Home Blog Page 132

*इंस्टाग्राम से संपर्क कर शादी का झाँसा देकर जबरन शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

0

➡️➡️ *इंस्टाग्राम से संपर्क कर शादी का झाँसा देकर जबरन शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

 

➡️ *नाम आरोपी- अभिषेक केवट पिता शिव नंदन केवट उम्र 27 साल ग्राम पोता थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ.ग.)*|

p

 शक्ति➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 01.06.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की आरोपी अभिषेक केवट से वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, दिनांक 22.12.2024 को पीड़िता के माता पिता घर में नहीं थे तब आरोपी उसके घर जाकर पीड़िता को मैं तुमको प्यार करता हूँ तुमसे शादी करूँगा कहते नाबालिग लड़की है जानते हुए भी जबरन शारीरिक संबंध बनाया , और बीच बीच में घर जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। दिनांक 28.05.2026 को सुबह करीबन 11:00 बजे पीड़िता को आरोपी के द्वारा अपने मोटर साइकिल में बैठा कर पोता सरसडोल रोड गोठान के पास लेकर गया जहाँ पीड़िता आरोपी को शादी नहीं करना है तो शारीरिक संबंध क्यों बनाया बोली तो आरोपी के द्वारा शादी के लिए मजबूर कर रही है कहते जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के गाला को दबा दिया, तब पीड़िता घटना के बारे में अपने माता पिता को बताई , पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

➡️ प्रकरण बालिका संबंधी अपराध एवं गंभीर प्रकृति का होने से *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी करते आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 02.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

 

 

 

  1. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. दामोदर जयसवाल, पुष्पेंद्र कंवर, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना गुलाबगंज पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में चोरी एवं नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

✅*थाना गुलाबगंज पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में चोरी एवं नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*

 

✅चोरी की मोटर, गेहूं, नगदी सहित दो मोटरसाइकिल जप्त, ₹1.50 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

विदिशा मध्यप्रदेश- पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना गुलाबगंज पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की दो घटनाओं का मात्र 6 घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस द्वारा चोरी गया माल एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1.50 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। एक मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

➡️घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 01 जून 2026 को फरियादी गौरव रघुवंशी निवासी ग्राम करारिया ने अज्ञात चोरों द्वारा कुएं से मोटर एवं केबिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 थी। वहीं फरियादी सचिन अहिरवार निवासी ऐरन ने घर का ताला तोड़कर गेहूं एवं नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,500 थी। प्रकरण में थाना गुलाबगंज में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 303(3) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 303(4), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

➡️सूचना तंत्र एवं पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता:

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। सर्चिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिलों से घूमते हुए मिले, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

 

➡️गिरफ्तार आरोपी:

👉अमित रघुवंशी पिता दिलीप रघुवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा।

👉अमन रैक्वार पिता रघुनाथ रैक्वार, उम्र 24 वर्ष, निवासी माता मंदिर के पास, मोहनगिरी, विदिशा।

👉सोनू रैक्वार पिता बबलू रैक्वार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ट्रैक्टर ऑफिस के पास, बरईपुरा, विदिशा।

 

पूछताछ में घटना का मुख्य आरोपी ऋतिक रैक्वार होना पाया गया, जो वर्तमान में फरार है। उसकी तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

 

➡️बरामद मशरूका:

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर एवं केबिल, 05 बोरी गेहूं, नगदी, रिंच, पाना, पेचकस, लोहे का कटर, आरी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-40-ZA-5411 एवं MP-40-ZD-2609 भी जप्त की गई हैं। कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत ₹1.50 लाख से अधिक है।

 

➡️आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली विदिशा, सिविल लाइन विदिशा एवं थाना बैरसिया जिला भोपाल में चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

 

➡️सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी, सउनि प्रहलाद सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विपिन जादौन, प्रधान आरक्षक इंदर सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा, विक्रम रघुवंशी, संजय यादव, शिवेंद्र तोमर, राजेश रघुवंशी एवं डायल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ओवरटेक करने की बात को लेकर युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

0

*ओवरटेक करने की बात को लेकर युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

 

➤ आरोपीगण (1) निरज कुमार परते पिता स्व. पन्नालाल परते, उम्र 21 वर्ष एवं (2) करन कुमार चंद्रवंशी पिता स्व. अशोक कुमार, निवासी ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव।

 

➤ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG 08 AG 1209, एक धारदार चाकू एवं दो मोबाइल फोन जप्त।

 

➤ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

राजनांदगां- प्रार्थी रामलाल चंद्रवंशी, निवासी वार्ड क्रमांक 03, टिकरापारा, डोंगरगढ़ द्वारा थाना बोरतलाव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका भतीजा ओमप्रकाश चंद्रवंशी अपने साथियों युवराज चंद्रवंशी, धनसाय नेताम, रामप्रसाद नेताम एवं मुरली मनोहर चंद्रवंशी के साथ दिनांक 31.05.2026 को ग्राम दर्रेकसा (महाराष्ट्र) में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

 

कार्यक्रम उपरांत सभी लोग रात्रि लगभग 09:00 बजे तीन मोटरसाइकिलों से अपने ग्राम कोटनापानी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बोरतलाव फॉरेस्ट बैरियर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ओमप्रकाश चंद्रवंशी एवं रामप्रसाद नेताम की मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए ओवरटेक करने की बात पर गाली-गलौज की गई तथा उन्हें वाहन रोकने के लिए कहा गया। जब उन्होंने वाहन नहीं रोका, तब दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा करते हुए थाना बोरतलाव के आगे लाल कटिंग रोड स्थित सब्जी फार्म हाउस के पास मोटरसाइकिल रुकवाई और रात्रि लगभग 09:50 बजे ओमप्रकाश चंद्रवंशी पर धारदार हथियार से हमला कर उसके पेट के बाएं हिस्से में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गया।

 

रिपोर्ट पर थाना बोरतलाव में अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 296, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बागरेकसा में दबिश देकर आरोपीगण—

 

1. निरज कुमार परते, पिता स्व. पन्नालाल परते, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव।

2. करन कुमार चंद्रवंशी, पिता स्व. अशोक कुमार, निवासी ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव। को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG 08 AG 1209, एक धारदार चाकू तथा दो मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

*वन विभाग की बड़ी कार्यवाही रेट उत्खनन के खिलाफ*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वन विभाग के गुप्तचर से सूचना प्राप्त होने पर वनमंडलाधिकारी मुंगेली श्री अभिनव कुमार, भा.व.से. के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र खुड़िया के क्षेत्रीय अमलों के द्वारा मुंगेली वनमंडल के खुड़िया परिक्षेत्र अंतर्गत भूतकछार परिसर के बीट क्र. 487 आर.एफ. में अवैध रेत उत्खन्न करते हुए 05 नग ट्रेक्टर ट्राली सहित जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

*लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹80,000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार*

0

*लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹80,000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार*

जबलपुर ​शहपुरा

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एक राजस्व निरीक्षक को भारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला शहपुरा तहसील के ग्राम कोलौन का है, जहाँ आवेदक रोहित जैन ने अपने व्यापारी मित्रों के साथ मटर प्लांट (मटर प्रसंस्करण संयंत्र) लगाने के लिए एक जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण होने के बाद नियमानुसार उसका सीमांकन किया जाना था। आरोप है कि सीमांकन की इस प्रक्रिया को पूरा करने के एवज में राजस्व निरीक्षक करन सिंह लोधी द्वारा ₹80,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

​परेशान होकर आवेदक रोहित जैन ने इस बात की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा मामले का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और रतन कॉलोनी में राजस्व निरीक्षक के घर के सामने जैसे ही करन सिंह लोधी ने ₹80,000 की रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त के निरीक्षक जितेंद्र यादव और उनकी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

*जबलपुर नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में रेत नष्ट*

0

*जबलपुर नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में रेत नष्ट*

​जबलपुर। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे रेत खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए जबलपुर के एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर महोदय के विशेष निर्देशों के तहत नर्मदा किनारे अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जैसे ही टीम को अवैध रेत भंडारण की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में रेत के अवैध भंडार पाए गए, जिन्हें टीम द्वारा तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

​एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि यह कार्रवाई जबलपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ‘पहोरी’ में की गई, जहां से लगभग 3 से 4 डंपर रेत के अवैध स्टॉक को नष्ट किया गया है। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान मौके से कोई नाव या डंपर जैसी मशीनरी बरामद नहीं हुई है। अवैध खनन के इस खेल में शामिल कुछ संदिग्धों के नाम प्रशासन के सामने आए हैं, जिनकी फिलहाल बारीकी से पुष्टि की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जैसे ही इन नामों की सत्यता प्रमाणित हो जाएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि भविष्य में भी ऐसी सूचनाएं मिलने पर सख्त जब्ती और नष्टीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*केन्द्रीय गोंड महासभा ने पोस्ट मैट्रिकोत्तर छात्रावास सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के द्वारा आदिवासी समाज के बहुप्रतीक्षित दो मांगों की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृत किया जाए ताकि छात्रावास को शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रारंभ कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू किया जाए ताकि बच्चों की आगे की पढ़ाई जारी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर मुंगेली को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में समाज के अन्य ज्वलंत समस्याओं को शामिल कर त्वरित निराकरण की माँग की गई है।
ज्ञात हो कि केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले के माध्यम से आवेदन मांग पत्र मुख्यमंत्री को दी गई जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जिला मुख्यालय मुंगेली में पोस्ट मेट्रिकोत्तर आदिवासी बालक/ बालिका छात्रावास, गोंडवाना की महारानी गढ़मंडला की रानी दुर्गावती की स्टेच्यू के लिए पच्चीस लाख की घोषणा की गई है इन दोनों मांगों के पूर्ण होने पर आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही साथ केन्द्रीय गोंड महासभा ने जिले में आदिवासी समाज पर हो रहे शोषण व अत्याचार पर शीघ्र निराकरण के लिए मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वर्तमान में आदिवासी समाज की 1.)ग्राम लौदा (पथरिया) निवासी भगवती पति स्व. प्रकाश मरावी (उम्र 50 वर्ष) आदिवासी गोंड समाज की जमीन को गैर आदिवासी बजरंग वैकल्पिक जगदीश पिता कंगालू साहू द्वारा फर्जी तरीके से नामांतरण करना एवं हमारे सतरंगी झण्डे का अपमान करना। इस जमीन विवाद में अगर बजरंज साहू के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो समाज द्वारा मजबूरन 11/6/206 को एस डी एमड कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। 2.) ग्राम पेड्री (स. तोरला) पथरिया में छेदू ध्रुव की जमीन को गैर आदिवासियों द्वारा कब्जा किया जाना। 3.) ग्राम जेवरा (मोतिमपुर) पथरिया में गोंडवाना के अराध्य स्थल देवगुढी थाना को गैर आदिवासी द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने सम्बंधित। 04.) ग्राम लोकाईपुर (मुंगेली) आदिवासी समाज एवं गैर आदिवासी रिखी सिंह द्वारा देवगुड़ी थाना स्थल पर कब्जा करने संबंधित समस्यायें व ज्वलंत मुद्दे हैं जिस पर कलेक्टर को जाँच कर निराकरण कराने आग्रह केन्द्रीय गोंड महासभा और सर्व आदिवासी समाज मुंगेली के द्वारा किया गया है। वीरेंद्र मरावी जिलाध्यक्ष केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली ने कहा आदिवासियों का शोषण और अनदेखी देश प्रदेश में लगातार किया जा रहा है और आज भी आदिवासी वर्ग के साथ छल किया जा रहा है। केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली व सर्व आदिवासी समाज ने एकजुट होने अपने समाज से अपील की है ताकि अपने अधिकारों व हितों की रक्षा हो सके। आगे कृष्ण कुमार ध्रुव जिला मीडिया प्रभारी केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली ने कहा संगठन में ही शक्ति है। सर्व आदिवासी समाज को एकजुट होकर अपने हित व अधिकारों के लिए लड़ना है। इस दौरान वीरेंद्र मरावी जिला अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली, जिगेश्वर ध्रुव,रिखी राम मरकाम,भरत पोर्ते, प्रेमसागर, मोती राम जगत, कन्हैया,रामूलाल श्याम,मालिक मण्डल, रामचरन,युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष दीपेश सिंह छेदईहा, प्रदीप छेदईहा, गौरीशंकर ध्रुव, प्रेमसागर ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव ओमपकाश खुसरो,गंगासागर ध्रुव, मंजू केसर, श्रवण पोर्ते, जकलू नेताम आदि शामिल रहे।

*प्राचार्य, डॉ.आई.पी.यादव के सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली (फोटो कैप्शन)- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव के 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु 31 मई 2026 को 39 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत, दिनांक 01 जून 2026 को विद्यालय एवं संकुल परिवार द्वारा एमडीएम हॉल में सेवानिवृत्ति सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम व्याख्याता सांत्वना दत्ता ने डॉ.यादव के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, एसएमडीसी अध्यक्ष और संकुल के शैक्षिक समन्वयक व प्रधान पाठकों द्वारा निवर्तमान प्राचार्य डॉ. यादव को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घकालीन एवं प्रशंसनीय सेवाकाल के लिए सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. यादव की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समन्वय और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर उनके सफल योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों को रेखांकित किया। सम्मान से अभिभूत होकर डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में सभी वक्ताओं व सहयोगियों के प्रति सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने लंबे, गौरवशाली सेवाकाल के प्रेरणादायक अनुभवों को साझा करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी विजय वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली जितेंद्र कुमार बावरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामशरण यादव तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग, व्याख्याता पारूल ओझा सीएसी नेमीचंद भास्कर, पू.मा.शाला रामगढ़ प्रधान पाठक आनंद शर्मा, प्र.पा.प्रा.शा.खैरवार दिनेश निर्मलकर, लुकेश्वर ध्रुव ने डॉ. यादव के कार्यकाल को याद करते हुए सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस गरिमामय विदाई समारोह को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संतोष मिश्रा, शत्रुहन कुलमित्र, अनिल कुमार डागौर, पूनम शर्मा, एसएमडीसी सदस्य ममता पाटले, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता पंकज मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, वंदिता गुप्ता, सविता देवांगन, रूही फातिमा, पुष्पांजली कोशले, संध्या कुजूर, दीपांजली सोनी, शबनम बानो, राहुल वर्मा, उमाशंकर साहू, हरिशंकर गुप्ता, दिलेश्वरी मरावी, रंजीता केंवट, शिक्षक वीर सिंह सिकंदर, ललिता प्रसाद पाटले, नर्मदा साहू, साकेत शुक्ला, पीटीआई राजेंद्र प्रसाद साहू, दुर्गेश देवांगन, डुलेश गबेल, नवीन कुमार, राहुल यादव, यीतेश्वरी, बंशीलाल कुम्हार, राकेश साहू सहित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं संकुल के समस्त प्रधानपाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

*छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की जिला इकाई मुंगेली द्वारा छात्रावासों की व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं तथा अधीक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग मुंगेली को सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले जिले के सभी छात्रावासों में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। छात्रावास भवनों की मरम्मत, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। बैठक में छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। अधीक्षकों ने सुझाव दिया कि सत्र प्रारंभ होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच हो सके तथा किसी भी बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा आगामी सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश संबंधी प्रक्रिया, सीटों के निर्धारण, पात्र विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश उपलब्ध कराने तथा छात्रावास संचालन को सुचारु रूप से संचालित करने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। संघ ने मांग की कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, जिससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संघ के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली शिष्यवृत्ति की वर्तमान राशि को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई और शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए वर्तमान शिष्यवृत्ति राशि पर्याप्त नहीं है। इस संबंध में सहायक आयुक्त से आग्रह किया गया कि वे उच्च स्तर पर पत्राचार कर शिष्यवृत्ति राशि में वृद्धि के लिए आवश्यक पहल करें। ज्ञापन के माध्यम से जिले के समस्त छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी बुनियादी आवश्यकताओं एवं विभागीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अधीक्षकों ने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक एवं संसाधन संबंधी समस्याओं के कारण कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सहायक आयुक्त से इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष पहल करने का आग्रह किया, ताकि छात्रावासों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। सहायक आयुक्त ने संघ के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक मांगों एवं सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निर्मलकर, जिला सचिव विनय साहू, जिला संरक्षक डी. एल भास्कर, अश्वनी बंजारा, एच.डी. डहरिया, गंगोत्री भगत, कुंदन यादव, गरिमा दुबे, विवेक कुमार, रवीना बानो, सुरेंद्र राजपूत, विक्रम क्षत्रिय, विकास, निकिता शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, चांदनी जयसिंघानी, रजनी रात्रे, बरखा बंजारे, प्रीति शुक्ला सहित जिले के विभिन्न छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर छात्रावासों के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं और अधीक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

*08 माह से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों का छलका दर्द: कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली-— जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर जनदर्शन में कार्यरत सफाईकर्मियों ने अपने लंबित पारिश्रमिक भुगतान को लेकर प्रशासन के समक्ष गंभीर समस्या उठाई है। सफाईकर्मियों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से नियमित रूप से कंपोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन पिछले 08 माह से उन्हें पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि वे प्रतिदिन समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, बावजूद इसके महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महंगाई के इस दौर में परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन होता जा रहा है।
ज्ञापन में सफाईकर्मियों ने उल्लेख किया है कि उनका पारिश्रमिक पूर्व में कलेक्टर कार्यालय के नाजिर शाखा के माध्यम से नियमित रूप से मिलता रहा है, लेकिन पिछले आठ महीनों से भुगतान पूरी तरह से अटका हुआ है। इससे कई कर्मचारियों को कर्ज लेने और उधारी पर जीवन यापन करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम 05 माह का बकाया पारिश्रमिक एकमुश्त भुगतान तत्काल किया जाए, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। कर्मचारियों का कहना है

कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस कलेक्टर कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी इन कर्मचारियों पर है, उसी कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी महीनों से अपने मेहनताने के लिए भटकने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन द्वारा श्रमिकों के हितों और समय पर भुगतान की बात की जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन सफाईकर्मियों की इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्रता से संज्ञान लेता है और उनके लंबित भुगतान का समाधान कब तक हो पाता है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों की सेवा और मेहनत को देखते हुए प्रशासन जल्द राहत प्रदान करेगा।