाव एवं मानवता की पाठ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा समाज को सिखाया एवं समाज को जगाया जा रहा है भारत अब संघ की अगुवाई में एकजुट हो रहा है वंही आस पास के ग्रामवासी भी संघ के कार्यों को देश हित का कार्य कहा कार्यक्रम के समापन पर आयोजक समिति ने अतिथि शिक्षक पंडरिया खंड कुंडा उपखण्ड से आये संघ के कार्यवाहक व ग्रामीणों ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

————————————–

*पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह*

0

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कमेटी जांजगीर चाम्पा जिला ग्रामीण में भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से छात्र संगठन, युवा कांग्रेस एवं मुख्य संगठन में सक्रिय रहे भविष्य चन्द्राकर को संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब नए दायित्व में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके भविष्य चन्द्राकर की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद भविष्य चन्द्राकर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

*डिजिटल सेवाओं की नई पहचान: “लोक सेवा केंद्र” अब “सेवा-सेतु केंद्र”*

0

*एक ही स्थान पर मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं, आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, 19 मई 2026// राज्य शासन ने नागरिक सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और डिजिटल रूप से सुलभ बनाने की दिशा में पहल करते हुए प्रदेश में संचालित “लोक सेवा केंद्रों” का उन्नयन कर उन्हें अब “सेवा-सेतु केंद्र” नाम दिया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिकतम शासकीय एवं डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व में लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 73 सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब सेवा-सेतु केंद्रों के जरिए 442 डिजिटल सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं। इससे शासन की सेवाएं गांव-गांव और आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। नई व्यवस्था से समय, श्रम और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ सेवाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।
राज्य शासन द्वारा सेवा-सेतु केंद्रों की एक समान पहचान स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी केंद्रों में एकरूपता के साथ बोर्ड एवं नाम पट्टिकाएं प्रदर्शित की जाएंगी। अब पोर्टल, रसीद एवं आधिकारिक पत्राचार में भी “लोक सेवा केंद्र” के स्थान पर “सेवा-सेतु केंद्र” नाम का उपयोग किया जाएगा। वहीं सेवा-सेतु पोर्टल संचालित करने वाले अधिकृत सेवा प्रदाताओं को “सेवा-सेतु प्रबंधक” कहा जाएगा। मुंगेली में वर्तमान में 24 सेवा-सेतु केंद्र संचालित हैं, जहां नागरिकों के विभिन्न आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बीपीएल राशन कार्ड जारी करना, एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड में नाम जोड़ना एवं विलोपन, विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सुधार, नाम परिवर्तन हेतु राजपत्र अधिसूचना, आईटीआई स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।