*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : दहेज व शादी से जुड़े मामले में आरोपी काबू*
शादी तय कर बाद में इनकार, दहेज मांग व धमकी मामले में कार्रवाई*

फतेहाबाद, थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदमपुर जिला हिसार निवासी सुनील पुत्र रामचंद्र को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 433 दिनांक 05.12.2025 धारा 316(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार पीड़िता की शादी आरोपी सुनील पुत्र रामचंद्र निवासी आदमपुर के साथ दिनांक 01.12.2025 को तय हुई थी। इससे पूर्व दिनांक 24.10.2025 को टीका रस्म भी संपन्न हुई थी, जिसमें परिवार की मौजूदगी में सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान दिया गया था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल एवं कार की मांग की जाने लगी तथा मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया गया। साथ ही शिकायतकर्ता पक्ष को सामाजिक रूप से बदनाम करने एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पुत्र रामचंद्र को काबू किया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
