Home Blog Page 139

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 समूह की दीदियों को मिल रहा व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण*

0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 समूह की दीदियों को मिल रहा व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण

0.कपड़े एवं सिलाई के व्यवसाय में ग्रामीण महिलाओं का हो रहा कौशल उन्नयन।

0.लखपति दीदी की ओर बढ़ते कदम।

0.हुनर मंद होकर ग्रामीण महिलाएं आजीविका के क्षेत्र में बढ़ेगी आगे।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ज़िले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों एवं कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अनेकों गतिविधियां प्रारंभ की गई है जिला पंचायत द्वारा बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे लाकर आजीविका के नए स्रोतों से जोड़ने प्रयास हो रहा हैं इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल की पहल पर कबीरधाम जिले में शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए दिनांक 24 अप्रैल से 45 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत कवर्धा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बिरकोना में किया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को आधुनिक सिलाई की तकनीक, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, कटिंग, फिनिशिंग एवं बाजार के मांग अनुसार परिधान निर्माण की जानकारी दी जा रही है साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता देखने एवं प्रतिभागियों से चर्चा करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर आजीविका के इस नए कार्य का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की संस्था द्वारा बताया गया कि कुल 1 हज़ार दीदियो को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे प्रशिक्षण उपरांत शाही एक्सपोर्ट के द्वारा इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों कों 15000 रुपए से अधिक मानदेय पर अपने सेंटर्स में नौकरी भी दी जाएगी वर्तमान में प्रशिक्षण चल रहा है और महिला समूह की दीदियों को बाजार के मांग अनुरूप नए कपड़े सिलाई कर तैयार करने के कौशल सिखाए जा रहे है प्रशिक्षण के प्रथम बैच में शामिल 35 दीदियों ने सीईओ अभिषेक अग्रवाल से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया उल्लेखनीय है कि बिहान अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे लखपति दीदी अभियान की दिशा में और आगे बढ़ सकेंगी।

————————————–

*वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

0

वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0.सेंदुरखार में विधायक भावना बोहरा ने किया 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा इस दौरान सीसी रोड, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच एवं 5 नया तालाब निर्माण कार्यों की सौगात वनांचलवासियों को मिली है जिससे निश्चित ही क्षेत्रवासियों को सुविधा एवं लाभ मिलेगा विधायक भावना बोहरा ने मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा,बिरैनबाह, बिरहुलडीह, रोखनी में सीसी रोड एवं ग्राम नेऊर में सीसी रोड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी एवं नेउर में नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हमारा संकल्प वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास का है वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीण जीवन सुगम बन रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है सड़क निर्माण से आवागमन बेहतर होगा सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करेंगे, वहीं तालाब निर्माण से जल संरक्षण और कृषि को लाभ मिलेगा भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु प्रदेश साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आज वनांचल क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है शिक्षा, सड़क, पेयजल, सिंचाई,आवास, सामुदायिक अधोसंरचना एवं विकास लगातार कार्य किए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमारा वनांचल क्षेत्र जिस विकास से कोसो दूर था आज भाजपा सरकार में उन क्षेत्रों और प्रत्येक गाँव तक विकास की नई किरण उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे कार्यक्रम में चंद्र कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नवल किशोर पांडे , पार्वती सुनहले सहित जनपद सदस्य सहित लाभान्वि ग्राम पंचायत के सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 8.30 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू*

0

*थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई : 8.30 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू*

 

– पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद

टोहाना, 26 मई। थाना शहर टोहाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किल्ला मोहल्ला टोहाना निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु पुत्र सुभाष को 8.30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान नया बस अड्डा टोहाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किल्ला मोहल्ला निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु हेरोइन बेचने का काम करता है तथा भुना रोड टोहाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान किल्ला मोहल्ला टोहाना निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ भावु पुत्र सुभाष के रूप में बताई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 152 दिनांक 25.05.2026 धारा 21B-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

*एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक अपचारी बालक निरुद्ध,एसईसीएल सबस्टेशन में हुई लूट/चोरी की घटना का खुलासा।*

0

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी।

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी संजय कुमार लहरे, पिता स्व. समयलाल लहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी जेटीपारा, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा द्वारा थाना बांकीमोंगरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.05.2026 को लगभग रात्रि 01:30 बजे एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में कुछ आरोपियों द्वारा जबरन प्रवेश कर गाली-गलौच, मारपीट एवं धमकी देते हुए पाईप, एंगल एवं लगभग 100 मीटर केबल (कीमत लगभग ₹4,000) लूट/चोरी कर ले गए। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 1147/2026 धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान गवाहों के कथन, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
1. अर्जुन सिंह, पिता – (जानकारी अनुसार), निवासी – थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र, जिला कोरबा (छ.ग.)
2. एक अपचारी बालक (विधिक प्रावधानों के अनुसार नाम गोपनीय)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में लूटा गया केबल अन्य आरोपी दीपक केंवट उर्फ अंक के पास है, जो वर्तमान में फरार है।

फरार आरोपी :
दीपक केंवट उर्फ अंक, निवासी – बांकीमोंगरा क्षेत्र, जिला कोरबा (छ.ग.)
तथा एक अन्य साथी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

आरोपी अर्जुन सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BS 7092 जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह एवं अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

*चोरी मामले में दो आरोपी काबू, सामान बरामद, भेजा जेल*

0

*चोरी मामले में दो आरोपी काबू, सामान बरामद, भेजा जेल*

जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना पंजोखरा साहिब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गाँव मण्डौर में स्थित फैक्टरी से स्क्रैप और लोहा बाट चोरी करने के मामले में दो आरोपियो को काबू किया।

 

 

जांच अधिकारी सह उप निरीक्षक चरण सिहँ ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शिकायतकर्ता अनिल निवासी सेठी इन्क्लेव बलदेव नगर अम्बाला शहर ने 27 अप्रैल 2026 को थाना पंजोखरा साहिब में शिकायत दी थी कि 27 अप्रैल 2026 को गाँव मण्डौर से अज्ञात आरोपी ने उसकी फैक्टरी से स्क्रैप व लोहा बाट चोरी किए है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

 

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारीः

 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ दीपा व मुकेश कुमार निवासी गाँव मण्डौर थाना पंजोखरा साहिब जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर आरोपियों से 80 किलो के 04 बाट बरामद कर लिए है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर बाकी चोरीशुदा सामान बरामद किया जाएगा।

 

न्यायिक कार्यवाईः

 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया हैं। Haryana Police

*इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर 03 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

*इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बीमारी का झांसा देकर 03 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

ब्लड कैंसर व पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर भावनात्मक रूप से फंसाया, बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में आरोपी जेल दाखिल

👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

👉 आरोपीगण द्वारा अपने आप को ब्लड कैंसर, माईग्रेन व अन्य बीमारी से ग्रसित होना बताकर प्रार्थी से छलपूर्वक की गई धोखाधड़ी।

👉 भावनात्मक बातों में फंसाकर प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में 03 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए।

👉 पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन जप्त।

👉 आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

👉 न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने उपरांत किया गया जेल दाखिल।

आरोपीगण के नाम –

1 मोनू कुमार चिरावतकर पिता अशोक कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।

2 कविता उर्फ दामिनी पिता संजय उर्फ सोनू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।

3 सोनल उर्फ बबीता पिता संजय उर्फ सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।

👉 मामले का संक्षिप्त विवरण

 

प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी पहचान माह अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर, कविता उर्फ दामिनी तथा सोनल उर्फ बबीता से हुई थी। पहचान बढ़ने के बाद आरोपीगण द्वारा प्रार्थी से मोबाइल के माध्यम से लगातार बातचीत की जाने लगी।

बातचीत के दौरान आरोपीगण द्वारा स्वयं को ब्लड कैंसर, माईग्रेन एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होना तथा परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जाना बताया गया। आरोपीगण द्वारा कभी मां एवं बहन को पैसे देने, तो कभी राशन एवं इलाज के नाम पर प्रार्थी से रकम की मांग की जाती रही।

प्रार्थी आरोपीगण की झूठी एवं भावनात्मक बातों में आकर अलग-अलग किश्तों में कुल 3,00,000/- रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुका था। बाद में स्वयं के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी द्वारा अपनी रकम वापस मांगी गई, तब आरोपीगण द्वारा उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 318(4), 308, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर आरोपीगण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर, कविता उर्फ दामिनी तथा सोनल उर्फ बबीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

 

आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने उपरांत आरोपीगण को जेल

 *अंधे कत्ल का खुलासा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

 *अंधे कत्ल का खुलासा

चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

 

🔹 8 माह पुराने हत्या प्रकरण का पर्दाफाश

 

🔹 सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

 

🔹 जमीन बिक्री में लाखों रुपये के गबन को छुपाने रची गई साजिश

 

🔹 शराब में जहर मिलाकर की गई थी हत्या

ग्राम डुमरपानी निवासी मिलन पटेल की संदिग्ध मृत्यु मामले में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस ने गंभीर जांच एवं लगातार पूछताछ के बाद पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि जमीन बिक्री की रकम में हेरफेर उजागर होने के डर से गांव के सरपंच ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

 

कांकेर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच एवं टीमवर्क के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

*ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने शराब कोचिये को चकरभाठा पुलिस ने किया वाहन सहित गिरफ्तार*

0

* *ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने शराब कोचिये को चकरभाठा पुलिस ने किया वाहन सहित गिरफ्तार*

 

* शराब कोचिये के पास से 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.800 लीटर कीमती 4800 रुपए एवं एक काले रंग का एक्टिवा वाहन किया गया जप्त।

 

* शराब कोचिये के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत की गई कार्यवाही।

 

नाम आरोपी – गेंद राम कौशिक पिता स्व. रामाधार कौशिक उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बोडसरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – इस प्रकार है कि दिनांक 25.05.2025 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास एक एक्टिवा वाहन से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने हेतु चकरभाठा की ओर जा रहा है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास गए जहां पर एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 BZ 2608 में एक नीले रंग के राजश्री लिखा थैला में 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.800 लीटर रखा मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री करने ले जाना बताया। जिसे आबकारी अधिनियम की उक्त धाराओं के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

 

🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील

 

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*अवैध कोयला डंपिंग व डीजल तस्करी पर उठे सवाल* 

0

*अवैध कोयला डंपिंग व डीजल तस्करी पर उठे सवाल* 

 

 *करही डीह अवैध कोयला एवं डीजल खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहीडीह में कथित रूप से अवैध कोयला डंपिंग एवं डीजल तस्करी के मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के बीच यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां भोला कुर्रे नामक व्यक्ति पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर प्रशासन से त्वरित जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करहीडीह में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयला डंप कर उसे आसपास संचालित ईंट भट्ठों तक सप्लाई किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि बिना वैधानिक अनुमति एवं नियमों का पालन किए कोयले का भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, संबंधित व्यक्ति पर अवैध डीजल तस्करी में भी संलिप्त होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां क्षेत्र में अवैध कारोबार को बढ़ावा देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई तो अवैध कारोबार का दायरा और अधिक बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन, खनिज विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन से संयुक्त जांच कर पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अवैध कोयला कारोबार एवं डीजल तस्करी जैसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है, ताकि क्षेत्र में नियम-कानून का पालन सुनिश्चित हो सके तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई करता है।

(नोट: उपरोक्त समाचार प्राप्त आरोपों एवं स्थानीय चर्चाओं पर आधारित है। मामले की निष्पक्ष जांच एवं संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है।)

*सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*

0

*सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*

 

*🔷यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही, एक दिवस में 104 प्रकरणों पर कार्यवाही, ₹53,400 समंस शुल्क वसूला गया*

 

*🔹शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष निगरानी एवं कठोर कार्यवाही।*

 

*🔷शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 लोगों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

 

*🔹थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा।*

 

*🔹सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान जारी।*

कोरबा :-जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

“सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

 

एक दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कोरबा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा कुल 104 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए ₹53,400/- समंस शुल्क वसूला गया। वहीं 19 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन कर वाहन चलाने (धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

 

*वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां :-*

🚦 हमेशा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।

🚦 शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

🚦 दोपहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

🚦 मोबाइल फोन पर बात करते हुए या लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं।

🚦 ओवरलोडिंग एवं गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाने से बचें।

🚦 ट्रैफिक सिग्नल, रोड संकेतक एवं पुलिस निर्देशों का पालन करें।

🚦 वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें एवं अचानक ओवरटेक न करें।

🚦 रात्रि में वाहन चलाते समय हेडलाइट, इंडिकेटर एवं ब्रेक सिस्टम की जांच अवश्य करें।

🚦 बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।

 

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। आपका एक छोटा सावधानीपूर्ण कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है।