Home Blog Page 124

*भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो* पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन*

0

*भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो*

 

पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन*

 

*ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिखाई विशेष रुचि*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/ छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था फिक्की (FICCI) के साथ मिलकर भुवनेश्वर के मेफेयर कन्वेंशन सेंटर में भव्य छत्तीसगढ़ पर्यटन रोड शो का सफल आयोजन किया गया। इस रोड शो में छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों, आध्यात्मिक स्थलों, प्राकृतिक जलप्रपातों, घने वनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही पर्यटन निवेश, नए पर्यटन उत्पादों और संभावित व्यावसायिक अवसरों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।

 

इस कार्यक्रम में पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रमुख हितधारकों, टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंट्स, मीडिया प्रतिनिधियों और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना तथा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को और मजबूत बनाना था।

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओडिशा के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और अपने पर्यटक समूहों को छत्तीसगढ़ लाने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन का विकास केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए निजी क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। श्री शर्मा ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच संयुक्त पर्यटन गतिविधियों और आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय पर्यटन को नई गति मिलेगी और दोनों राज्यों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे।

 

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग के सचिव श्री एस. भारती दासन ने कहा कि राज्य सरकार सतत और अनुभव-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय जीवन, आध्यात्मिक स्थलों और रोमांचक पर्यटन गतिविधियों का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न माध्यमों से पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार कर रही है तथा नई दिल्ली, कोलकाता, वडोदरा और भोपाल सहित प्रमुख शहरों में पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। जल्द ही ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ पर्यटन का कार्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों और पर्यटन उद्योग को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने कहा कि पर्यटन बोर्ड राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर करने और छत्तीसगढ़ को देश के उभरते पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ओडिशा के ट्रैवल ट्रेड पार्टनर्स को छत्तीसगढ़ के विभिन्न थीम आधारित पर्यटन सर्किटों और विशेष पर्यटन अनुभवों के प्रचार-प्रसार में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग से पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

 

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बी-टू-बी सत्र ने बढ़ाया आकर्षण*

 

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद रोड शो सत्र में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, निवेश संभावनाओं और नए पर्यटन उत्पादों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इससे पहले आयोजित बी-टू-बी नेटवर्किंग सत्र में ओडिशा के टूर ऑपरेटर्स और छत्तीसगढ़ के पर्यटन हितधारकों के बीच सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान भविष्य में संयुक्त पर्यटन पैकेज, व्यवसायिक साझेदारी और पर्यटन प्रचार-प्रसार के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की गई।

 

*पर्यटन उद्योग ने दिखाई रुचि*

 

कार्यक्रम में उपस्थित ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एडवेंचर पर्यटन के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में रुचि व्यक्त की। आयोजन का समापन नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने पर्यटन क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 11.536 किलोग्राम गांजा एवं 1,01,500 रुपये नगद बरामद, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*

0

 

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 11.536 किलोग्राम गांजा एवं 1,01,500 रुपये नगद बरामद, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*

कबीरधाम :-पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कवर्धा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) कबीरधाम की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगद रकम बरामद की गई है।

 

कबीरधाम- विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर-बिलासपुर बाईपास रोड स्थित केशरवानी लॉज के पीछे एक किराये के मकान में रहने वाला गजेन्द्र मानिकपुरी नामक व्यक्ति अपने मकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम गजेन्द्र मानिकपुरी पिता गोवर्धन मानिकपुरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम भरेली, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम तथा वर्तमान में वार्ड क्रमांक 24 कवर्धा में किराये से निवासरत होना बताया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराते हुए नियमानुसार मकान की तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान मकान की सीढ़ियों के नीचे छिपाकर रखे गए विमल पान मसाला लिखे थैले से खाकी रंग की टेप से पैक किए गए 11 पैकेट गांजा बरामद किए गए। मौके पर वजन करने पर बरामद गांजा का कुल वजन 11 किलो 536 ग्राम पाया गया। तलाशी के दौरान 1,01,500 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन एवं गांजा पैकिंग में प्रयुक्त तीन नग प्लास्टिक टेप भी जप्त किया गया है।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर कबीरधाम जिले में लाकर बिक्री करता था। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर गांजा के नेटवर्क को तोड़ने हेतु विवेचना जारी है।

 

उक्त मामले में आरोपी गजेंद्र मानिकपुरी के विरूद्ध थाना कोतवाली कवर्धा में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 

कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान, सहायक उप निरीक्षक सुरेश जायसवाल, आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक जीतराम चंद्रवंशी, आरक्षक जितेन्द्र नारंग, महिला आरक्षक लक्ष्मी मेरावी तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) कबीरधाम की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

कबीरधाम पुलिस आमजनों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 08 जून 2026, सोमवार को नगर पालिका परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 16 स्थित वन डिपो परिसर राम्हेपुर में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को शासकीय योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। विशेष रूप से स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा ।

नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया गया है ।

*पूर्व में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, राउंड एवम् विस्फोट सामग्री बरामद।*

0

🛡️ *पूर्व में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, राउंड एवम् विस्फोट सामग्री बरामद।*

 

सुकमा:- जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी से पूर्व में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।*

 

🔶 *उल्लेखनीय है कि उक्त डम्प सामग्री पूर्व में नक्सल संगठन द्वारा जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई थी। नक्सल संगठन में पूर्व में सक्रिय रहे तथा बाद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे व्यक्तियों से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को जिला पुलिस बल द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।*

 

🔶*अभियान के दौरान डम्प स्थल का पता लगाकर वहां से 01 नग इंसास रायफल, विभिन्न प्रकार के कारतूस, कॉर्डेक्स वायर एवं अन्य सामग्री सुरक्षित रूप से बरामद की गई।*

 

🔶 *बरामद सामग्री का विवरण*:-

 

◼️इंसास रायफल – 01 नग

◼️इंसास कारतूस – 49 नग

◼️एसएलआर कारतूस – 12 नग

◼️.303 कारतूस – 27 नग

◼️8 एमएम कारतूस – 16 नग

◼️मस्केट कारतूस – 07 नग

◼️12 बोर कारतूस – 07 नग

◼️कॉर्डेक्स वायर – 02 बण्डल (लगभग 30 मीटर)

◼️इंसास मैग्जीन – 03 नग

◼️वायरलेस सेल – 06 नग

◼️पोच – 01 नग

◼️स्टील डब्बा – 01 नग।

 

🔷*जिला पुलिस सुकमा द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

–oo–

*अकलतरा 108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ*

0

*अकलतरा 108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- अकलतरा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने के बाद जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में अकलतरा क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस टीम ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बोहापारा अर्जुनी निवासी गीता को सुबह करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता ली। अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई और रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बन गई। ऐसे में एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी संजय कुमार पटेल ने अपनी सूझबूझ, अनुभव और तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया।

वहीं एम्बुलेंस चालक (पायलट) परमानंद रात्रे ने समय पर मरीज को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसव के बाद नवजात शिशु को सांस लेने में थोड़ी परेशानी हुई, जिस पर एम्बुलेंस में उपलब्ध ऑक्सीजन की मदद से तत्काल उपचार दिया गया और बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई।

इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को बेहतर देखभाल के लिए पीएचसी कोटमी सोनार में भर्ती कराया गया। इस दौरान गांव की मितानिन चमेली का भी विशेष सहयोग रहा।

बताया गया कि यह गीता की तीसरी संतान है। दो बेटियों के बाद पुत्र जन्म होने से परिवार में खुशी का माहौल है। गीता और उनके परिजनों ने 108 एम्बुलेंस टीम का आभार व्यक्त किया।

108 एम्बुलेंस की त्वरित सेवा और टीम की सजगता से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता से आपात परिस्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला जा सकता है।

*छेड़खानी के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*

0

*छेड़खानी के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*

*मजदूरी पर आए मिस्त्री की बच्ची के साथ छेड़खानी करता था मकान मालिक

*आरोपी पूर्व में भी छेड़छाड़ की हो चुकी है कार्रवाई पीड़िता को पुणे घूमने के लिए कर रहा था जिद 

 

 

 * नाम आरोपी :- रंजीत कुमार टंडन पिता राधेशयम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बिनेका थाना मस्तूरी 

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :– पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया कि अपने माता-पिता के साथ रोजी मजदूरी के लिएसाथ जाती थी जहां मकान मालिक के द्वारा नाबालिग बच्चों पर दिनांक 15 मई 2026 को आरोपी के द्वारा नाबालिक बच्ची को पुणे घूमने को बोलकर हाथ बाह को पकड़ कर किस कर दिया पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया विवेचना पर आरोपी को तलब कर पूछताछ किया गया जो घटना को करना स्वीकार किया तथा लड़की को पुणे भागने की फिराक में था आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक मनोज आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही

*समस्त यातायात टैंगो एवं थाना प्रभारी के विवेचकों की डीआईजी व एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा ली गई विशेष बैठक*

0

*समस्त यातायात टैंगो एवं थाना प्रभारी के विवेचकों की डीआईजी व एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा ली गई विशेष बैठक*

*🔹यातायात नियमो के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्ती एवं कड़ाई से कार्यवाही के दिये गए निर्देश*

*🔹आई टी एम एस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन, पीओएस मशीन, बॉडी वार्न कैमरा के अत्याधुनिक वर्जन के संबंध में दिए गए समस्त उपस्थित टैंगो एवं विवेचकों को विशेष प्रशिक्षण*

*🔹यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के समस्त सुरक्षा मानकों व मापदंडों के पालन करते हुए वाहन चलाने आम नागरिकों से की गई अपील*

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन हेतु विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति ही निर्मित ना हो इस हेतु लगातार आम नागरिकों में जन जागरूकता के माध्यम से चेतना भी विकसित की जा रही है। वही जहां-जहां सड़कों में संरचनात्मक व तकनीकी सुधार की आवश्यकता है वहां पर सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी सुनिश्चित की जा रही है तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता एवं सजकता हेतु सख्त एवं कठोर कार्रवाई भी की जा रही है ताकि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सिविक सेंस का विकास हो सके तथा ट्रैफिक सेंस के साथ वे वाहनो का चालान कर सके।

इसी क्रम में आज पुलिस उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के उपस्थिति में यातायात समस्त टेंगों तथा समस्त थाना के विवेचकों का विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें पीओएस मशीन में अद्यतन डिजिटल अपडेट की जानकारी उन्हें प्रदान की गई। इस दौरान शासन के द्वारा संचालित चालानी कार्यवाही के लिए अन्य तकनीकी संसाधनों आई टी एम एस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन, पीओएस मशीन, बॉडी वार्न कैमेरा आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई ।

विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम सुव्यस्थित एवं सुचारु आवागमन हेतु ट्रिपल ई- ट्रैफिक एजुकेशन, ट्रेफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एनफोर्समेंट तथा ट्रैफिक इमरजेंसी सर्विस के तहत सभी आयामों पर निरंतर अभियान चला कर कार्यवाही किया जा रही है इसके बावजूद भी वाहन चालकों के द्वारा अपने एवं अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए सुरक्षा मापदंड एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जाता है ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है इस बात को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से विजिबल पुलिसिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तथा लापरवाह वाहन चालकों की वाहनो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, तय सीमा से अधिक गति से वाहन चालन, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चालन, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चालन, माल वाहक यान में यात्री सवारी बैठाकर असुरक्षित तरीके से वाहन चालन, विपरीत लेन एवं विपरीत दिशा में वाहन चालन, सिग्नल जम्पिंग, नो-पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, नो एंट्री आदि यातायात उल्लंघन पर बहुत ही सख्ती एवं कड़ाई के साथ कार्रवाई की जा रही है।

आम नागरिक एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात सुरक्षा मापदंडों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य लगावे, नशे एवं शराब सेवन कर वाहन कभी भी ना चलावें, सदैव सड़कों पर चलते हुए अपने ही लेन में चलें, तय गति सीमा का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और सड़कों पर चलने हुए अन्य वाहन चालकों के लिए भी कभी जोखिम की स्थिति निर्मित ना हो इसका सभी ध्यान रखें।

*अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

 

♦️ *अवैध रूप से शराब रखे हुए आरोपी मस्तुरी पुलिस के गिरफ्त में।*

 

♦️ *आरोपी के कब्जे से 06 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रू. किया गया जप्त।*

 

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।* 

————————————————

*नाम आरोपी -*

संजय कुमार लहरे पिता अशोक कुमार लहरे उम्र 35 साल साकिन आंकडीह थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

 संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्रीमति मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) श्री डेरहा राम टण्डन द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरी. कृष्ण चंद सिदार के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनाक 05.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम आंकडीह अपने घर में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है। उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर संजय कुमार लहरे को अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुये पकड़ा गया जिसके कब्जे से 06 लिटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रू. बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

*आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता। ◾बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही*

0

◾*आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता। ◾बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही*

◾बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना। 

◾शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।

◾आरोपी भारी मात्रा मे अवैध शराब रखा हुआ था। 

◾देशी शराब 72 पाव की बरामदगी।

◾देशी शराब मात्रा 12.960 लीटर कीमती 6240 की जप्ती।

◾आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 

◾आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

◾नाम आरोपी – बलराम संवरा पिता स्व. मालिकराम संवरा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 संवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)         

                 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 04.06.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि बलराम संवरा अपने घर के कमरा मे पेटी अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी हेतु रखा हुआ है सूचना पर सिविल टीम द्वारा मौके पर संवरा मोहल्ला पहुॅचकर बलराम संवरा के उपस्थिति मे मकान की तलाशी लेने पर कमरा अंदर सिल्वर कलर के टीना पेटी अंदर 24 नग देशी मसाला व 48 नग देशी प्लेन कुल 72 नग देशी शराब मात्रा 12.960 लीटर कीमती 6240 रूपये जप्त कर आरोपी बलराम संवरा को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर, 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।

*युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार।*

0

♦️ *युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार।*

 

♦️*आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।*

 

*♦️ गिरफ्तार आरोपी का नाम* :-

 

 खिलावन सोनी पिता पुरन सोनी उम्र 33 साल निवासी खोरसी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-05.06.2026 को पीडिता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी को जानती पहचानती है दोनो के बीच दो सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी पीडिता के माता-पिता को होने से शादी करूंगा कहकर खिलावन सोनी पीडिता को भगााकर अपनी बहन के किराये के घर रायपुर में दिनाक 01/05/2026 को भगाकर लेकर गया था एवं पूर्व में पीडिता के माता पिता एवं भाई बहन रोजी मजदूरी करने चले जाते थे तब पीडिता घर में अकेली रहती थी तो आरोपी खिलावन सोनी पीडिता के घर जाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीडिता के रिपोर्ट पर अपराध 343/2026 धारा 69 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी खिलावन सोनी को उसके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 05.06.2026 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनाक 06.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।