More

    *सीआईए रतिया की कार्रवाई: हेरोइन सहित आरोपी काबू*

    *सीआईए रतिया की कार्रवाई: हेरोइन सहित आरोपी काबू*

    – आरोपी के कब्जे से 11.09 ग्राम हेरोइन बरामद

    फतेहाबाद, 31 मई। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अहलीसदर निवासी रवि कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार को हेरोइन सहित काबू किया है।

    सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम 30 मई 2026 को गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए फतेहाबाद शहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान चिल्ली वाली गली, जवाहर चौक के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

    इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 240 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

    Trending News

    Technology