Home Blog Page 129

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-8 वर्षो का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से*

0

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-8 वर्षो का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से

0.यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और भविष्य के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम:- चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का लंबा इंतज़ार अब समाप्त होने जा रहा है क्योंकि पुराना बस स्टैण्ड अब नए हाईटेक बस स्टैण्ड में स्थानांतरित किये जाने हेतु रोड मैप पूर्ण हो चुका है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 8 वर्षो का इंतजार अब खत्म हुआ है नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड से बसों का संचालन अब 6 जून से प्रारंभ कर दी जायेगी उन्होनें यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और भविष्य के विकास की दिशा में बस स्टैण्ड का संचालन को महत्तवपूर्ण कदम बताया उन्होनें यातायात विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित बस ऑपरेटर, टैक्सी चालकों से बैठक कर समन्वय स्थापित कर बस संचालन किये जाने हेतु समन्वय स्थापित किया जा चुका है 8 वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ हाईटेक बस स्टैण्ड के प्रारंभ होने से हमारे कवर्धा नगर की पहचान बढेगी उन्होनें कहा कि सभी के समन्वय से ही बस स्टैण्ड का संचालन होगा अधिकारियो को भी निर्देशित किया गया है कि बस स्टैण्ड संचालन पूर्व यात्रियों की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से किया जावें ताकि बस स्टैण्ड में पहुंचने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

*सत्यनारायण की होगी पूजा, डिप्टी सीएम रहेगें मौजूद*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बस संचालन पूर्व बस स्टैण्ड परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा एवं हवन पूजन कार्यक्रम होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेगें गत दिवस अपने नपाध्यक्ष ने नगर पालिका टीम के साथ हाईटेक बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर अंतिम से रूप चल रहे कार्यो का जायजा लिया तथा कमियों को तत्काल पूरा करने निर्देशित किया गया था तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी विभागवार पूर्ण करने को कहा।

*बढ़ते यातायात दबाव से मिलेगी मुक्ति*

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा की चुनौती तथा भविष्य की शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर से बाहर बायपास मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था रायपुर मार्ग हो, पंडरिया मार्ग, बोडला मार्ग अथवा अन्य कोई रूट, बड़ी बसों के शहर के अंदर प्रवेश से यातायात बाधित होता है जाम की स्थिति निर्मित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है नए बस स्टैंड के संचालन से शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम होगा यातायात अधिक व्यवस्थित होगा तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा बस स्टैण्ड निर्माण के पश्चात लंबे समय तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका और समय के साथ यह महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति उपेक्षा का शिकार होने लगी अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व तथा नगर पालिका परिषद कवर्धा की निरंतर मेहनत से वर्षों से बहुप्रतीक्षित यह परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है।

*भविष्य के विकास का नया केन्द्र बनेगा*

नया बस स्टैंड केवल यातायात व्यवस्था सुधारने का माध्यम नहीं है बल्कि यह कवर्धा के भविष्य के विकास का नया केंद्र भी बनेगा बस स्टैंड के आसपास व्यापार, परिवहन, सेवा क्षेत्र और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित होंगे इससे रोजगार सृजन होगा शहर का विस्तार सुनियोजित दिशा में होगा तथा नए विकास क्षेत्र का निर्माण होगा जिसका लाभ पूरे कवर्धा को मिलेगा चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था के प्रारंभिक संचालन के दौरान कुछ व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं किन्तु नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, परिवहन व्यवसायी तथा प्रशासन इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं नागरिकों की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार भी किए जाते रहेंगे।

*विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष सुविधा*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर बस संचालकों, ऑटो संचालकों तथा पुलिस विभाग के साथ कई चरणों में विस्तृत चर्चा की गई है और सभी आवश्यक बिंदुओं पर सहमति बनाई गई है विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटो संचालकों ने पहचान पत्र दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने तथा न्यूनतम किराये पर सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

————————————–

*अकलतरा में नहर निर्माण विवादों में, ठेकेदार की मनमानी पर उच्चस्तरीय जांच की मांग*

0

. अकलतरा में नहर निर्माण विवादों में, ठेकेदार की मनमानी पर उच्चस्तरीय जांच की मांग

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार और गुणवत्ता को लेकर सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नारियरा डिवीजन के खोड फाटक के पास चल रहे नहर निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी तथा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन नहर में कई स्थानों पर दरारें (क्रैक) और टूट-फूट दिखाई दे रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही आरोप है कि कंक्रीट कार्य के बाद आवश्यक क्योरिंग (पानी से सिंचाई) का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। लोगों के अनुसार, मौके पर पानी का टैंकर भी नजर नहीं आ रहा है, जबकि निर्माण कार्य में नियमित क्योरिंग अत्यंत आवश्यक मानी जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में नहर को नुकसान पहुंच सकता है और सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है।
इस संबंध में जब एसडीओ सोमेश्वरी ध्रुवे से चर्चा की गई तो उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत (रिपेयर) करवाने की बात कही। वहीं संबंधित इंजीनियर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता संबंधी लगाए गए आरोपों की अभी तक विभागीय स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
ध्यान

*26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई,05 स्थायी वारंटी एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील।*

0

कोरबा – जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। दिनांक 04.06.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।अभियान के दौरान 05 स्थायी वारंटी एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार कुल 26 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी करते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

*22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

चोरी गई बस कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद।

कोरबा – पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी कर ली गई है0कि सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

कंडक्टर की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी दबोचा गया

विवेचना के दौरान बस के कंडक्टर द्वारा चोरी गई बस एवं आरोपी की पहचान कर उसे कोहड़िया के पास पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष), निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जनसहयोग और पुलिस की सजगता से अपराधियों पर लगातार शिकंजा
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग एवं पुलिस की सतर्कता से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

*(आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही)*

0

*(आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही)*
आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई 


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा–  आबकारी वृत्त- जांजगीर के ग्राम -कापन में आरोपी संतोष वर्मा ,पिता – सुंदर लाल वर्मा ,उम्र -37 वर्ष ,निवासी-कापन ,थाना -जांजगीर,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)के रिहायशी मकान से 06.12 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।
2️⃣. दिनांक 03/06/2026 को आबकारी वृत्त- जांजगीर के ग्राम -बनारी डेरा वार्ड नंबर 01 में आरोपी अजय गोंड ,पिता – सीताराम,उम्र -19 वर्ष ,निवासी- बनारी डेरा वार्ड नंबर 01 ,थाना -जांजगीर,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 16.60 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।
3️⃣दिनांक 04/06/2026 को आबकारी वृत्त- जांजगीर के ग्राम -बनारी मुख्य मार्ग के पास आरोपी दिनेश धोबी,पिता -दुकाल धोबी ,उम्र -26 वर्ष ,निवासी-कापन,थाना -जांजगीर,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) के आधिपत्य से 07.00 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया
4️⃣दिनांक 04/06/2026 को ग्राम -बनारी मुख्य मार्ग के पास आरोपी प्रजाराम वर्मा ,पिता – खुरशाल वर्मा ,उम्र -60 वर्ष ,निवासी- कापन,थाना -जांजगीर,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) के आधिपत्य से 08.00लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया |
कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार एवं मुख्यआरक्षक मुकेश शर्मा ,विमल सनाद्य,आरक्षक गीता कमल तथा चंद्रभूषण तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारियों के संबंध में ली बैठक*

0

*कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारियों के संबंध में ली बैठक*

*निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा का कलेक्टर ने लिया जायजा, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

*मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें: कलेक्टर*

मनोज साहू जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा,  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज अपने कक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के संचालन हेतु आवश्यक निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के संचालन के लिए आवश्यक निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त जीएनएम भवन के उन्नयन हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा जिला चिकित्सालय जांजगीर के लिए एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की पदस्थापना हेतु राज्यस्तर पर पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. राकेश नहरेन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.आर. बेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक तथा सीजीएमएससी संभाग बिलासपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।

*निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा का निरीक्षण*

समीक्षा बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कुटरा तथा मेडिकल कॉलेज के अस्थायी संचालन के लिए प्रस्तावित लाइवलीहुड कॉलेज जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए प्रस्तावित भवनों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा सभी तैयारियां समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*नाबालिग से दुष्कर्म का मामला,5 माह की गर्भवती हुई पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार*

0

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला,5 माह की गर्भवती हुई पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

बलोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके परिणामस्वरूप पीड़िता 5 माह की गर्भवती हो गई। परिवार को इस स्थिति की जानकारी तब हुई जब लड़की की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए डूंडेरा अस्पताल लेकर गए।अस्पताल में जांच के दौरान नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबियत बिगड़ने पर जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान पूरी जांच में पता चला कि नवजात अविकसित था। इलाज के बावजूद नवजात की मृत्यु हो गई। इस घटना ने पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक और भावनात्मक रूप से हिला कर रख दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता और उसके परिजनों से बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नाबालिग के संपर्क में था और लगातार दबाव डाल रहा था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बालोद थाने में शून्य में अपराध दर्ज किया और केस डायरी अर्जुंदा थाने भेजी।अर्जुंदा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी भोलेश्वर ठाकुर, पिता देवेंद्र ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम परसतराई को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सबूत और मेडिकल रिपोर्ट को संलग्न कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के तहत सभी संबंधित सबूतों और साक्ष्यों की समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि बालोद और अर्जुंदा थाना क्षेत्र में ऐसे अपराधों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस मामले ने यह भी उजागर किया कि नाबालिगों के साथ अपराध रोकने और उनके संरक्षण के लिए सामुदायिक जागरूकता कितनी जरूरी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे नाबालिगों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

 

 

 

*महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार*

0

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

0.ग्रामीणों को रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा।

0.रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार बना हुआ है अग्रणी।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार का अवसर मिल रहा है वर्तमान में 68970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में 2588 निर्माण कार्य प्रगति पर है चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया एवं स. लोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अभी तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हो चुका है तथा रोजगार देने का या सिलसिला निरंतर जारी है इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रतिदिन 261 रुपए के दर से मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो रहा है जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है उल्लेखनीय है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त मात्रा में निर्माण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं तथा ग्रामीणों की मांग पर कार्य प्रारंभ कर रोजगार दिया जा रहा है नवा तरिया आय के जरिया, आजीविका डबरी सामुदायिक डबरी नए तालाबों का निर्माण, अमृत सरोव,सोकपिट निर्माण पुराने तालाबों का गहरीकरण सहित अनेक जल संवर्धन के कार्यों के साथ स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जहां इन कार्यों से एक और ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्थाई परीसंपत्ति के निर्माण से आजीविका के नए स्रोत खुले रहे हैं।

*ग्रामीणों को रोजगार के लिए है गांव में है पर्याप्त अवसर: कलेक्टर गोपाल वर्मा*

इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त कार्य स्वीकृत है ग्रामीणों की मांग पर तत्काल नए कार्य खोले जा रहे हैं सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराये हमारी प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु के पूर्व जल संग्रहण के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि वर्षा जल संग्रहित होकर भू-जल स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा हो रही है और कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

*जल संरक्षण के कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के मिल रहे अवसर- सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 2580 से अधिक निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है इनमें 68970 से अधिक ग्रामीणों को प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4742 हितग्राहियों को अपना स्वयं का आवास बनाने में रोजगार मिल रहा है चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अभी तक 21.00 करोड रुपए का मजदूरी भुगतान जिले के ग्रामीणों को प्राप्त हो चुका है जो उनके लिए आर्थिक संबल जैसा है कार्य के हिसाब से मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया सतत चल रही है और ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं जिले में जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढा बनाए जाने का भी अभियान तीव्र गति से चल रहा है मैदानी एवं वनांचल क्षेत्र सहित सभी स्थानों पर ग्रामीणों को रोजगार के साथ जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और ग्रामीण स्वयं आगे आकर इस कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

————————————–

*सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही*

0

सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

0.ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित।

0.शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने की कार्यवाही।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव अतुल कुमार दिवाकर द्वारा अपने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है निलंबन आदेश जारी करते हुए बताया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा सचिव अतुल कुमार दिवाकर के विरुद्ध पदीय दायित्वो के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं पद का दुरुपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था प्रस्ताव के आधार पर जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं होने पर एवं पदीय दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई गई जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विपरीत होने के साथ कदाचरण की श्रेणी में होना पाया गया इस आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील नियम) 1999 में निहित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत हीरापुर के सचिव अतुल कुमार दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कवर्धा निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

————————————–

*80774 ग्रामीण परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना।*

0

80774 ग्रामीण परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना।

0.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने दिया सुख, समृद्धि और सम्मान का जीवन।

0.उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से ग्रामीणों का जीवन हुआ खुशहाल।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम ज़िले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान का संचार हो रहा है यह तब होता है जब योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रबंधन से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के जीवन की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान सहज उपलब्ध हो और जीवन की गाड़ी अच्छे से आगे बढ़ती रहे ग्रामीण हितग्राही अपना खुद का घर बनाकर उसमें रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और जीवन की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति कर रहे हैं गरीब ग्रामीण परिवारों को उनका अपना पक्का घर मिले यह सपना प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखा और इसे पूरा करने के लिए वे सतत आगे बढ़ते रहे अब सपने साकार होने लगे है और ग्रामीण क्षेत्र में इसकी तस्दीक पक्के घरों से सहज ही होता है उल्लेखनीय है की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अभी तक 100248 घरो के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसमें से 99652 हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई स्वीकृति के आधार पर 98764 ग्रामीण परिवारो को प्रथम किस्त की राशि 89372 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि, 76053 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि और 24698 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त की राशि उनके बैंक खाते में ऑन लाईन डी.बी.टी. के माध्यम से पी.एफ.एम.एस. द्वारा सहायत राशि जारी किया गया ग्रामीण परिवारों को मिले आर्थिक मदद से अब तक 80774 ग्रामीण परिवारों ने अपना पक्का घर बन लिया है और वो इसमे अपने परिवार सहित खुशी खुशी रहने लगे हैं शेष 18878 आवासो का निर्माण भी तीव्र गति से हो रहा और जल्द ही इन परिवारों को अपने पक्के घरो के खुशियों की चाबी भी मिल जाएगी गौरतलाब है कि अभी तक स्वीकृत हुए 100248 आवासो में से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले में महज विगत 2 वर्षों में कुल 51650 आवास निर्माण का नया लक्ष्य ज़िले को मिला जो योजना प्रारंभ से लेकर अब तक किसी दो वर्षों में स्वीकृत आवासो की संख्या सर्वाधिक है इन मे से 50996 आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है स्वीकृत आवास के विरूद्ध 50130 हितग्राहियों को प्रथम,41318 हितग्राहियों को द्वितीय एवं 28527 हितग्राहियों को तृतीयकिश्त की राशि उनके स्वंय के बैंक खाते में ऑन लाईन डी.बी.टी. के माध्यम से पी.एफ.एम.एस. के द्वारा हस्तांरित किया गया आज दिनांक तक 33657 आवास का निर्माण पूर्ण हुआ है एवं 17339 आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

*योजनाओं के अभिसरण से सुविधाओं का हुआ विस्तार*

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया योजनाओं के अभिसरण से रोजगार, खाद्य सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया गया अभिसरण अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनांओं का लाभ प्राप्त हुआ है जिसका विवरण निमानुसार है :-

*1) शौचालय निर्माण*- जिले में स्वीकृत 99652 आवास में से 80799 घरों में शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और मनरेगा के द्वारा पूर्ण कराया गया है।

*2) विधुत व्यवस्था* – आवास योजना के 23474 लाभार्थियों को पंडित दीनदयाल सौभाग्य योजना द्वारा उनके घरों को रौशन किया जा चुका है तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

*3) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर* – जिले 15102 आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस-चूल्हा प्रदान किया जा चुका है तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

*4) जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था*-

जल जीवन मिशन के तहत 14957 आवास लाभार्थियों के घरों में पीने एवं अन्य उपयोग हेतु स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है और इस योजना से लाभान्वित हो रहे है तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है इसके अतिरिक्त सभी आवास निर्माण में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 90 दिनों का रोजगार के साथ वर्तमान में प्रचलित 261 रुपए की मजदूरी मिल रही है इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत आयुष्मान कार्ड,खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जा रहा है।

*शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे यही हमारा संकल्प: कलेक्टर गोपाल वर्मा*

आवास योजना के लाभार्थियों को आजीविका,रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य सतत जारी है ग्रामीण परिवार सम्मान के साथ पक्के घरों में रह सके और जीवन यापन के लिए उन्हें रोजगार का अवसर मिले इसके लिए गांव में ही पहले से इंतजाम किए गए हैं हजारों परिवार योजना से लाभान्वित होकर खुशी-खुशी अपना जीवन ज्ञापन कर रहे हैं।

*लगातार प्रयास से मिले सुखद परिणाम, हजारों परिवारों को मिला पक्का घर: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

हजारों परिवारों के लिए एक साथ आवास का निर्माण करना चुनौती पूर्ण रहा है निर्माण सामग्रियों की समय पर उपलब्धता और कार्य की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण कारक है योजना से जुड़े कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन कर निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता रहा है यही कारण है कि जिले के 80000 से अधिक परिवारों को उनका अपना पक्का घर बनाकर मिल गया शासन की सभी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए अभिसरण द्वारा प्रयास हो रहा है बहुत से आवास लाभार्थियों को अनेकों लाभ प्राप्त हो चुके हैं तथा बचे हुए आवास लाभार्थियों को उनकी पात्रता अनुसार अन्य योजनाओं का लाभ भी यथाशीघ्र मिलने लगेगा।

————————————–