Home Blog Page 125

*युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार।*

0

♦️ *युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार।*

 

♦️*आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।*

 

*♦️ गिरफ्तार आरोपी का नाम* :-

 

 खिलावन सोनी पिता पुरन सोनी उम्र 33 साल निवासी खोरसी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-05.06.2026 को पीडिता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी को जानती पहचानती है दोनो के बीच दो सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी पीडिता के माता-पिता को होने से शादी करूंगा कहकर खिलावन सोनी पीडिता को भगााकर अपनी बहन के किराये के घर रायपुर में दिनाक 01/05/2026 को भगाकर लेकर गया था एवं पूर्व में पीडिता के माता पिता एवं भाई बहन रोजी मजदूरी करने चले जाते थे तब पीडिता घर में अकेली रहती थी तो आरोपी खिलावन सोनी पीडिता के घर जाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीडिता के रिपोर्ट पर अपराध 343/2026 धारा 69 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी खिलावन सोनी को उसके सकुनत पर दबिश देकर कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 05.06.2026 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनाक 06.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*कृषि विभाग की शनिवार को कई बड़ी कारवाई,  3943 बोरी खाद जब्त*

0

*कृषि विभाग की शनिवार को कई बड़ी कारवाई, 

3943 बोरी खाद जब्त*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा की अगुवाई में शनिवार को भी जिले के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा निजी कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर कारवाई की गई। इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.06.2026 को उप संचालक कृषि को मिली सूचना के आधार एवं उनकी अगुवाई में जिले के उर्वरक निरीक्षकों की 03 टीम ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ कुल 3943 बोरी उर्वरक की जब्ती एवं गोदाम सील की कारवाई की। सर्वप्रथम विवेक ट्रेडर्स बम्हनीडीह में शिकायत के आधार पर निरीक्षण के दौरान यूरिया 1786 बोरी, टी.एस.पी. 300 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट 300 बोरी, एन.पी.के. 105 बोरी, कुल 2491 बोरी उर्वरक का पॉस मशीन में दर्शित मात्रा का गोदाम में भण्डारित मात्रा से मिलान न होने पर उर्वरक विक्रेता के गोदाम में भण्डारित उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् जब्ती की कारवाई की गई। इसी प्रकार प्रकाश कृषि केन्द्र, खरौद विकासखण्ड पामगढ में किसान की शिकायत के आधार पर निरीक्षण कर बिना पॉस के अवैध रूप से भण्डारित कुल 616 बोरी उर्वरक जब्त एवं विक्रय प्रतिबंध कर गोदाम को सील किया गया। तत्पश्चात मेसर्स रामगोपाल साहू कृषि केन्द्र ग्राम सिलादेही विकासखण्ड बम्हनीडीह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोदाम में भण्डारित कुल 836 बोरी उर्वरक का रिकार्ड संधारित न रखने, पॉस से मिलान न होने एवं सही रूप से बिल न काटने के कारण विक्रय प्रतिबंध की कारवाई की गई।

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खाद के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर इसी प्रकार कठोर कारवाई जारी रहेगी, ताकि किसानों को सुगमता से शासकीय दर पर उर्वरक को उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

*गरियाबंद पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 70 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द*

0

🚨 *गरियाबंद पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 70 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द*

 

🚨 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 बना उम्मीद की डोर साइबर सेल गरियाबंद ने लौटाई ऑनलाइन फ्रॉड हुए 43,94,553 लाख की राशि । 

गरियाबंद – पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में साइबर सेल गरियाबंद ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 70 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1100000/- है।

साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर विभिन्न राज्यों एवं जिलों से उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर मोबाइल फोन बरामद किए गए तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए।

इसी क्रम साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर सेल गरियाबंद द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

साइबर ठगी के मामलों में शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित बैंकों, पेमेंट गेटवे एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों में ट्रांसफर हुई राशि को तत्काल होल्ड कराने एवं वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों को राशि वापस दिलाने की कार्यवाही की जाती है।

जिसमें साइबर सेल गरियाबंद द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान कुल ₹10,04,588/- एवं वर्ष 2025-26 के दौरान कुल ₹33,89,765/- की राशि साइबर ठगी के पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक रिफंड कराई गई है। इस प्रकार अब तक कुल ₹43,94,553/- की राशि पीड़ितों को उसके बैंक खाता में वापस दिलाई जा चुकी है।

यह उपलब्धि साइबर अपराधों के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की सक्रियता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी समन्वय का परिणाम है। समय पर शिकायत दर्ज होने के कारण बड़ी संख्या में पीड़ितों की मेहनत की कमाई वापस कराई जा सकी है।

महत्वपूर्ण अपील

गरियाबंद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजना, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर कुल, पार्ट-टाइम जॉब फॉड, सोशल मीडिया हैकिंग अथवा अन्य साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो घटना की जानकारी तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

 

मुख्य कार्यवाहीः –

✅ वर्ष 2024-25 में 98 बैंक खातों सेें रिफंड राशि: ₹10,04,588/-

✅ वर्ष 2025-26 में 176 बैंक खातों से रिफंड राशि: ₹33,89,765/-

✅ कुल रिफंड राशि: ₹43,94,553/-

“सतर्कता, त्वरित शिकायत और समय पर कार्रवाई ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।”

“*ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

🚨 “*ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*

 

 रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर महावीर चौक निवासी वैभव ठाकुर (23 वर्ष) ने दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह साउंड एंड लाइट व्यवसाय का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान गैलेक्सी मॉल के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देर रात जब वह दशरथ पान ठेला के पास अपने साउंड सिस्टम का सामान रखवाकर खड़ा था, तभी शुभम भाठिया, विश्वास बैरागी तथा उनके साथी राकेश उर्फ गोलु महंत एवं सुनील दास महंत वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर कल फरार आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया (28 वर्ष), निवासी कोष्टापारा कोतरारोड रायगढ़, राकेश उर्फ गोलु महंत (25 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ तथा सुनील दास महंत (27 वर्ष), निवासी सोनियानगर कोतरारोड रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़*

0

🚨 *रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़*

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने करायी शिकायत की जांच, आरोपित सलीम ने युवती का 6 साल तक किया शारीरिक शोषण फिर दूसरी महिला से रचाई कथित शादी

🚨 पीड़ित युवती ने आरोपी सलीम पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप 

🚨 “अभियान संवेदना” के तहत त्वरित कार्रवाई : आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया गया, मामले की जांच जारी

🚨 महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा महिला पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “अभियान संवेदना” के तहत एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र की एक महिला (45 साल) दिनांक 05 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को आवेदन प्रस्तुत कर सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। महिला ने बताया कि उसने हाल ही में गाजियाबाद निवासी सलीम के साथ जिला जांजगीर-चांपा के एक मंदिर में विवाह किया है, जिसके कारण उसके बेटे उससे नाराज हैं और घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। महिला के आवेदन को परीक्षण एवं जांच में रखा गया था।

 

आज इसी मामले से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया जब खरसिया क्षेत्र की एक युवती (28 साल) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सलीम के विरुद्ध गंभीर शिकायत प्रस्तुत की। युवती ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सलीम, जो खरसिया क्षेत्र में फेरी का कार्य करता था, उससे संपर्क में आया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध स्थापित किए। युवती के अनुसार सलीम उसे दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर भी लेकर गया था तथा लगातार विवाह का भरोसा देता रहा।

 

🔹 दूसरी महिला से संपर्क और मंदिर में विवाह की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस के पास

 

शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि सलीम एक अन्य महिला के संपर्क में है और उससे भी विवाह का वादा कर रहा है। युवती ने संबंधित महिला से मोबाइल पर बातचीत भी की थी, जहां उसे विश्वास दिलाया गया कि सलीम उसे पत्नी के रूप में रखेगा। बाद में सलीम द्वारा दूसरी महिला से मंदिर में विवाह किए जाने की जानकारी मिलने पर युवती ने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

 

आरोपित गाजियाबाद निवासी सलीम (30 साल) नामक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर महिलाओं को धोखे में रखने और एक युवती के साथ कथित शारीरिक शोषण की शिकायत सामने आने पर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया है।

“*अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

🚨 “*अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

   

 

रायगढ़:- चक्रधरनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। देर रात जब महिला की नींद खुली तो उसकी पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास तलाश किया, बालिका नहीं मिली । दूसरी दिन सुबह बालिका अभिनेश चौहान के घर मिली । बालिक से पूछताछ करने पर बतायी कि दिनांक 02.06.2026 को रात करीब 11.30 बजे अभिनेश चौहान जबदस्ती अपने घर ले गया और अपने कमरे में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और परिवारवालों को मारने की धमकी दिया । हम लोग परिवार में सलाह करने के बाद दिनांक 05.06.2026 को अपने नाबालिक लड़की को महिला थाना में रिपोर्ट करने आये । महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 137(2),65(1), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपी अभिनेश चौहान (26 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

*चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा*

0

🚨 *चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा*

🚨 प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

🚨 चोरी की सिलिंग फैन एवं नगदी रकम बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

🚨 संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सफलता मिल रही है, चोरी की घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

 

 रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई संपत्ति का हिस्सा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।

2. धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।

 

जब्त मशरूका :- 02 नग सिलिंग फैन, नगदी रकम 400 रुपये

*जिला पंचायत सभाकक्ष में CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक शुरू* 

0

*गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज*

 

 

*गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठक प्रारम्भ*

*जिला पंचायत सभाकक्ष में CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक शुरू* 

 

*रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद – 5 जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा*

 

*बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत पर चर्चा*

*आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई*

0

 

*आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई*

-कुल प्रकरण -02

-जप्त मदिरा -13.30 लीटर मदिरा ।

-गिरफ्तार आरोपी -02

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा✒️1️⃣. दिनांक 05/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9 के आरोपी संतोष राठौर,पिता -लक्ष्मीप्रसाद राठौर ,उम्र -38 वर्ष ,निवासी- अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9,थाना -सारागाँव ,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)के आधिपत्य से 07.00 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।

2️⃣. दिनांक 06/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -मुड़पार में आरोपी प्रवीण कुमार,पिता -कृष्णा कुमार ,उम्र -27 वर्ष ,निवासी-मुडपार,थाना -सारागाँव,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 06.30 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।

कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे ,सुनील रात्रे तथा मुख्य आरक्षक राजेश पांडे, आरक्षक शीतला कौशिक तथा बबलू कंवर,रामदुलारी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक*

0

*कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक*

 

*किसानों को समय पर पर्याप्त खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश*

 

*खाद की कालाबाजारी एवं अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में खाद-बीज को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग तथा बीज निगम के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी किसानों, विशेषकर लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ फसल उत्पादन की सफलता काफी हद तक समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता पर निर्भर करती है, इसलिए किसी भी स्थिति में किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहकारी क्षेत्र में यूरिया उर्वरक का भंडारण निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 52 प्रतिशत तथा डीएपी उर्वरक का भंडारण 31 प्रतिशत तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खाद की मांग को देखते हुए अतिरिक्त भंडारण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। डीएपी उर्वरक की संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए उसके विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरक का पर्याप्त भंडारण भी कराया गया है, जिससे किसानों को वैकल्पिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी खाद विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को निर्धारित शासकीय दर पर ही उर्वरकों का विक्रय हो। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बीज उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीज भंडारण का कार्य लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। वहीं अब तक उपलब्ध बीजों का लगभग 60 प्रतिशत वितरण किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों की बुआई को देखते हुए शेष बीजों का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है ताकि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को एग्री स्टेक पंजीयन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी कराई जाए तथा किसानों को योजना के लाभों की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही पंचायतों, कृषि विस्तार अधिकारियों एवं ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों को भी अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित करें तथा कृषि संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही खाद एवं बीज खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली या खाद-बीज की कमी की शिकायत तत्काल कृषि विभाग अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। खरीफ सीजन को सफल बनाने और किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।