Home Blog Page 108

*शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल*

0

*शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल*

लखनपुर में शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत 

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के अनुभव, लक्ष्य तय कर मन लगाकर पढ़ाई करने की दी प्रेरणा

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर:-  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें अध्ययन सामग्री प्रदान कर नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

अपने संबोधन में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन, शिक्षकों का सम्मान और माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, चिकित्सक, शिक्षक, प्रशासक और जनप्रतिनिधि बनकर देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यही तीनों किसी भी विद्यार्थी की सफलता का मजबूत आधार बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने, अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने तथा निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का भी विकास करें, जबकि अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण पाठशाला है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अध्ययन कर अपने विद्यालय, परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, शिक्षकगण, अभिभावक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सम्मान और सामूहिक सहभागिता ने शाला प्रवेश उत्सव को उत्साहपूर्ण बना दिया।

*खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल*

0

*खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल*

गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग चौम्पियनशिप का हुआ समापन 

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग चौम्पियनशिप-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संघर्ष करने का जज्बा भी सिखाते हैं। खेलों से बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को पूरे समर्पण, ईमानदारी और खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा का वास्तविक उद्देश्य प्रतिभा को निखारना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ बड़े मंचों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

समापन समारोह में फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। बालिका वर्ग के फाइनल में सरगुजा बॉयलर्स ने सरगुजा फाइटर्स को पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग के फाइनल में सरगुजा लायंस ने सरगुजा ब्लैक पैंथर्स को हराकर चौम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग चौम्पियनशिप का आयोजन खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव उपलब्ध कराने और जिले में बास्केटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच श्री राजेश प्रताप सिंह, पूर्व खिलाड़ी एवं समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री निशांत सिंह गोयल सहित खेल प्रेमी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति एवं जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन*

0

*राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा माना कैंप मे स्थापित फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

राज्यपाल के साथ समाज कल्याण विभाग के संचालक रणवीर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल ने सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों का अवलोकन कर उनके उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि यहां इंटरफेरेंशियल थेरेपी यूनिट, शॉर्ट वेव डायथर्मी, माइक्रो मोशन सिस्टम, गेट लैब, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, गेट ट्रेनर, आइसोकाइनेटिक यूनिट, ट्रैक्शन यूनिट, मोटामेड तथा मसल्स स्टिम्युलेटर जैसे आधुनिक उपकरण स्थापित हैं, जिनका उपयोग दिव्यांगजनों के उपचार और पुनर्वास में किया जाता है।

राज्यपाल ने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा एवं पुनर्वास सुविधाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित महाविद्यालय का भी अवलोकन किया। महाविद्यालय में वर्तमान में 140 दृष्टिबाधित, मूक एवं बधिर विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो ब्रेल लिपि सहित विभिन्न माध्यमों से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई हस्तशिल्प सामग्री, ड्राइंग और पेंटिंग का अवलोकन कर राज्यपाल ने उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात राज्यपाल ने कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निर्माण कार्यशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न इकाइयों एवं दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को इन सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने पुनर्वास केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

*राज्यपाल श्री डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा*

0

*राज्यपाल श्री डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा*

*जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर*

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बुधवार को लोकभवन में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सक्ती जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं के 22 प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी सभी शासकीय कर्मचारी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें व अपने कार्यालय एवं निवास में पेड़ लगाकर हरियाली प्रसार में योगदान करें।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि जिले में प्री मानसून, पोस्ट मानसून जल स्तर का आकंलन किया जाए। प्रधानमंत्री आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए अभी से प्रभावी कदम उठाया जाएं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों एवं निवास स्थान के परिसर के कवर्ड एरिया में हरियाली प्रसार के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। जनजातीय एवं वन क्षेत्रों में पुराने वेटलैड, तालाब, कुंआ आदि जलस्त्रोतों के पुर्नजीवन के लिए ‘‘वीबी-जी राम जी‘‘ के तहत कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

राज्यपाल ने कहा कि महिला स्व सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। केवल परंपरागत कार्यो तक सीमित रहने के बजाए ऐसे व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाए जिनमें संभावनाएं ज्यादा हो। महिलाओं को नए एवं अधिक लाभकारी उद्यमों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने लखपति दीदीयों को हाइड्रोपोनिक्स एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

राज्यपाल ने बेहतर स्वास्थ के लिए योग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमित रूप से योग कर रहे है उनको सम्मानित किया जाए जिससे दूसरे लोग भी प्रेरित हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं एवं बच्चों को योग से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाए।

टी.बी. उन्मूलन संबंधी कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए श्री डेका ने कहा कि ऐसे मरीज जो टी.बी के साथ-साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित है उन पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए। ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज एवं एम्स जैसे संस्थानों में रेफर किया जाए।

राज्यपाल ने जैविक खेती में वैल्यु एडिशन के द्वारा लाभप्रद खेती हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक मे जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल ने जनहित से जुड़े विषयों में परिणाम मूलक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने कहा।

*हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार*

0

♦️ *हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार*

♦️ आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड एवं स्कूटी जप्त

♦️ घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, पुलिस की सतत पतासाजी से गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी

मो. समीर पिता मो. शब्बीर, उम्र 25 वर्ष

निवासी – साईं मंदिर के पास, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका

* घटना में प्रयुक्त 01 नग ब्लेड

* स्कूटी क्रमांक CG 10/BG 5265

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 15.06.2026 को आहत साहिल बर्मन के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी मो. समीर ने उस पर ब्लेड से गर्दन पर घातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाई तथा घटना के बाद फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 371/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशन में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी

विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रेलवे स्टेशन बिलासपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना के बाद अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कर भंडारा (महाराष्ट्र) भाग जाना बताया।

आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड एवं स्कूटी क्रमांक CG 10/BG 5265 को रेलवे स्टेशन पार्किंग से जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

*बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूँज हर एक ग्रामीणों तक*

0

बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूँज हर एक ग्रामीणों तक :- जिला बिलासपुर पुलिस विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह जी के पदस्थापना होने के बाद से जिला के हर एक शहरवासियों एवं ग्रामीणों को सजग करने जनजागरूकता अभियान सतत् चलाए जा रहे है जिसमें -नशा मुक्ति अभियान, आओ सवारें कल अपना , चेतना अभियान, सियान चेतना, साईबर जागरूकता अभियान और यातायात जागरूकता अभियान, प्रमुख है उक्त अभियानों को शहर के हर गली गली तक और ग्रामीण क्षेत्र के हर गाँव तक पहुंचने की जिम्मेदारी जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है जिसके चलते पूरे बिलासपुर जिले में पुलिस के अभियानों की गूँज आए दिनों सुनाई देती रहती है अभी हाल ही में जूनापारा पुलिस चौकी के द्वारा लगभग 15 से 18 ग्रामों को नशा से मुक्त किया गया है जिसमें ग्राम जूना पारा, सलाया, भीमपुरी, उदयपुर, डोमनपुर, सेकरी, दर्री, सफरीभाठा, सिंघनपूरी, चोरगॉव , तेंदुआ, उदयपुर जोगीपुर साल्हेडबरी,धूमा, नागचुवा , जैसे ग्रामों के साथ अन्य ग्राम भी शामिल है जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में लोगों को जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को बताकर जागरूक किया गया है। इस जागरूकता अभियान की खास बात यह रही है कि इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीति से हटकर जन प्रतिनिधियों का सहयोग लगातार पुलिस को मिलने से क्षेत्र में अच्छी खासी भीड़ सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जागरूकता अभियान में हिस्सा ले और इसका सीधा सीधा फायदा लोगो को जागरूक करने में हो रहा है । अभी हाल ही में चौकी जुनापारा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस कप्तान के निर्देशों को अमल में लाने के लिए ग्रामीण वृद्धजनों की मीटिंग लेकर उनके अनुभवों को साझा किया गया और पुलिसिंग में अमल में लाने की बात की गई साथ ही फूलमाला श्रीफल और फलों से स्वागत किया गया जिसे सोशल मीडिया में लोगों ने खूब सराहा है ग्राम धूमा में भी जनप्रतिनिधि महिला नेत्री हेमलता राजपूत के आहवान में सैकड़ों महिलाएं , ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित होकर गली गली में नशा मुक्ति के रैली निकाली गई , जूनापारा पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्रामीणों को नशा। विरुद्ध अभियान में यातायात जागरूकता, सायबर जागरूकता, आओ सवारे कल अपना अभियान की जानकारी को साझा किया।

*आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही*

0

*आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई –

. दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त-अकलतरा के ग्राम -पीपरसत्ती में आरोपिया मीना बाई कुर्रे पति -शैल कुमार उम्र-52 वर्ष,जाति-सतनामी ,साकिन-वार्ड क्र.05 पीपरसत्ती,थाना -अकलतरा ,जिला -जांजगीर -चांपा (छ.ग.)|के रिहायशी मकान से 08.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद होने पर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।

. दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त- अकलतरा के ग्राम -अमरताल के आरोपी दिलहरण डहरिया s/o स्व. बृजभान,उम्र-28 वर्ष ,जाति-सतनामी,साकिन-अमरताल ,थाना -अकलतरा,जिला -जांजगीर चांपा(छ.ग.)। के रिहायशी मकान से 07.20 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।

कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार एवं मुख्यआरक्षक मुकेश शर्मा ,विमल सनाद्य,आरक्षक गीता कमल तथा अंशु पाटनवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 *चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार* 

0

 *चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार* 

* *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही*

* *CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सिवनी गांव में छापा –*

* *आरोपी नारायण धीवर, भूलीन बाई और सरोज बाई के घर से निकली अवैध शराब*  

* *तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल*  

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना चांपा सिवनी गांव से 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई रेड कार्रवाई में 2 महिला आरोपी सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

*कहां-कहां पड़ा छापा*  

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर सिवनी के भाटापारा और सारथी मोहल्ला में एक साथ दबिश दी गई।

*किसके पास से कितनी शराब मिली* 

1. *आरोपी नारायण धीवर*, उम्र 55 वर्ष, निवासी भाटापारा सिवनी – कब्जे से *45 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद

2. *महिला आरोपी भूलीन बाई बरेठ*, उम्र 50 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से *20 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद

3. *महिला आरोपी सरोज बाई बरेठ*, उम्र 56 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से *30 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद

*कुल बरामदगी*: 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 19,000/ रुपये

तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*उपरोक्त कार्यवाही में* निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबूलाल दिवाकर, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, म0प्र0आर0 पुष्पलता साहू, प्रउनि गोपी सिंह, निकिता साहू, रुकसाना बानो, आर0 गौरी शंकर, ईश्वरी राठौर, सुमंत कँवर, म0आर0 निरमा टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

*चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता*

0

 

* *चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता*

* *CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग, हथनेवरा फोरलेन से दबोचा गया आरोपी*

* *दुकान में सो रहे मालिक के सिरहाने से चाबी उठाकर ले गया था कार, पुलिस ने वाहन बरामद किया*

* *आरोपी कन्हैया कश्यप उम्र 26 वर्ष, पिता जीवनलाल कश्यप, निवासी चंडीपारा, पामगढ़*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये की ब्रेजा कार चोरी करने वाले आरोपी को *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, आरोपी ने दुकान में सो रहे वाहन मालिक के सिरहाने रखी चाबी उठाकर कार चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गई कार भी बरामद कर ली है।

*क्या है मामला* 

प्रार्थी मिर्जा अफजल बेग, निवासी चांपा ने 23 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना वाले दिन उसने अपनी ब्रेजा कार क्रमांक CG 11 BS 5141 दुकान के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी की थी। रात में थकान होने के कारण वह दुकान के भीतर बाजवट पर सो गया।कार की चाबी और मोबाइल उसके सिरहाने रखे हुए थे, सुबह नींद खुलने पर उसने देखा कि चाबी गायब है। बाहर जाकर देखने पर कार भी वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 *CCTV फुटेज से मिला सुराग* 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 327/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते और कार के पास आते-जाते दिखाई दिया।

 *ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक* 

जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान कन्हैया कश्यप निवासी चंडीपारा, पामगढ़ के रूप में हुई। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी ट्रैकिंग की गई और आरोपी को हथनेवरा फोरलेन के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

 *कार बरामद, आरोपी जेल भेजा गया* 

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्रेजा कार, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, बरामद कर जप्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी कन्हैया कश्यप को 24 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*उपरोक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर थाना प्रभारी सागर पाठक सउनि बलवंत धृतलहरे, थाना चाम्पा एव साइबर थाना से आरक्षक प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, माखन साहू पद्मराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*ग्राम मनोहरपुर-खपरीडीह में 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*ग्राम मनोहरपुर-खपरीडीह में 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त लोरमी की टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम मनोहरपुर-खपरीडीह में कार्रवाई करते हुए लेखराम साहू के कब्जे से 14.580 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी लेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमंे आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।