More

    *करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बरेला थाना क्षेत्र की घटना*

    *करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बरेला थाना क्षेत्र की घटना*

    ​जबलपुर:- के बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुड़रिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ महज़ 7 साल के एक मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्लोक कनौजिया पिता संदीप कनौजिया, निवासी कुड़रिया, अपने घर के पीछे गया हुआ था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के पीछे जाकर देखने पर परिजनों के होश उड़ गए; मासूम वहाँ लगे बिजली के खंभे के ‘स्टे तार से चिपका हुआ था, जिसमें अचानक करंट आ गया था।

    ​करंट की चपेट में आने के कुछ देर बाद जैसे ही बच्चा नीचे गिरा, परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जबलपुर के निजी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बरेला थाने के एएसआई आदित्य मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट

    बाइट आदित्य मिश्रा, एएसआई, गौर चौकी, बरेला थाना, जबलपुर

    Trending News

    Technology