More

    *सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    यह शिविर दिनांक 08 जून 2026, सोमवार को नगर पालिका परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 16 स्थित वन डिपो परिसर राम्हेपुर में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा।

    शिविर में नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को शासकीय योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। विशेष रूप से स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जाएगा ।

    नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया गया है ।

    Trending News

    Technology