More

    *चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार*

    ➤ *चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार*

     

    ➤ वाहन की पहचान छिपाने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का कर रहा था उपयोग। 

     

    ➤ आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ-साथ अपराध के साक्ष्य छिपाने एवं वाहन की पहचान बदलने के भी धाराएं प्रकरण में जोड़ी गई।

     

    ➤ प्रकरण में आरोपी का भाई व सह आरोपी हो गया है फरार जिसकी गिरफ्तारी शेष।

     

    राजनादगांव – दिनांक 05.04.2026 को उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BB 0294 ग्राम बनभेड़ी के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर नया शराब भट्ठी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेश वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बजरंग चौक वार्ड नं. 07, शंकरपुर, जिला राजनांदगांव बताया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी भाई मिथुन वैष्णव के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल पर वास्तविक नंबर के स्थान पर CG 08 SN 4787 की नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल की पहचान छिपाने एवं पुलिस कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका उपयोग किया था।

    पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगे को जप्त किए गए। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ-साथ अपराध के साक्ष्य छिपाने एवं वाहन की पहचान बदलने संबंधी धाराएं 336(3), 238 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई हैं।

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

    Trending News

    Technology