Home Blog Page 131

*सीआईए रतिया की कार्रवाई: हेरोइन सहित आरोपी काबू*

0

*सीआईए रतिया की कार्रवाई: हेरोइन सहित आरोपी काबू*

– आरोपी के कब्जे से 11.09 ग्राम हेरोइन बरामद

फतेहाबाद, 31 मई। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अहलीसदर निवासी रवि कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार को हेरोइन सहित काबू किया है।

सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम 30 मई 2026 को गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए फतेहाबाद शहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान चिल्ली वाली गली, जवाहर चौक के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 240 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

*ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता*

0

🚨*ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता*🚨

कांकेर :-पुलिस ने लगभग एक वर्ष पुराने चर्चित ब्लाइंड मर्डर मामले का सफल खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांदे क्षेत्र में 24 मई 2025 को मुकेश विश्वास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण विद्युत करंट लगना पाया गया, लेकिन प्रत्यक्ष साक्ष्य न मिलने के कारण मामला लंबे समय तक रहस्य बना रहा।

 

**पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, साइबर विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया।**

 

**जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और इंद्रजीत दास के बीच अवैध संबंध थे। इसी कारण उत्पन्न पारिवारिक विवाद और संभावित तलाक की आशंका के चलते आरोपियों ने मुकेश विश्वास को रास्ते से हटाने की साजिश रची।**

 

**योजना के तहत मृतक को बहाने से खेत में बुलाया गया, अत्यधिक शराब पिलाई गई और बेहोशी की अवस्था में विद्युत तार के माध्यम से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देकर पुलिस जांच को गुमराह करने का प्रयास किया गया।**

 

**लगातार तकनीकी निगरानी, वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त विद्युत तार, मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।*”

 

 

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी काबू*

0

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी काबू*

 

– नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जाखल, 1 जून। थाना जाखल पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए धोली, जिला जींद निवासी ऋतिक पुत्र संजय को काबू किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 67 दिनांक 25.05.2026 के तहत धारा 137(2) व 96 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच के दौरान मामले में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी को काबू कर लिया गया तथा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया, जबकि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

 

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर काबू*

0

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर काबू*

 

– मामले में दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, सप्लायर से पूछताछ जारी –

फतेहाबाद, 1 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर गुरुनानक पुरा मोहल्ला, फतेहाबाद निवासी सिमरनजीत सिंह पुत्र सुलाखन सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम ने 30 मई 2026 को गश्त के दौरान गांव दौलतपुर के पास संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर जांच की थी। नियमानुसार तलाशी लेने पर हिजरावां कला निवासी गुरमीत उर्फ गीता के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 212 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में हिजरावां खुर्द निवासी कश्मीर सिंह तथा हिजरावां कला निवासी गुरमीत उर्फ गीता को पहले ही काबू किया जा चुका है।

जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए बरामद हेरोइन के मुख्य सप्लायर के रूप में गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी सिमरनजीत सिंह की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा इसके स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।

#adgphisar

#dprharyana

#dutyofpolice

#dgpharyana

#cmoharyana

#NayabSinghSaini

*ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

0

🚨 *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

 

🚨 साइबर थाना एवं खरसिया चौकी की संयुक्त रेड में खरसिया में सटोरियों से 31.99 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल, नोट गिनने की मशीन जब्त

🚨 आईपीएल फाइनल GT Vs RCB मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस टीम ने की छापेमारी, गिरोह का भंडाफोड़

🚨 दो आरोपी गिरफ्तार, सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों को बनाया गया अपराध में आरोपी, संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा, सट्टा कारोबार से जुड़े प्रत्येक आरोपी पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

         रायगढ़, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएल फाइनल मुकाबले GT Vs RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से क्रिकेट सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और सट्टे की रकम से जुड़े 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में सिंडिकेट से जुड़े 3 अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

रेड कार्रवाई के दौरान गंज बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया तथा कई लोकल व्यकितयों द्वारा नकदी सट्टा रकम लगाने की बात बताये । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित करने की जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ अर्जित करता था। आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड एवं एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुए।

 

आरोपी- गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की *धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5)* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय एवं अर्जुन राठौर की तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी-

1 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

2 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

 

जप्त- नकदी 31 लाख 99 हजार 700 रुपये, मोबाइल, नोट गिरने की मशीन

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं*

0

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर/मुंगेली, छत्तीसगढ़

 

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के जरहागांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सुशासन की सरकार, जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

 

इसके पूर्व श्री साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद किया। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‘*मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया मल्हार के प्राचीन ताम्रपत्रों का उल्लेख, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने व्यक्त किया आभार*

0

‘*मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया मल्हार के प्राचीन ताम्रपत्रों का उल्लेख, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने व्यक्त किया आभार*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी:- ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक नगर मल्हार का उल्लेख करते हुए यहां प्राप्त प्राचीन ताम्रपत्रों की ऐतिहासिक महत्ता को देश के सामने रखा। इस पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

श्री साहू ने कहा कि मल्हार छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां प्राप्त ताम्रपत्र भारतीय इतिहास, प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक संरचना तथा तत्कालीन शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन ऐतिहासिक धरोहरों का उल्लेख किए जाने से मल्हार की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की सांस्कृतिक विरासत, पुरातात्विक धरोहरों और स्थानीय इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास कर रहे हैं। ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर मल्हार के ताम्रपत्रों का उल्लेख समूचे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है।

 

श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से मल्हार के ऐतिहासिक महत्व के प्रति देशभर में जागरूकता बढ़ेगी, पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने और संरक्षित करने की प्रेरणा मिलेगी।

*पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह स्वयं उतरे सड़क पर, इंटरसेप्टर वाहन संचालित कर की ऑनलाइन चालानी कार्रवाई*

0

*पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह स्वयं उतरे सड़क पर, इंटरसेप्टर वाहन संचालित कर की ऑनलाइन चालानी कार्रवाई*

 

*यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त संदेश, जागरूकता और प्रवर्तन दोनों पर दिया जोर*

 

कबीरधाम– जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने कवर्धा शहर के अंबेडकर चैक में इंटरसेप्टर वाहन का निरीक्षण करते हुए स्वयं वाहन में बैठकर उसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई भी की।

 

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने यातायात पुलिस को नियमित रूप से जागरूकता अभियान संचालित करने, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चैक-चैराहों पर लोगों को नियमों की जानकारी देने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान यातायात प्रभारी आरआई श्री पुष्पेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

 

अंबेडकर चैक पर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने इंटरसेप्टर वाहन में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली और स्वयं उपकरणों का संचालन कर वाहनों की निगरानी की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इंटरसेप्टर वाहन की तकनीकी क्षमताओं, ऑनलाइन चालान प्रणाली तथा सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा ऐसे स्थानों पर नियमित जांच अभियान संचालित किए जाएं।

 

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं होतीं, बल्कि किसी परिवार की खुशियां छीन लेने वाली घटनाएं होती हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि प्रत्येक नागरिक हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करे तो बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं और जनहानि को रोका जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने आगे कहा कि यातायात नियमों का पालन करने वाला नागरिक न केवल स्वयं सुरक्षित रहता है, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा में भी योगदान देता है। कबीरधाम पुलिस सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जागरूकता और प्रवर्तन दोनों स्तरों पर लगातार कार्य कर रही है। नियमों का पालन करने वालों का सम्मान किया जाएगा और नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*◾मोटर सायकल में आग लगा कर जलाने वाला एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने एवं गुंडा बदमाश अपने अन्य साथी के साथ आरोपी गिरफ्तार।*

0

*◾मोटर सायकल में आग लगा कर जलाने वाला एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने एवं गुंडा बदमाश अपने अन्य साथी के साथ आरोपी गिरफ्तार।*

 

 

शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अंकित अग्रवाल पिता जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 07 सक्ती द्वारा दिनांक 01.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपीगण यश ठारवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा द्वारा विगत दिनों उसके फोटोकॉपी दुकान में आकर उगाही हेतु डरा-धमकाकर पैसे की मांग की गई थी। भयवश प्रार्थी द्वारा उन्हें 1000- रुपये दिया गया था। इसके पश्चात पुनः आरोपियों द्वारा पैसे की मांग करते हुए जान से मारने एवं आग से जला देने की धमकी दी गई।

 

◾दिनांक 30.05.2026 को प्रार्थी रायपुर इलाज हेतु गया हुआ था, उसी दौरान रात्रि में आरोपीगण प्रार्थी के घर पहुंचे एवं प्रार्थी के नहीं मिलने पर उसकी मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 11AX-7944 को आग लगाकर लगभग 20,000- रुपये का नुकसान पहुंचाए। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

◾ प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मौके पर मिले इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपीगण यश ठारवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना से संबंधित कुल 300/- रुपये नगद रकम बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 01.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती दाखिल किया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपीगण -*

*1. यश ठारवानी उर्फ कंचू पिता स्व. मनोहर ठारवानी उम्र 25 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती।*

*2. लीलाधर यादव उर्फ बाबा पिता स्व. रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 संतोषी मंदिर के सामने सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती।*

*फतेहाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद*

0

*फतेहाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद*

दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड लेकर नेटवर्क की होगी गहन जांच

फतेहाबाद, *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान” के तहत फतेहाबाद पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जिला की क्राइम यूनिट सीआईए फतेहाबाद एवं एएनसी टीम ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 5 किलो 497 ग्राम अफीम* बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

प्रेस वार्ता के दौरान *एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला* ने बताया कि दोनों कार्रवाई गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गईं। सीआईए फतेहाबाद ने थाना सदर टोहाना क्षेत्र के गांव इन्दाछुई में एक खेत में बने कोठे से 2 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की, जबकि एएनसी फतेहाबाद ने गांव धांगड़ के समीप हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की।

*पहली कार्रवाई : सीआईए फतेहाबाद*

एएसपी ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में कार्यरत टीम को सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव इन्दाछुई निवासी सत्यवान पुत्र सुल्तान सिंह अपने खेत में बने कोठे में रहकर अफीम तस्करी का कार्य करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से *2 किलो 560 ग्राम* अफीम बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत *12 लाख* रुपये से अधिक है।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सदर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

*दूसरी कार्रवाई : एएनसी फतेहाबाद*

दूसरे मामले में एएनसी फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक साधूराम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार की टीम ने गांव धांगड़ के समीप हाईवे पुल के नीचे गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान *टाटा टियागो कार नंबर UP-24AL-9959* को रोककर जांच की गई।

कार में सवार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई—

1. आनंद कुमार पुत्र सत्यभान मिश्रा पुत्र भगवान दास, निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश)

2. श्याम पाठक पुत्र देवेंद्र पाठक पुत्र चेतराम, निवासी गांव नरदौली, तहसील पटियाली, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश)

3. ब्रह्मानंद पुत्र सत्यभान मिश्रा पुत्र भगवान दास, निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश)

4. संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र ब्रह्मदेव, निवासी गांव ईकरीखेड़ा, तहसील जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)

नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन से *2 किलो 937 ग्राम अफीम* बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

*नशा तस्करों के नेटवर्क की होगी गहन जांच*

एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों एवं मुख्य सरगनाओं तक पहुंच बनाई जा सके। फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों संबंधी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।