Home Blog Page 130

*नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा*

0

नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

0.पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी:- भावना बोहरा।

0.विधायक भावना बोहरा के प्रयासों को मिली सफलता, पंडरिया में 4.41 करोड़ रु. की लागत से बनेगा अत्याधुनिक 250 सीटर नालंदा परिसर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधा के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्थापना हेतु ₹4 करोड़ 41 लाख 49 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है यह परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण से पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक पुस्तकालय डिजिटल अध्ययन संसाधन, वाई-फाई, समाचार-पत्र, एवं शांत वातावरण में अध्ययन जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी जिससे उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी पंडरिया नगर में नालंदा परिसर की स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है नालंदा परिसर की स्थापना पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर देगा और पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हमारे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा यह परिसर विकसित पंडरिया,शिक्षित पंडरिया के लक्ष्य को नई गति देगा पंडरिया विधानसभा का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं नालंदा परिसर के निर्माण से ऐसे विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधाएं प्राप्त होंगी उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं और बेटियों की उचित शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए हम भी निरन्तर प्रयास कर रहें हैं विधानसभा की बेटियां जो आवागमन सुविधा की कमी के कारण वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं उनकी इस पीड़ा को देखते हुए हमने पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं जिसमे वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर व कुंडा में आगामी सत्र से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा इस बस सेवा के माध्यम से आज 1000 से अधिक बेटियां लाभान्वित हुईं और उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं जो बच्चे आर्थिक कारणों से अन्य शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे उनके लिए हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जहाँ लगभग 250 बच्चों को CGPSC, NEET एवं IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि वे आगे चलकर शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन कर हमारे क्षेत्र प्रदेश का नाम देश में रोशन करें आज प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से निरन्तर शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़क,बिजली,पानी जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं इससे हमारा पंडरिया अब अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रहा है जहाँ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और उनकी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है महाविद्यालय भवनों का निर्माण, शासकीय स्कूलों में मुलभुत सुविधाओं का विस्तार, भवन व खेल परिसर शिक्षा के स्तर में सुधार, विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस परिसर में विद्यार्थियों के लिए समृद्ध पुस्तकालय, आधुनिक अध्ययन कक्ष, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण, डिजिटल शिक्षण संसाधन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी इससे युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा और युवा सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं नालंदा परिसर का निर्माण पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा यह परियोजना केवल एक भवन निर्माण नहीं है बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा इससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगारोन्मुखी अवसरों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

————————————–

*पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर वार्डवासी, नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा गुस्सा*

0

*दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी शिकायतें बढ़ी*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— नगर पालिका क्षेत्र के सारथीपारा मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्डवासियों का आरोप है कि नलों से कई दिनों से पीला, रेतीला और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में वही पानी पीना पड़ रहा है। मौखिक शिकायतों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि पेयजल में लगातार गंदगी और रेत आने से पानी उपयोग योग्य नहीं रह गया है। इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार मौखिक शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

*स्थानीय निवासी रतन देवांगन एवं सावित्री देवांगन ने बताया कि* दूषित पानी के सेवन से कई लोगों की तबीयत खराब हो रही है। क्षेत्र में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी शिकायतें बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि साफ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन यहां लोगों को बुनियादी सुविधा के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर पाइपलाइन की मरम्मत और पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

*साफ पानी को तरस रहे लोग, जिम्मेदार बेपरवाह*

एक ओर सरकार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं सारथीपारा के लोग आज भी पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

*चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार*

0

➤ *चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार*

 

➤ वाहन की पहचान छिपाने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का कर रहा था उपयोग। 

 

➤ आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ-साथ अपराध के साक्ष्य छिपाने एवं वाहन की पहचान बदलने के भी धाराएं प्रकरण में जोड़ी गई।

 

➤ प्रकरण में आरोपी का भाई व सह आरोपी हो गया है फरार जिसकी गिरफ्तारी शेष।

 

राजनादगांव – दिनांक 05.04.2026 को उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BB 0294 ग्राम बनभेड़ी के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर नया शराब भट्ठी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेश वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बजरंग चौक वार्ड नं. 07, शंकरपुर, जिला राजनांदगांव बताया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी भाई मिथुन वैष्णव के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल पर वास्तविक नंबर के स्थान पर CG 08 SN 4787 की नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने एवं पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका उपयोग किया था।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगे को जप्त किए गए। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ-साथ अपराध के साक्ष्य छिपाने एवं वाहन की पहचान बदलने संबंधी धाराएं 336(3), 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई हैं।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

*राजस्थान से मध्यप्रदेश लाई जा रही स्मैक की खेप पर गुना पुलिस का बड़ा प्रहार*

0

*राजस्थान से मध्यप्रदेश लाई जा रही स्मैक की खेप पर गुना पुलिस का बड़ा प्रहार*

 

*मृगवास थाना पुलिस की सुनियोजित घेराबंदी से अंतर्राज्यीय तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार*

 

*100.59 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका जप्त*

 

गुना पुलिस:- द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर सख्त एवं प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में मृगवास थाना पुलिस द्वारा राजस्थान से मध्यप्रदेश में बड़ी खेप में स्मैक तस्करी के विरूद्ध सतर्कता एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त नशे के दो सौदागर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है ।

 

 

उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 30 मई 2026 को मृगवास थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति हीरो होंडा स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल क्रमांक RJ20 SM 3904 से राजस्थान के घाटाखेड़ी–टूटी बड़ली क्षेत्र से बांकखेड़ा जंगल मार्ग होते हुए कुंभराज की ओर अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर आने वाले हैं । थाना क्षेत्र से स्मैक तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मृगवास थाना पुलिस ने रणनीति तैयार की गई और तत्काल तस्करों की धरपकड़ हेतु मृगवास थाना क्षेत्र की सानई चौकी से पुलिस की एक टीम रवाना हुई । पुलिस टीम बिना कोई समय गवांए तुरंत बांकखेड़ा जंगल के कच्चे मार्ग पर पहुंची और सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर संदिग्धों के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद राजस्थान तरफ से मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार एक काले-ग्रे रंग की हीरो होंडा स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल पर दोंनो संदिग्ध आते दिखाई दिए । जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्क पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम मुनेश पुत्र शंकरलाल लोधा उम्र 31 वर्ष एवं रामप्रसाद पुत्र ग्यारसीराम लोधा उम्र 40 वर्ष निवासीगण ग्राम घाटाखेड़ी थाना पाली जिला बारां (राजस्थान) के बताये गये ।

 

मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों की विधिवत तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 100.59 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत लगभग 1 लाख रुपये सहित कुल तकरीबन 11 लाख रूपये का मशरूका विधिवत जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 58/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । आरोपियों के स्मैक तस्‍करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।

 

गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध कठोर और सतत कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस ने लौटाई 18 परिवारों की खुशियाँ लगभग 03 लाख रुपये मूल्य के 18 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को किया सुपुर्द*

0

*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस ने लौटाई 18 परिवारों की खुशियाँ लगभग 03 लाख रुपये मूल्य के 18 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को किया सुपुर्द*

 

👉 थाना बसंतपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही।

 

👉 सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 18 गुम मोबाइल फोन बरामद।

 

👉 लगभग 03 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।

 

👉 मोबाइल मिलने पर आवेदकों ने राजनांदगांव पुलिस एवं बसंतपुर पुलिस का जताया आभार।

 

👉 आम जनता से गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न कर निकटतम थाना में जमा कराने की अपील।

 

👉 गुम मोबाइलों की पतासाजी हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

राजनांदगांव:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की पतासाजी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न कंपनियों के कुल 18 नग गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

 

👉 कार्यवाही का विवरण

 

आज दिनांक 31.05.2026 को थाना परिसर बसंतपुर में निरीक्षक एमन साहू एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

अपने गुम मोबाइल पुनः प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई आवेदकों ने बताया कि मोबाइल में उनके परिवार की अमूल्य यादें, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवश्यक संपर्क नंबर एवं व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित थी, जिसके वापस मिलने की उन्हें लगभग कोई उम्मीद नहीं थी। पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आवेदकों ने राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

👉 आम जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल फोन प्राप्त होता है तो उसका उपयोग न करें तथा उसे निकटतम पुलिस थाना में जमा कराएं। इससे मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार मामले में आरोपी व मुख्य सप्लायर काबू*

0

*थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार मामले में आरोपी व मुख्य सप्लायर काबू*

 

– एक देशी पिस्तौल .315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद

जाखल, 31 मई। थाना जाखल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए तलवाड़ा निवासी करण पुत्र समशेर सिंह तथा अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर तलवाड़ा निवासी राम सिंह उर्फ राजू पुत्र बलवंत सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि 30 मई 2026 को पुलिस टीम घग्गर पुल, तलवाड़ा के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा। संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 69 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी करण से पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर राम सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे भी काबू कर लिया।

उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन सहित दो आरोपी काबू*

0

*थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : हेरोइन सहित दो आरोपी काबू*

– आरोपी के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद, मोटरसाइकिल भी कब्जा पुलिस में

फतेहाबाद, 31 मई। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिजरावां खुर्द निवासी कशमीर सिंह पुत्र रामचंद तथा हिजरावां कलां निवासी गुरमीत उर्फ गीता पुत्र दर्शन राम को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव दौलतपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बलौदा पौधशाला के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।

नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी गुरमीत उर्फ गीता की जेब से 6.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया गया।

इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 212 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

*सीआईए रतिया की कार्रवाई: डोडा चूरा पोस्त तस्करी मामले में तीन आरोपी काबू*

0

सीआईए रतिया की कार्रवाई: डोडा चूरा पोस्त तस्करी मामले में तीन आरोपी काबू

 

– मुख्य आरोपी के पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपी राजस्थान से काबू

रतिया, 31 मई। सीआईए रतिया पुलिस ने डोडा चूरा पोस्त तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान बठिंडा के अर्जुन नगर गली नंबर 1/3 निवासी संदीप कुमार उर्फ सिप्पी पुत्र श्रीराम, उदयपुर के किरखेड़ा निवासी भेरूलाल पुत्र उदयलाल किर तथा चित्तौड़गढ़ के समेलिया निवासी रामेश्वर लाल मेघवाल पुत्र कालू जी मेघवाल के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 26 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रतिया-ब्रह्मणवाला रोड स्थित रोजावाली बस अड्डे के पास कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार उर्फ सिप्पी और उसके साथी विनय कुमार को काबू किया था। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 52 किलो 320 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ था।

इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 125 दिनांक 26.05.2026 के तहत धारा 15-सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान आरोपी संदीप कुमार उर्फ सिप्पी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर भेरूलाल और रामेश्वर लाल मेघवाल को भी काबू कर लिया।

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*थाना भट्टूकलां पुलिस की कार्रवाई : 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में तीसरा सह-आरोपी काबू*

0

*थाना भट्टूकलां पुलिस की कार्रवाई : 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में तीसरा सह-आरोपी काबू*

 

– सीआईए फतेहाबाद द्वारा पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ में सामने आया था सह-आरोपी का नाम

 

– आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

भट्टूकलां, 31 मई। थाना भट्टूकलां पुलिस ने 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जोधपुर जिले की पुनिया की बासनी निवासी भागाराम पुत्र पूरखा राम पुत्र जोगाराम को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना भट्टूकलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 28 मई 2026 को सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भट्टूकलां-चौपटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब के बठिंडा जिले के सुक्खा सिंह वाला निवासी बूटा सिंह तथा बरनाला जिले के पक्खोकलां निवासी जसविंदर राम को बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी सहित काबू किया था। तलाशी के दौरान वाहन से 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था।

इस संबंध में थाना भट्टूकलां में अभियोग संख्या 103 दिनांक 28.05.2026 के तहत धारा 15सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले के अनुसंधान एवं आरोपियों से पूछताछ के दौरान डोडा पोस्त की सप्लाई में शामिल सह-आरोपी भागाराम का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

ग्राम रेवाडीह स्थित शराब भट्टी के पास मारपीट एवं गाली-गलौज करने वाले आरोपी मिथलेश ओटी (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेवाडीह, थाना लालबाग को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

घटना में प्रयुक्त 01 नग स्टील का कड़ा आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया।

 

शांति भंग करने वाले आदतन आरोपियों पर लालबाग पुलिस की कार्यवाही

 

आदतन आरोपी शिव साहू (25 वर्ष), निवासी आबादी पारा, वार्ड क्रमांक 20, पेंड्री, विजय यादव उर्फ बाबा (21 वर्ष), निवासी आबादी पारा, वार्ड क्रमांक 20, पेंड्री को भी गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों द्वारा मोहल्ले में लोगों को डरा-धमकाकर शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका के मद्देनजर आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) BNSS के तहत माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।