Home Blog Page 138

*कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार*

0

*कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार*

राजनांदगांव:- जिले की पुलिस चौकी सुकुलदैहान द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

 

मामले का विवरण:

प्रार्थी रविचंद्र मंडले, निवासी ग्राम लिटिया, पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने 02.04.2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रकाश गजभिये पिता शंकर गजभिये, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12, स्टेशनपारा, चिखली ने प्रार्थी को नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे कुल 2,60,000/- रुपये की ठगी की है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट आरोपी के विरुद्ध चौकी सुकुलदेहन थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 197/26 धारा 318(4) bns कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले में जांच में पाया गया कि आरोपी ने प्रार्थी से UPI तथा नगदी के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 2,60,000/- रुपये लिया है, विवेचना के दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी के साथ बातचीत का ऑडियो को भी पुलिस के द्वारा पेन ड्राइव में जब्त किया गया है, साथ ही बैंक स्टेटमेंट से भी लेन-देन की पुष्टि हुई है।

 

दिनांक 27.05.2026 को चौकी सुकुलदेहन पुलिस के द्वारा आरोपी प्रकाश गजभिये को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला की उसके विरुद्ध थाना कोतवाली राजनंदगांव में अपराध क्र. 913/23 धारा 507 भादवि का मामला भी दर्ज होना पाया गया है ,

 

“नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील है कि किसी भी लालच में आकर अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

*करही गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइंट को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

 

*करही गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी मास्टर माइंट को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

 

* *“ऑपरेशन हंट” के तहत पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है*

 

* *मामले में प्राप्त TECHINT and HUMINT ने प्रकरण के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आरोपियों द्वारा योजनाबद्व तरिके से उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी।*

 

* *गिरफतार आरोपी गनपत बघेल पिता स्व. रामप्रसाद बघेल उम्र 38 निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा*

 

* *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय मैगजीन किया गया बरामद*

* *गणपत बघेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा*

 

*घटना का संक्षिप्त* विवरण दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में 03 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

*जांच के दौरान:*

 

200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही। इस दौरान प्राप्त techint and humint ने मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

*हत्या के पीछे की वजह*

 

*पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल* ने खुलासा करते हुए बताया था कि: उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद चल रहा था । आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई।

 

*वारदात को ऐसे दिया था अंजाम*

 

घटना की रात आरोपियों ने मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे। आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। विवेचना दौरान आरोपी 1. हेमंत कुमार बघेल 2. भूषण बघेल 3. अमित टंडन करही सभी निवासी करही थाना बिर्रा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

 

*मामले में मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल* निवासी करही जो फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसने हाईवा एवं जेसीबी मशीन लोन पर खरीदी थी तथा दोनों वाहनों की भारी मासिक किस्त चुकाने के लिए अवैध रेत परिवहन का कार्य करता था। मृतक आयुष कश्यप भी अवैध रेत परिवहन एवं रेत बिक्री का कार्य करता था, जो कम कीमत में रेत बेचकर आरोपी के ग्राहकों को अपनी ओर कर रहा था। इस कारण आरोपी को आर्थिक नुकसान होने लगा तथा वाहनों की किस्त पटाने में परेशानी आने लगी।

 

*आरोपी ने बताया* कि आयुष कश्यप रेत घाट में जबरन रेत लोडिंग करता था, विवाद एवं दादागिरी करता था तथा आरोपी के ग्राहकों के यहां कम कीमत में रेत सप्लाई कर उसकी ग्राहकी खराब कर रहा था। इसके अलावा आयुष द्वारा राजस्व विभाग की टीम बुलाकर वाहनों को पकड़वाने की बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित हो गया था। आयुष की लगातार बढ़ती आर्थिक उन्नति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से आरोपी के मन में दुश्मनी एवं आत्मग्लानि उत्पन्न हो गई, जिसके चलते उसने अपने साथी अमित टण्डन, भूषण बघेल एवं हेमंत बघेल को साथ मिलाकर योजना बनाकर मुख्य साजिषकर्ता गनपत बघेल ने सुनियोजित तरीके से आयुष कश्यप की हत्या के घटना को अंजाम दिया। प्रकरण में विवेचना जारी अन्य आरोपियों की पता साजी जारी है आरोपी गणपत बघेल को विधिवत दिनांक 27.05.2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

0

 

 

* *शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 

* *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद*

* *नाम आरोपी मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छ.ग.)*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद हुए मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

*विवरण* प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त हेतराम केवट के साथ दिनांक 26/05/26 को अकलतरा आए हुए थे। दोनों अपना काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान शराब भट्टी के चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छत्तीसगढ़) से सिगरेट एवं चखना लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ -मुक्का एवं धारदार चाकू से धीरज खाण्डेकर एवं हेतराम केवट पर हमला कर दिया।

 

घटना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास चोट आई, वहीं हेतराम केवट के दाहिने हाथ की मुट्ठी में चोट लगी। मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान आरोपी मंजीत सिंह के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

*उक्त कार्रवाई* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू का विशेष योगदान रहा।

*बेमेतरा जिले के सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री आनंद प्रकाश साहू ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल*

0

*बेमेतरा जिले के सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री आनंद प्रकाश साहू ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल*

 

 *• लगभग 30 लाख रुपए के सोना-चांदी के आभूषण एवं 37 हजार रुपए नगद मिलने पर तत्काल थाना में कराया जमा।* 

 *• पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आभूषण एवं नगदी उनके स्वामी श्री विजय कुमार सोनी को किया सुपुर्द।* 

 

 *• डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने सच्चाई और ईमानदारी हेतु इस उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री आनंद प्रकाश साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भूरी-भूरी प्रशंसा की।* 

————————————-

*आकाशदीप सिंह हत्या मामले में एक अन्य आरोपी काबू*

0

*आकाशदीप सिंह हत्या मामले में एक अन्य आरोपी काबू*

 

*– थाना जाखल पुलिस अब तक 8 आरोपियों को कर चुकी है काबू*

जाखल,:-थाना जाखल पुलिस ने आकाशदीप सिंह हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए ढाणी बबनपुर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुस्साखेड़ा निवासी हैप्पी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 अगस्त 2025 को उसके चचेरे भाई आकाशदीप सिंह को कुछ युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर गांव रूपांवाली ले गए, जहां उसके साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने उसे रूपांवाली-घासवा रोड पर घायल अवस्था में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि घायल आकाशदीप सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना जाखल में अभियोग संख्या 106 दिनांक 11 अगस्त 2025 धारा 103(1), 140(1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।

*डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही

घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

✅आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

गिरफ्तार आरोपी :-

1.जेद अहमद पिता जफर अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 18, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 

राजनांदगांव━प्रार्थिया कुंती बाई पति स्व. सुरेश बाई उम्र 65 वर्ष निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 19 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.05.2026 को अपने घर में ताला लगाकर अपने लड़के अनूप बाघ सहपरिवार बाहर गई हुई थी। दिनांक 23.05.2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे वापस घर आने पर देखा कि घर के सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा मिला अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे नगदी रकम 60,000 रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ से दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी –

 

1.जेद अहमद पिता जफर अहमद

2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे

 

को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*जबलपुर में दो बहनों के अपहरण और यौन शोषण का आया मामला*

0

*जबलपुर में दो बहनों के अपहरण और यौन शोषण का आया मामला*

​जबलपुर :-के बेलखेड़ा क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अनुसूचित जनजाति गौंड परिवार की दो बहनों को शादी का झांसा देकर अगवा करने और उनके साथ गंभीर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता ज्योति गौंड के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई लिखित शिकायत के अनुसार, आरोपी सुरेन्द्र पटेल ने उसे गत 6 फरवरी 2026 को बहला-फुसलाकर गुजरात के सूरत ले गया, जहां तीन महीने तक बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाए। किसी तरह अपनी जान बचाकर 26 मई 2026 को वापस लौटी पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग छोटी बहन पूजा गौंड अभी भी दूसरे आरोपी प्रशांत पटेल के अवैध कब्जे में है, जो उसके साथ जबरन मंदिर में शादी कर लगातार बलात्कार कर रहा है और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

​इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में बेलखेड़ा थाने में 7 फरवरी 2026 को ही प्राथमिकी FIR धारा 137(2) भारतीय न्यायिस संहिता) और गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को खोजने या वाहन नंबर MP20ZL4921 को जब्त करने का कोई प्रयास नहीं किया। शिकायत में सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष को सत्तारूढ़ दल भाजपा के पदाधिकारी के सगे भतीजे का नाती होने के कारण मजबूत राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसी रसूख के चलते स्थानीय पुलिस पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय उनके घरों पर दबिश देकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई गई शिकायत को वापस लेने और मामले को रफा-दफा करने का लगातार दबाव बना रही है, जिससे पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है।

जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

बाइट सूर्यकांत शर्मा, एडिशनल एसपी,

जबलपुर

 

बाइट पीड़िता

 

बाइट हेमराज गौंड, पिता के पिता

*बरेला और तिलवारा क्षेत्र के दो रिसॉर्ट प्रशासनिक कमियों के चलते सील, एक में हुआ था हादसा*

0

​*बरेला और तिलवारा क्षेत्र के दो रिसॉर्ट प्रशासनिक कमियों के चलते सील, एक में हुआ था हादसा*

.​ बरेला क्षेत्र के ‘निसर्ग रिसॉर्ट’ में प्रशासनिक कमियों और शासकीय स्वीकृतियों के अभाव के चलते प्रशासन द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार बरेला और थाना प्रभारी बरेला द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस जांच में पाया गया कि रिसॉर्ट आवश्यक सरकारी स्वीकृतियों के बिना संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई के पीछे हाल ही में रिसॉर्ट में घटित हुई एक दुर्घटना भी मुख्य कारण बताई जा रही है, जिसके संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।

​तिलवारा। इसके अलावा प्रशासन ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए तिलवारा क्षेत्र में स्थित ‘सुकून रिसॉर्ट’ पर भी कार्रवाई की है। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई सघन जांच में यहाँ भी कई अनियमितताएँ और कमियाँ पाई गईं, जिसके बाद ‘सुकून रिसॉर्ट’ को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही मामलों में आगामी प्रशासनिक और कानूनी जांच गंभीरता से जारी है। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

​

*कवर्धा में मित्र मिलन चौपाटी का भव्य लोकार्पण*

0

कवर्धा में मित्र मिलन चौपाटी का भव्य लोकार्पण

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का लोकार्पण आज सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही लोकार्पण के बाद चौपाटी का अवलोकन किया गया तथा इसकी सुविधाओं की सराहना की गई नई चौपाटी में शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे जिससे लोगों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यह स्थल न केवल खानपान के लिए बल्कि परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनेगाबनगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि इस चौपाटी के निर्माण से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी और यह स्थान आगे चलकर कवर्धा का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

————————————–

*कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित मित्र मिलन चौपाटी की सौगात*

0

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित मित्र मिलन चौपाटी की सौगात

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की लागत से सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का निर्माण का लोकार्पण छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपस्थिति अतिथियों ने चौपाटी में व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों से फीता कटवाकर किया उन्होनें चौपाटी लोकार्पण कर व्यापारियों के साथ उसके व्यवसाय को लेकर चर्चा करते हुए उज्जवल भविष्य व उत्तरोत्तर प्रगति की ओर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया।

*अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होगें स्वादिष्ट व्यंजन-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होनें लोकार्पण के बाद चौपाटी का अवलोकन किया गया तथा मंच से ही सुविधाओं की सराहना की गई उन्होनें कहा कि नई चौपाटी में शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे जिससे लोगों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यह स्थल न केवल खानपान के लिए, बल्कि परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनेगा इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चौपाटी स्टालों का किया निरीक्षण*

नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से गुपचुप समोसा, सेव पुरी सहित अन्य लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद लिया और स्टाल संचालकों से आत्मीयता से संवाद किया उन्होंने एक-एक ठेले पर जाकर न केवल व्यंजनों का स्वाद चखा बल्कि वहां के व्यवसायियों के प्रयासों और उनके स्वादिष्ट पकवानों की खुलकर सराहना भी की चौपाटी में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कवर्धा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

*सर्वसुविधा युक्त चौपाटी की सौगात*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है उन्होनें बताया कि नव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा इस चौपाटी के निर्माण से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी और यह स्थान आगे चलकर कवर्धा का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

*लाटरी पद्वति से विक्रेताओं को मिला स्थान*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यस्थापन हेतु लॉटरी पद्धति अपनाई गई जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया गया है।

————————————–