Home Blog Page 147

*🚨चौकी केशवाही पुलिस ने मोटरसायकल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद*

0

🚨चौकी केशवाही पुलिस ने मोटरसायकल चोरी का किया खुलासा,
दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

थाना बुढार अंतर्गत चौकी केशवाही पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है

शहडोल– फरियादी राममनोहर चर्मकार निवासी ग्राम रूपौला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02.05.2026 की रात्रि में उसके घर के आंगन में खड़ी एचएफ डीलक्स मोटरसायकल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी केशवाही में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं संदेहियों से पूछताछ की गई। उक्त जांच के दौरान आरोपी 1.अजीत लाल पाव पिता लखन सिंह पाव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल तथा 2. दीपक लाल चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसायकल कीमत करीबन 20,000 रुपये, बरामद की गई।
उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दिनांक 19.05.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्को, सउनि संतोष सिंह, आरक्षक उमेश सिंह राठौर एवं आरक्षक जितेंद्र सिंह राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *फरसगांव पुलिस को अंतर्राज्यीय सायबर गिरोह को पकड़ने में मिली अभूतपूर्व सफलता*

0

 *फरसगांव पुलिस को अंतर्राज्यीय सायबर गिरोह को पकड़ने में मिली अभूतपूर्व सफलता*
 कुल 07 आरोपियों को #दिल्ली, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार
 पिछले 03 महिनों से आरोपियों की पता तलाश में लगी थी फरसगांव पुलिस
 एसडीओपी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर 10 दिनों तक दिल्ली में रहकर किया आरोपियों का पर्दाफाश


कोंडागांव– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरसगांव पुलिस को एक संगठित अंतर्राज्यीय #सायबर गिरोह को पकड़ने में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। प्रार्थी शंकरलाल राणा पिता स्व. संग्राम राणा उम्र 57 वर्ष निवासी कोपरा बाजारपारा थाना फरसगावं ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी को एक अज्ञात नंबर से दिनांक 27.11.2025 को फोन आया जिसमें स्वयं को बीमा लोकपाल परिषद (सी.आई.ओ.) का एजेंट बताकर बोला कि आपका बीएसई. स्टाक एक्सचेंज में 7172499 रूपये( ईकहत्तर लाख बाहत्तर हजार चार सौ निन्यानबे रूपये) का फण्ड है जिसे आपके द्वारा अभी तक क्लेम नही किया गया है। कुछ प्रक्रिया है उसको आपकों पूरा करने से आपका पैमेंट रिफण्ड हो जाएगा कहकर पाॅच अलग-अलग मोबाईल नंबरों से फर्जी नाम शिव शंकर पाण्डे, एम. के बजाज, साक्षी शर्मा, ब्रृज मोहन पाण्डे, दीपक सिंह बता कर फर्जी दस्तावेज भेज कर दो से ढ़ाई महिना में प्रार्थी के मासूमियत का फयदा उठाकर अलग-अलग किश्तों में कुल 2969673 रूपये (उन्नतीस लाख उनहत्तर हजार छः सौ रूपये) को कुटरचित कर विभिन्न म्यूल एकाण्ट, में पैसा डलवा कर ठगी किये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव मंे अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 318(2), 319, 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

#तरीका-ए-वारदात
आरोपीगण संगठित रूप से कई वर्षो से सायबर अपराध में संलिप्त है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार 07 आरोपियों में सभी लेयर के आरोपीगण अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आते है। अंगूठा छाप से लेकर एमएससी आईटी किये हुये आरोपीगण गिरफ्तार हुये है। आरोपीगण सर्व प्रथम दिल्ली के स्लम ईलाकों जैसे संगम विहार आदि स्थानों से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के पहचान कर उनसे कुछ रूपयों के बदले अपने एजेन्ट के माध्यम से उनका बैंक एकाउण्ट विभिन्न बैंको में खुलवाते थे। उल्लेखनीय है कि बड़ी ही चालाकी से सर्व प्रथम एजेन्ट के द्वारा खाता धारकों का आधार कार्ड में पता बदलवाया जाता था एवं आधार से लिंक मोबाईल नंबर बदलवाया जाता था। ताकि बैंक में भी उक्त नंबर को रजिस्टर किया जा सके

*🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

0

🚨 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🚨 जूटमिल पुलिस ने 24 टन कबाड़ से भरा ट्रक किया जप्त
🚨 छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में 53 क्विंटल लोहे का सरिया की बरामद
🚨 दोनों थानों की कार्रवाई में करीब 23 लाख की संपत्ति की जप्ती, अनावेदकों पर वैधानिक कार्रवाई
🚨 “अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का सख्त प्रहार, जिले में लगातार जारी रहेगी कार्रवाई — एसएसपी शशि मोहन सिंह”

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जूटमिल और थाना छाल पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संदिग्ध सामग्री जप्त की गई है। दोनों की कार्रवाई में 24 टन, 53 किलोग्राम अवैध कबाड़ एवं सरिया को जप्त किया गया है जिसकी कीमत ट्रक वाहन लगभग 23 लाख से अधिक है, पुलिस द्वारा पकडी गई संपत्ति चोरी के होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अनावेदक
(1) प्रमोद कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम राहटी थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार, हाल मुकाम लक्ष्मी सागर चौक थाना लक्ष्मी सागर जिला भुवनेश्वर ओडिशा

(2) भोजराम पटेल पिता विद्यानंद पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल

*🚨थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 03 मोटर सायकल बरामद*

0

🚨थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 03 मोटर सायकल बरामद

शहडोल– दिनांक 07.05.2026 को फरियादी सुनील कुमार जैन पिता निर्भय कुमार जैन उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 ब्यौहारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 06.05.2026 को वह अपनी बजाज सीटी-100 मोटर सायकल क्रमांक MP.18.MK.2782 से मीना बाजार ब्यौहारी गया था तथा मोटर सायकल को गेट के बाहर खड़ी कर दी थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी में अपराध धारा बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संदेही कनिष्क पटेल निवासी खड्डा को अभिरक्षा में लेकर घटना में चोरी गई मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कनिष्क पटेल पिता राजभान पटेल निवासी खड्डा, हाल निवासी ब्यौहारी द्वारा बजाज सीटी-100 मोटर सायकल सहित पूर्व से उक्त हालात में अन्य अपराधों में जप्त वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर कुल 03 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल बरामद की गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरी. जियाउल हक थाना ब्यौहारी के नेतृत्व में, प्र.आर. देवेन्द्र कश्यप, प्र.आर. बिलाल खान, प्रआर सुखेन्द्र त्रिपाठी एव आर. गंगा सागर गुप्ता, की महत्वपूर्ण भूमिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ट्रेन से सीसी भोपाल पहुंची गांजा तस्करों की गैंग पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार 05 महिला सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 36 किलो गांजा जप्त घरेलू सामान की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी, भोपाल में सप्लाई की थी तैयारी ।*

0

*ट्रेन से सीसी भोपाल पहुंची गांजा तस्करों की गैंग पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार 05 महिला सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 36 किलो गांजा जप्त घरेलू सामान की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी, भोपाल में सप्लाई की थी तैयारी ।*

पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर भोपाल पहुंचे 07 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में 05 महिलाएं एवं 02 पुरुष शामिल ।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 36 किलो अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रूपये ।

घरेलू सामान टोकरी, टप एवं तगाड़ी की आड़ में कर रहे थे तस्करी ।

करारिया जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र में सप्लाई करने की थी तैयारी ।

आरोपियों के कब्जे से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त ।

आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी ।

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज ।

भोपाल– शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री चन्द्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मदाक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था
क्राइम ब्रांच भोपाल भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब मेल ट्रेन से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर भोपाल पहुंचे 05 महिलाओं सहित 07 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 36 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी इतने शातिर थे कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए गांजा परिवहन के दौरान अपने साथ घरेलू उपयोग का सामान जैसे प्लास्टिक की टोकरी, टप, तगाड़ी, पटा, बाल्टियां एवं अन्य सामग्री लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो सके । क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ महिला एवं पुरुष तस्कर पंजाब मेल ट्रेन से भारी मात्रा में गांजा लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं और आउटर क्षेत्र में उतरकर करारिया जंगल के रास्ते पैदल-पैदल छोला क्षेत्र की ओर जाएंगे, जहां गांजा सप्लाई किया जाना है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की पुलिस टीम ने स्टेशन बजरिया क्षेत्र स्थित कोच फै्ट्री काली मंदिर के पास घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम एवं पते 1. राहुल सौदा पिता सुनार सिंह सौदा उम्र 38 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल, 2. रवि मेसकर पिता रंगी मेसकर उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 म.नं. 15 छोला भोपाल, 3.रचना सौदा पति महेश सौदा उम्र 37 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर, 4.सीमा सौदा पति धर्म सौदा उम्र 35 साल निवासी गरीब नगर छोला भोपाल, 5.निधि सौदा पति राहुल सौदा उम्र 25 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल, 6.काजल मेसकर पिता सरबन मेसकर उम्र 18 साल निवासी नागवास रोड झुग्गी मंडी बमौरा सागर तथा 7. आरती ऊंटबार पति नरेंद्र ऊंटबार उम्र 25 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर होना बताये पूछताछ एवं तलाशी कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से मिले अलग-अलग बैग, झोले एवं प्लास्टिक की बोरियों को चेक करने पर सभी सामानों के अंदर ब्राउन रंग के टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें हरे रंग का पत्तीदार एवं नमीयुक्त पदार्थ भरा मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त पदार्थ को गांजा होना बताया गया । उक्त आरपियों के कब्जे से बारामद अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल लगभग 36 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा गांजा को इस प्रकार पैक किया गया था कि सामान्य व्यक्ति को देखने पर यह घरेलू सामान जैसा प्रतीत हो ।पूछताछ में प्रारंभिक रूप से यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों से गांजा लाकर भोपाल शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करते थे । आरोपियों के तार गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों से भी जुड़े होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है, जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा मोबाइल फोन एवं परिवहन में उपयोग किए जा रहे बैग, झोले एवं अन्य सामान भी जप्त किए हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क, गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य तस्करों एवं भोपाल में गांजा खरीदने वाले व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को लगातार संचालित किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
व्यसाय

1
राहुल सौदा पिता सुनार सिंह सौदा उम्र 38 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल
अनपढ
मजदूरी

2
रवि मेसकर पिता रंगी मेसकर उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 म.नं. 15 छोला भोपाल
अनपढ
मजदूरी

3
रचना सौदा पति महेश सौदा उम्र 37 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर
अनपढ
मजदूरी

4
सीमा सौदा पति धर्म सौदा उम्र 35 साल निवासी गरीब नगर छोला भोपाल
5वी
मजदूरी

5
निधि सौदा पति राहुल सौदा उम्र 25 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल
अनपढ
मजदूरी

6
काजल मेसकर पिता सरबन मेसकर उम्र 18 साल निवासी नागवास रोड झुग्गी मंडी बमौरा सागर
5 वी
मजदूरी

7
आरती ऊंटबार पति नरेंद्र ऊंटबार उम्र 25 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर
अनपढ
मजदूरी

जप्त मशरुका

सराहनीय भूमिका थाना प्राभारी अशेक मरावी,उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,सउनि लालबहादुर,आर.बृजमोहन व्यास,आर.जावेद खान, आर.विवेक नामदेव,आर जितेन्द्र चंदेल,आर फिरोज,आर विजय सेंगर,आर.यासिर खान,आर मनीष कौरव,मआर संध्या शर्मा म.आर मुस्कान लांमा ।

🚨 *कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गयी कठोर कार्यवाही*

0

🚨 *कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गयी कठोर कार्यवाही*

*हत्या के प्रयास मे गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल*

*आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुये उन्हें नौकरी से निकला गया*

👥 गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

1️⃣ चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
2️⃣ राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा🗓️ प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वही छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया, उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।

*नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*🔸आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

*🔸प्रकरण में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा थाना उरगा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम द्वारा शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाया गया तथा उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

प्रकरण की विवेचना उपरांत आरोपी रमेश मरकाम, पिता – ललित मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी – हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2026 धारा 137(2), 64(2)(m) BNS एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दिनांक 19.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*समाधान शिविर में साकार हुआ पक्के घर का सपना*

0

सफलता की कहानी

*समाधान शिविर में साकार हुआ पक्के घर का सपना*

*सुकली के विवेक दास मानिकपुरी के चेहरे पर दिखी मुस्कान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। सुशासन तिहार समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का अभियान बनता जा रहा है। इसी तारतम्य में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर में श्री विवेक दास मानिकपुरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई, इससे विवेक दास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी कच्चे घर और बारिश के दिनों की चिंता में जीवन गुजारने वाले ग्राम सुकली निवासी विवेक दास के पक्के आवास का सपना साकार हो गया है। समाधान शिविर में उन्हें पक्के आवास की चाबी सौंपते ही उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक उठा। वर्षों से सुरक्षित और स्थायी घर का सपना संजोए विवेक दास मानिकपुरी ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को बारिश, ठंड और गर्मी में असुविधाओं के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। लेकिन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासन की संवेदनशील पहल ने उनकी जिंदगी बदल दी।
समाधान शिविर में अधिकारियों द्वारा जैसे ही उन्हें आवास की चाबी सौंपी गई, उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने भी समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

*समाधान शिविर बना सहारा, पायल कश्यप का बना राशनकार्ड*

0

सफलता की कहानी

*समाधान शिविर बना सहारा, पायल कश्यप का बना राशनकार्ड*

*परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का भरोसा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से गांव स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बनकर सामने आया। इसी शिविर में नवागांव निवासी पायल कश्यप की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और उनका राशन कार्ड बन गया। राशन कार्ड मिलने के बाद पायल और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
पायल कश्यप ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के लिए नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था। राशन कार्ड नहीं होने से शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पायल कश्यप का राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंपा गया। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल सकेगा। पायल कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी है।

 

*जनदर्शन: लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने दिए निर्देश*

0

*जनदर्शन: लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी मांगें एवं समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आवास, किसान सम्मान निधि, बिजली, पेयजल तथा प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के नियमानुसार समयबद्ध निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता और गंभीरता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान शिक्षा विभाग अंतर्गत विभागीय कार्यों में कोताही बरतने पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम रामाकापा के बालक दास मिरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लोहराकापा के शोभाराम साहू ने जमीन सीमांकन, पीपरखुंटी के मनहरण साहू ने नक्शा संशोधन, खपरी की किरण ने राशन कार्ड से नाम विलोपन एवं नया राशन कार्ड, औराबांधा के बिहारी लाल जायसवाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुड़पार के खुशीराम ठाकुर ने राजस्व अभिलेख में नाम सुधार, जरहागांव के रामकृष्ण साहू ने जमीन बटांकन, तथा रेहुंटा महंत के रोमेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। इसके अलावा भालापुर के झुमुक लाल ने नल-जल योजना अंतर्गत नलकूप खनन, भुरका के संजय कुमार नट ने जाति प्रमाण पत्र, लालाकापा की चंदा दिवाकर ने शौचालय निर्माण, गोरखपुर की चंद्रिका बाई ने मतदाता परिचय पत्र तथा जुझारभांटा के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग रखी। ग्राम सुकली के ग्रामीणों ने नाली सफाई और रेहुंटा महंत के भानु प्रताप ने आवासीय पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का समयबद्धता के साथ नियमानुसार निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।