*आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई –
. दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त-अकलतरा के ग्राम -पीपरसत्ती में आरोपिया मीना बाई कुर्रे पति -शैल कुमार उम्र-52 वर्ष,जाति-सतनामी ,साकिन-वार्ड क्र.05 पीपरसत्ती,थाना -अकलतरा ,जिला -जांजगीर -चांपा (छ.ग.)|के रिहायशी मकान से 08.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद होने पर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया ।
. दिनांक 24/06/2026 को आबकारी वृत्त- अकलतरा के ग्राम -अमरताल के आरोपी दिलहरण डहरिया s/o स्व. बृजभान,उम्र-28 वर्ष ,जाति-सतनामी,साकिन-अमरताल ,थाना -अकलतरा,जिला -जांजगीर चांपा(छ.ग.)। के रिहायशी मकान से 07.20 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।
कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार एवं मुख्यआरक्षक मुकेश शर्मा ,विमल सनाद्य,आरक्षक गीता कमल तथा अंशु पाटनवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
