More

    *पीओ आरोपी काबू : बस अड्डा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

    पीओ आरोपी काबू : बस अड्डा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    – लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा

    फतेहाबाद, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बस अड्डा चौकी पुलिस ने Proclaimed Person (पीओ) के रूप में घोषित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित द्वारा किया गया।
    चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि मुकदमा नंबर 393 दिनांक 09.07.2018 धारा 380 भारतीय दंड संहिता, थाना शहर फतेहाबाद में घोषित पीओ आरोपी को काबू किया गया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान सिरसा के रानियां निवासी मनजीत सिंह उर्फ संदीप पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई है।
    उन्होंने बताया कि आरोपी न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किए जाने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और न्यायालयी कार्यवाही से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को काबू किया।
    उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    फतेहाबाद पुलिस द्वारा पीओ एवं फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

    Trending News

    Technology