*बरेला और तिलवारा क्षेत्र के दो रिसॉर्ट प्रशासनिक कमियों के चलते सील, एक में हुआ था हादसा*

. बरेला क्षेत्र के ‘निसर्ग रिसॉर्ट’ में प्रशासनिक कमियों और शासकीय स्वीकृतियों के अभाव के चलते प्रशासन द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार बरेला और थाना प्रभारी बरेला द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस जांच में पाया गया कि रिसॉर्ट आवश्यक सरकारी स्वीकृतियों के बिना संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई के पीछे हाल ही में रिसॉर्ट में घटित हुई एक दुर्घटना भी मुख्य कारण बताई जा रही है, जिसके संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।
तिलवारा। इसके अलावा प्रशासन ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए तिलवारा क्षेत्र में स्थित ‘सुकून रिसॉर्ट’ पर भी कार्रवाई की है। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई सघन जांच में यहाँ भी कई अनियमितताएँ और कमियाँ पाई गईं, जिसके बाद ‘सुकून रिसॉर्ट’ को भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही मामलों में आगामी प्रशासनिक और कानूनी जांच गंभीरता से जारी है। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट
