*अंधे कत्ल का खुलासा
चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
🔹 8 माह पुराने हत्या प्रकरण का पर्दाफाश
🔹 सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
🔹 जमीन बिक्री में लाखों रुपये के गबन को छुपाने रची गई साजिश
🔹 शराब में जहर मिलाकर की गई थी हत्या

ग्राम डुमरपानी निवासी मिलन पटेल की संदिग्ध मृत्यु मामले में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर पुलिस ने गंभीर जांच एवं लगातार पूछताछ के बाद पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि जमीन बिक्री की रकम में हेरफेर उजागर होने के डर से गांव के सरपंच ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
कांकेर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच एवं टीमवर्क के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

