Home Blog Page 118

*कोयला चोरी का अफरा तफरी करने वाले आरोपियो को पुलिस में किया गिरफतार*

0

*कोयला चोरी का अफरा तफरी करने वाले आरोपियो को पुलिस में किया गिरफतार*

• अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटो के अंदर आरोपियो को किया गया गिरफतार

नाम आरोपी – 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड

02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड 

03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड

04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – दिनांक 10-06-2026 को पार्थी आर के पाण्डेय पिता श्री उदय नाथ पाण्डेय उम्र 45 साल निवासी न्यू लोको कॉलोनी मरहीमाता मंदिर बिलासपुर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.2026 को दीपका कोल माइन्स से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी के लिये मंगवाया था जो आज दिनांक 10.06.2026 को प्रात: सुबह 06.00 से 07.00 बजे के बीच0 1.CG10BQ8285 जिसका चालक उज्जैन अंसारी 02.CG12BL6247 जिसका चालक आशिक हुसैन 03. CG12BL6251 जिसका चालक फजल अंसारी है जो कोयला लेकर भाटीया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि.लोखण्डी लेकर आये जिसे लेब से चेक करने पर एफ/जी ग्रेड का कोयला नही होना पाया गया ट्रेलर चालकों से पुछताछ करने पर एफ ग्रेड के कोयला को बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाईजर के मिली भगत से अपराधिक सडयंत्र रचते हुये कोयला को चोरी कर कोयला में मिलावट कर लेकर आना बताये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ के सहयोग से आरोपी 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड, 02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड ,03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड, 04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग को घैराबंदी कर पकडा गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी पुलिस स्टाफ, एसीसीयू एवं माईनिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*नहीं रहे एलआईसी अभिकर्ता अजय देवांगन, मुंगेली ने खोया एक मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- जिले के जाने-माने एलआईसी अभिकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय देवांगन के आकस्मिक निधन से पूरे मुंगेली जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लगभग 45 वर्ष की आयु में उनके असमय निधन की खबर ने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और समाजजनों को गहरे दुःख में डुबो दिया है।
अजय देवांगन अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जो वर्षों से उनके स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से जुड़े रहे। उनके जाने से मुंगेली ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिसने अपने जीवन को ईमानदारी, मेहनत और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित कर दिया था।
अजय देवांगन ने अपने कार्यजीवन की शुरुआत मुंगेली जिला न्यायालय में वकीलों के साथ मुंशीगिरी से की थी। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने परिश्रम और लगन के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। बाद में उन्होंने बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा और सहारा एजेंट, एलआईसी अभिकर्ता तथा डाक बीमा सलाहकार के रूप में हजारों लोगों का विश्वास अर्जित किया।
उनकी पहचान केवल एक सफल अभिकर्ता के रूप में नहीं थी, बल्कि वे अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और मददगार प्रवृत्ति के लिए भी जाने जाते थे। जो भी व्यक्ति उनसे एक बार मिलता, वह उनके आत्मीय व्यवहार से प्रभावित हुए बिना नहीं रहता था। लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका समाधान कराने का उनका स्वभाव उन्हें समाज में विशेष स्थान दिलाता था।
सामाजिक क्षेत्र में भी अजय देवांगन की सक्रिय भागीदारी रही। देवांगन समाज के विभिन्न आयोजनों, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में वे हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। समाज के युवाओं को प्रेरित करना, लोगों को जोड़ना और सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य था। उनके निधन से देवांगन समाज ने अपना एक सक्रिय, समर्पित और लोकप्रिय सदस्य खो दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही मुंगेली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया। समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, बीमा क्षेत्र से जुड़े साथियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अजय देवांगन का जीवन संघर्ष, सेवा और सद्भावना का प्रतीक था। उनका सरल व्यक्तित्व और मुस्कुराता चेहरा हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

*”व्यक्ति चला जाता है, लेकिन उसके सद्कर्म, उसका व्यवहार और उसकी यादें सदैव जीवित रहती हैं। अजय देवांगन भी अपने अच्छे कार्यों और मधुर स्मृतियों के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।”*

ॐ शांति। 🙏🕯️

*ढाबों से स्कूल की ओर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 4 बच्चों का हुआ रेस्क्यू*

0

*बाल श्रम के खिलाफ मुंगेली में एक्शन: 4 बच्चों को शोषण से दिलाई मुक्ति*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा हेतु कार्यरत कृषक सहयोग संस्थान ने श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर 4 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा जून माह को बाल श्रम विरोधी ‘एक्शन मंथ’ के रूप में मनाने संबंधी निर्देशों के तहत की गई। कृषक सहयोग संस्थान द्वारा बाल मजदूरी प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि, सामुदायिक नेता एवं ग्रामीण शामिल हुए। संस्था देश के सबसे बड़े बाल अधिकार नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC)’ की सहयोगी संस्था है, जो देशभर में बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी के खिलाफ कार्य कर रही है। मुक्त कराए गए बच्चों की आयु 14 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लंबे समय से अमानवीय एवं शोषणकारी परिस्थितियों में कार्य कराया जा रहा था। उन्हें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वातावरण में बेहद कम पारिश्रमिक पर दिन-रात काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। बच्चों के मुक्त होने के बाद संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, पीड़ित बच्चों को पुनर्वास, मुआवजा, शिक्षा एवं अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ. एच. बी. सेन ने कहा कि प्रत्येक मुक्त कराया गया बच्चा अपने शिक्षा, सुरक्षा और गरिमा के अधिकारों की पुनः प्राप्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से वंचित करता है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का स्थान ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि स्कूलों में है। उल्लेखनीय है कि बाल तस्करी और बाल श्रम एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसी कारण जून माह में नागरिक समाज संगठन पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ विशेष निगरानी एवं कार्रवाई अभियान संचालित करते हैं। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के साझा निगरानी एवं सूचना-साझाकरण तंत्र की बदौलत अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के बीच देशभर में 1.45 लाख से अधिक बच्चों को तस्करी एवं शोषण से मुक्त कराया जा चुका है। इनमें बड़ी संख्या उन बच्चों की है जिन्हें बाल श्रम के लिए मजबूर किया गया था।

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

0

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विकास कार्य, अधोसंरचना निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए इस दौरान भावना बोहरा ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना वर्तमान में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने तथा उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति और कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने निर्देश दिए। इसके साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड, भू स्वामित्व कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भूमिहीन किसानों को आर्थिक लाभ, पेंशन भोगियों को तय समय पर पेंशन जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा कर सेवाओं को सुदृढ़ करने की बात कही भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है पांडातराई की जनता से हमने जो वादा किया है और नगर की समृद्धि के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं आज समीक्षा बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा के दौरान मैनें कई सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए हैं जिससे नगरवासियों की सुविधा सुनिश्चित होगी वहीं विकास कार्यों में तेजी से यहां की जनता को लाभ मिलेगा हमारा उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता की आकांक्षाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए हम कार्य करें भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे नगरवासियों को सुविधा और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके सुशासन के संकल्प के साथ हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर काम कर रही है ताकि जनता को सुविधाओं और योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों अधोसंरचन निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं एवं कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं पांडातराई में उप तहसील की स्थापना केवल एक प्रशासनिक सुविधा नहीं बल्कि जनता को उनके द्वार पर बेहतर शासन और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है आज नगर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास, पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है आज नगर में प्रयाप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण,तालाबों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों में छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पर्याप्त पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम, शेड निर्माण जैसे कई विकास कार्य एवं परियोजनाएं आकार ले रहीं है इन सभी योजनाओं और विकास कार्यों से ही आज हमारा नगर पंचायत पांडातराई विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और जनता को भी आर्थिक एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है जिसके प्रति हम कृतसंकल्पित हैं हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है इस अवसर पर बैठक में नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी सहित सभी वार्ड के पार्षद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी*

 *• ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट मोबाईल के माध्यम से संचालित करने के मामले में मुख्य 04 आरोपियों को बेमेतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।* 

 *• आईपीएल ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में 04 आरोपियों से 04 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 33,000/- रूपये जप्त।* 

 *• ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा नेटवर्क में आरोपियों के संपर्क में अवैध गतिविधियों संलिप्त एवं उनके खातों के ट्रांजैक्शन की जांच जारी।* 

 *• पुलिस का संदेश: अब बक्से नहीं जाएंगे अपराधी।* 

      *बेमेतरा, गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

(01) नयन राजपूत पिता प्रसन्न राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी कुम्हीगुड़ा पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा हाल समृद्धि विहार बेमेतरा ब्लाक सी आरेंज हाउस थाना व जिला बेमेतरा।

(2) रौनक सलुजा पिता स्व. चन्द्रप्रकाश सलुजा उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड 08 पंजाबी पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

(3) सीनू सलुजा पिता प्रितपाल सिंह सलुजा उम्र 38 वर्ष निवासी पंजाबीपारा वार्ड 08 संतोषी मंदिर के पास बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

(4) मोहम्मद जुनेद हिंगोरा पिता युसुफ हिंगोरा उम्र 34 वर्ष निवासी रामदेव बाबा वार्ड जिला बेमेतरा।

*करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बरेला थाना क्षेत्र की घटना*

0

*करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बरेला थाना क्षेत्र की घटना*

​जबलपुर:- के बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुड़रिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ महज़ 7 साल के एक मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्लोक कनौजिया पिता संदीप कनौजिया, निवासी कुड़रिया, अपने घर के पीछे गया हुआ था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के पीछे जाकर देखने पर परिजनों के होश उड़ गए; मासूम वहाँ लगे बिजली के खंभे के ‘स्टे तार से चिपका हुआ था, जिसमें अचानक करंट आ गया था।

​करंट की चपेट में आने के कुछ देर बाद जैसे ही बच्चा नीचे गिरा, परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जबलपुर के निजी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बरेला थाने के एएसआई आदित्य मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट

बाइट आदित्य मिश्रा, एएसआई, गौर चौकी, बरेला थाना, जबलपुर

*सेंदुरस गांव में हुये *पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड* को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम*

0

*सेंदुरस गांव में हुये *पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड* को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम*

 

 *दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार*

 *जून 2024 में मुक्ता ग्राम के दोहरे हत्याकांड (अप.क्र. 247/2024 धारा 103(1) बीएनएस) को भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा ही दिया गया था अंजाम*

 *लूट का सोने का आभूषण खरीदने वाला बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर को भी किया गया गिरफ्तार* 

 *लूट के सोने के आभूषण को ज्वेलरी व्यापारी आरोपी बाबूलाल से बरामद करने में मिली सफलता*

 *मामला सुलझाने में CEIR पोर्टल का उपयोग बना महत्वपूर्ण साधन*

# आरोपीओ के कब्जे से सोने का आभूषण 9 ग्राम लगभग 16000 गला हुआ सोना 5 ग्राम मूल्य 85000 नकद रकम 77000 रूपये घटना मे उपयोग राड मोटर साइकिल भी बरामद 

           शक्ति– घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक 02-03/06/2026 के दरम्यिानी रात को अपने घर में सो रहे पति-पत्नि की जघन्य तरीके से हत्या कर दिया गया था। दिनांक 03.06.2026 को थाना मालखरौदा में घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, सूचना प्राप्त होते हि पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) तत्काल घटनास्थल पहुंचे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एसडीओपी डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा अलग-अलग थानों की टीम व सायबर सेल के स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सक्ती के मार्गदर्शन में घटना के कारणों का पता लगाने व संदेहियों की पतासाजी करना प्रारम्भ कर दिये।

घटना दिनांक को मृतक पुरूषोत्तम खुंटे व मृतिका गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे, अपने घर के परछी में पलंग में सोये हुये थे जिनकी अज्ञात आरोपियों द्वारा चेहरे एवं सिर पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया गया था साथ ही मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के द्वारा पहने हुये सोने के आभूषण भी गायब थे एवं कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था जिससे हत्या के साथ लूट की भी वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 331(8), 103(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के लगातार दिशानिर्देश, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व एवं डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा एसडीओपी सक्ती के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना/चैंकी प्रभारियों व सायबर सेल की टीम लगातार पांच दिनों तक 24 घण्टे ग्राम सेन्दुरस में कैम्प कर आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान अनेक संदेहियों से पूछताछ किया जाता रहा साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिलेट का बारिकी से विश्लेषण किया गया। घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल भी गायब था, जिसे सायबर सर्विलेंश में रखा गया था। मोबाईल टावर डंप व मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के पलगडा के आस-पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0 को हिरासत में लिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या के घटना को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिन पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया, इसके बताये अनुसार अन्य आरोपी रूपचरण यादव के घर ग्राम पंडरीपानी में दबिश दी गई, आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपिओं ने बताया कि घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी, आरोपीगण मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से रंजिश रखने लगे थे एवं यह जानकर भी मृतक व उसकी पत्नि दोनो घर में अकेले रहते हैं, घटना दिनांक को मौंका पाकर रात के अंधेरे में स्केल पट्टी को दरवाजा के अंदर घुंसाकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किये, घर में घुंसते ही पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम एवं उसकी पत्नि गुहरिन बाई के चेहरे एवं सिर में मोटे लोहे की राड़ से लगातार कई बार प्रहार किये, आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद मृतिका के गले एवं नाक में पहने हुये सोने के आभुषणों को छीनकर अपने साथ रख लिये। प्राणघातक वार होने से कुछ समय बाद ही दोनो पति-पत्नि की मौंके पर ही मौंत हो चुकी थी, इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई एवं कमरे में रखे रूपये व मोबाईल को अपने साथ लेकर चले गये।

आरोपी रूपचरण के बताये अनुसार घर की तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का राड और वारदात के दौरान पहने हुये खुन लगा शर्ट-पेंट व 74,000 रूपये बरामद किया गया।

घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुये आभूषणों को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू जो कि खिलेश्वर ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है के पास 84,000 (चैरासी हजार) रूपये में बेच दिये थे। चोरी व लूट की संपत्ति खरीदने वाले बाबूलाल साहू के घर से मृतिका से लूटे हुये आभूषण को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई एवं बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर वार्ड नंबर 02 को भी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर जून 2024 में मालखरौदा थाना के मुक्ता ग्राम में हुये दोहरे हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों द्वारा अंजाम देना पता चला। इस घटना के संबंध में आरोपी रूपचरण यादव द्वारा बताया गया कि मृतिका बुधवारा बाई गबेल के घर के पास ही मुक्ता ग्राम में इसका ससुराल है एवं किसी बात को लेकर मृतिका बुधवारा बाई गबेल से कई बार विवाद हुआ था, एक दिन मौका पाकर रूपचरण यादव अपने साथी देवकुमार यादव के साथ उनके घर में पीछे से घुंसकर घर में ही रखे मोटे लकड़ी से मृतक मगनलाल गबेल व उसकी पत्नि बुधवारा बाई गबेल के सिर में लगातार वार कर हत्या कर दिये एवं अलमारी में रखे आभूषणों को लेकर चले गये।

इस प्रकार सक्ती पुलिस को दो-दो डबल व्र्लाइंड मर्डर प्रकरण को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनो जघन्य अंघे हत्याकांड में शामिल दोनो आरोपियों रूपचरण यादव एवं देवकुमार यादव को व लूट का आभूषण खरीदने वाले आरोपी बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त दोनो दोहरे अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, रेंज बिलासपुर , श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा नगद ईनाम (कैश रिवाॅर्ड) देने की घोषणा की गयी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा के निरीक्षक प्रवीण राजपूत व निरीक्षक राजेश पटेल, निरी लखन पटेल, कमल किशोर महतो, नरेंद्र यादव निरी0 अमित सिंह भैना, उप निरी0 सायबर प्रभारी सी.पी. कंवर, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली सउनि संतोष तिवारी, बिसोहन चंद्रा, प्र0आर0 दामोदर जायसवाल, प्र0आर0 कृष्ण कुमार तिवारी, आर0 सेतराम पटेल, आर0 पवन साण्डे, आर0 कमलेश लहरे, आर0 जितेन्द्र कंवर, आर0 कमल किशोर सिदार, आर0 गोपाल साहू, आर0 एलेक्सियूस मिंज, आर0 फारूख खान सायबर सेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 *मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा का फार्म रिजेक्ट होने पर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन*

0

 *मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा का फार्म रिजेक्ट होने पर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन*

जबलपुर:-राज्यसभा सांसद पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस के नगर एवं ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ शर्मा, संजय यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

धरने में मौजूद कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भाजपा सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन ने अपना पूरा जीवन महिला सशक्तिकरण और गांधीवादी विचारधारा को समर्पित किया है, लेकिन उनके साथ अन्याय कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाई गई है।

 

लखन घनघोरिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी चाहे कचरे में जितना भी अभ्रक (चांदी का वर्क) लगा ले, कचरा मिठाई नहीं बन सकता।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं को लगातार कमजोर करने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत था, जबकि भाजपा के पास दो सीटों के लिए आवश्यक संख्या थी। इसके बावजूद भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर राजनीतिक परंपराओं का उल्लंघन किया और कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो नामांकन निरस्त कराने जैसा कदम उठाया गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित करने वाला है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*कोटमी सोनार मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार* 

0

*कोटमी सोनार मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार* 

 *विज्ञप्ति फोटो में पुलिसकर्मी की वर्दी संबंधी प्रोटोकॉल पर उठ रहे सवाल* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी सोनार निवासी शुभम सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोशन खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/26 दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 10 जून 2026 की रात्रि रैली निकालने एवं नेता बनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इसी बीच मामले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर में पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार के सामने एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी जिसका नाम तारिकेश पांडे बताया जा रहा है, जिसके सिर पर पुलिस टोपी नजर नहीं आ रही है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस वर्दी एवं ड्रेस प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, केवल एक फोटो के आधार पर किसी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा प्रोटोकॉल उल्लंघन की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस संबंध में पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। यदि विभागीय नियमों के तहत किसी विशेष परिस्थिति जैसे प्रेस विज्ञप्ति जारी करने संबंधित समय में टोपी पहनना अनिवार्य था या नहीं, इसका निर्णय संबंधित अधिकारी ही कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में जारी कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र में प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे के द्वारा इस प्रकार टोपी न पहनने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार तारिकेश पांडे को शिवरीनारायण, पामगढ़ इत्यादि अपने स्थानीय तथा क्षेत्रीय जगहों पर अक्सर देखा जाता रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना रहता है कि प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करना है। वहीं, स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पुलिसकर्मियों को वर्दी संबंधी सभी मानकों का भी पालन करना चाहिए ताकि जनता के बीच अनुशासन और पेशेवर छवि बनी रहे।

इस मामले में किसी भी प्रकार की विभागीय टिप्पणी या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के प्रयास लाए रंग-तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृत* 

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के प्रयास लाए रंग-तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृत* 

 * **लागत ₹2235.66 लाख (22.35 करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा जारी*

 * **मुंगेली और तखतपुर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत**

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/मुंगेली।**संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के विकास और जन-सुविधाओं को प्राथमिकता देने की कड़ी में मुंगेली-तखतपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी है। केंद्रीय आवास और शहरी मामले राज्य मंत्री तोखन साहू की विशेष पहल और प्रभावी पैरवी के बाद, लंबे समय से प्रतीक्षित *तखतपुर-कुकुसदा मार्ग (कुल लंबाई 16.50 किलोमीटर)* के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को शासन द्वारा औपचारिक प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के लिए **₹2235.66 लाख (22.35 करोड़ रुपये)** का बजट मंजूर किया गया है। प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD), नवा रायपुर द्वारा भेजे गए प्राक्कलन पर छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए यह बड़ी प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

**केंद्रीय मंत्री की त्वरित पैरवी और मुख्यमंत्री का आभार**

उल्लेखनीय है कि जिला मुंगेली के इस व्यस्त मार्ग की स्थिति को देखते हुए जनहित में इसका चौड़ीकरण और मजबूतीकरण नितांत आवश्यक था। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इस जन-समस्या को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री **माननीय श्री विष्णु देव साय जी** को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर इस कार्य को बजट मद क्रमांक 6836 के तहत जल्द से जल्द स्वीकृत करने का विशेष अनुरोध किया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील और त्वरित निर्देशों के बाद इस लोक-कल्याणकारी कार्य को शासन की हरी झंडी मिल गई है।

**मैदानी स्तर पर निर्माण की तैयारी शुरू**

प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ ही अब विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा मुख्य अभियंता (बिलासपुर परिक्षेत्र), अधीक्षण अभियंता (बिलासपुर मंडल) और कार्यपालन अभियंता (लोक निर्माण संभाग, मुंगेली) को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा चुका है जिसका निविदा प्रक्रिया पुर्ण हो चुकी है

*क्षेत्र में हर्ष का माहौल**

16.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से तखतपुर और मुंगेली संभाग के दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से सुगम हो जाएगा। इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाना है। तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के बनने से राहगीरों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को परिवहन में बड़ी सहूलियत होगी। इस बड़ी स्वीकृति के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और छत्तीसगढ़ सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

इस बहुप्रतीक्षित कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माननीय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयासों और प्रदेश सरकार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की है।