Home Blog Page 101

*अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को किया रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔹 *अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को किया रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔹 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से था फरार।

🔹 मामले के 01अन्य आरोपी की पतातलाश जारी।

गिरफ्तार आरोपी – 

1. सोम ऊर्फ रोशन निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 20 साल निवासी महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – दिनाँक 24/06/2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने घर के आंगन में था उसी समय रतनपुर निवासी इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक ऊर्फ एलियन व उनके साथी प्रार्थी उसके घर से जबरदस्ती अपने साथ गले में चाकू अडाकर जबरदस्ती मोटर सायकल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गये थे, और प्रार्थी के सामने गांजा को फैलाकर फोटो खिचे उसके बाद धमकी दिये और उसके घरवालों को फोन करवाकर बोले कि मैं गांजा में पाली थाना में पकडा गया हूं पुलिस वाले छोड़ने के लिये 50000 रूपये माँग रहे है, कहकर प्रार्थी की मां को उक्त बातें बताकर 50000 रूपये लाने के लिये बोला, जिसकी सूचना घरवालों के द्वारा पुलिस को देने पर पुलिस के द्वारा निखिल रजक ऊर्फ एलियन तथा इशांत सारथी को पूर्व में पकड़कर जेल भेजा गया है, तथा मामले में फरार आरोपी सोम रजक घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, जिसकी पतासाजी रतनपुर पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी, सोम रजक/निर्मलकर के घर आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सोम रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

*मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराध में थाना पथरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए सामान बरामद।*

0

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराध में थाना पथरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए सामान बरामद।*

➡️ *थाना पथरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम जरेली में हुए मोटर पंप चोरी के प्रकरण में 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार* 

➡️ *आरोपी योगेश साहू एवं निखिल सिगरौल से चोरी गए मोटर पम्प, केबल, पाइप किया गया जप्त*

➡️ *आरोपियों के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

   

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली :-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस को चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी शत्रुहन प्रसाद साहू निवासी रोहराकला द्वारा थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए बोर पंप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 130 फीट केबल वायर, 13 नग प्लास्टिक पाइप एवं 1 एच.पी. मोटर पंप, कुल लगभग ₹14,000 मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर दिनांक 25.06.2026 को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि 02 लड़के मोटरपंप, केबल वायर बेचने के लिए घूम रहे है कि प्राप्त सूचना के आधार पर पथरिया पुलिस ने संदेही योगेश साहू (21 वर्ष) एवं निखिल सिगरौल (23 वर्ष) निवासी ग्राम जरेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए 1 एच.पी. मोटर पंप, केबल वायर एवं 12 नग प्लास्टिक पाइप बरामद कर मौके में उपस्थित गवाहो के समक्ष जप्त कर दोनों आरोपियों योगेश साहू पिता मनोज उम्र 21 वर्ष एवं निखिल सिगरौल पिता विष्णु प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी जरेली थाना पथरिया, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.06.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव (थाना प्रभारी पथरिया), प्र.आर. वीरभद्र सिंह, आर.हलीश गेंदले, स्वारथ ध्रुव, राजतिलक बंजारे की अहम भूमिका रही।

*प्रधानमंत्री आवास योजना: जरहागांव के उमाशंकर सोनी का पक्के घर का सपना हुआ साकार*

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना: जरहागांव के उमाशंकर सोनी का पक्के घर का सपना हुआ साकार*

*छत से पानी टपकने, दीवारों में नमी आदि समस्याओं से मिली मुक्ति*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में पात्र परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। अपना पक्का घर हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। जब यह सपना साकार होता है तो केवल एक मकान नहीं बनता, बल्कि परिवार को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया आधार मिलता है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ने ऐसे ही अनेक परिवारों के जीवन में खुशियों का नया अध्याय जोड़ा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत जरहागांव के निवासी उमाशंकर सोनी का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब साकार हो चुका है। उमाशंकर सोनी लंबे समय तक कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने, दीवारों में नमी और मौसम की मार से परिवार को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सुरक्षित और पक्के आवास का सपना आर्थिक सीमाओं के कारण अधूरा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के आधार पर उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का और मजबूत घर तैयार किया। आज उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है। उमाशंकर सोनी बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। अब बारिश, तेज धूप या अन्य मौसम की परिस्थितियों का भय नहीं रहता। बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण मिला है और पूरे परिवार के जीवन में स्थिरता एवं आत्मविश्वास आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना आवास उपलब्ध कराने के साथ ही परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी देती है।

*सेवा-सेतु केंद्र बना भरोसे का माध्यम, कुसुम पटेल का बना विवाह प्रमाण पत्र*

0

*सेवा-सेतु केंद्र बना भरोसे का माध्यम, कुसुम पटेल का बना विवाह प्रमाण पत्र*

*442 डिजिटल सेवाओं से सशक्त हुई व्यवस्था*

 *एक ही केंद्र पर आसान और पारदर्शी ढंग से मिल रही शासकीय सेवाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की नागरिक हितैषी पहल सेवा-सेतु केंद्र आमजन के लिए सुगम, पारदर्शी और त्वरित शासकीय सेवाओं का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रहा है। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से अब लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इसका सकारात्मक लाभ नगर पंचायत बरेला निवासी कुसुम पटेल को भी मिला, जिनका विवाह प्रमाण पत्र सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सहज और समयबद्ध रूप से बन गया। कुसुम पटेल ने बताया कि पहले विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को लेकर उन्हें कई तरह की जानकारी और औपचारिकताओं की चिंता थी, लेकिन सेवा-सेतु केंद्र में आवश्यक मार्गदर्शन और सरल प्रक्रिया के कारण उनका आवेदन आसानी से पूरा हुआ और उन्हें समय पर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि सेवा-सेतु केंद्र की व्यवस्था से न केवल समय और श्रम की बचत हुई, बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक भी रही। उन्होंने राज्य शासन के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल रूप से सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 73 सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब सेवा-सेतु केंद्रों के जरिए 442 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। इस नई व्यवस्था से शासन की सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। नागरिकों का समय, श्रम और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित हो रही है। सेवा-सेतु केंद्र राज्य शासन की डिजिटल सुशासन की सोच को साकार करते हुए नागरिकों और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।

*खरीफ सीजन में किसानों को राहत:*

0

*खरीफ सीजन में किसानों को राहत:*

*जिले में 19 हजार 419 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का भंडारण, 67.5 प्रतिशत खाद का वितरण पूर्ण*

*6 हजार 359.61 मीट्रिक टन उर्वरक समितियों में उपलब्ध*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार प्रभावी व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 19 हजार 419 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। अब तक जिले में उपलब्ध उर्वरक का 67.5 प्रतिशत से अधिक किसानों को वितरित किया जा चुका है। वर्तमान में 06 हजार 359.61 मीट्रिक टन उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक शेष है, जिसे किसानों की मांग और आवश्यकता के अनुसार लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पर कार्रवाई भी की जा रही है।

कृषि विभाग श्री उप संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों की नियमित निगरानी की जा रही है। भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराकर बेहतर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

*सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

0

*सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने बताया कि बरेला निवासी नितेश की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक के निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में मृतक के वैध वारिस को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल होने पर 10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है।

*जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

0

*जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

*प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और राजस्व सहित अन्य 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पथरताल के भरत लाल ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, ग्राम रजपुरा के द्वारिका ने विद्युत पोल स्थापित कराने, ग्राम चंदरगढ़ी की भावना प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत कराने तथा ग्राम दानोखार की आदिवासी मछुआरा सहकारी मर्यादित समिति के सदस्यों ने समिति का पंजीयन कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार ग्राम देवरी के ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण, नगर पंचायत जरहागांव के दिव्यांग तरुण कश्यप ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्राम गीतपुरी के शालिग्राम यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम गुटेली के ग्रामीणों ने पेयजल सुविधा के लिए बोर खनन कराने की मांग रखी। इसके अलावा ग्राम घोरबंदा के उमेंदा ने आधार कार्ड बनवाने, ग्राम डाड़गांव की मीना ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, ग्राम महामाई की पार्वती मरकाम ने राशन कार्ड को अन्य उचित मूल्य दुकान में स्थानांतरित कराने, ग्राम परसा कप के हरिप्रसाद ने नक्शा-बटांकन में सुधार तथा ग्राम सीलदहा के निर्मल वर्मा ने भूमि नामांतरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*सहकार से समृद्धि का गूंजा संदेश*

0

*सहकार से समृद्धि का गूंजा संदेश*

*जिले की 70 सहकारी समितियों में उत्साहपूर्वक मनाया गया सहकारिता सप्ताह*

*सहकारी ध्वज फहराकर किया गया सहकार गीत गायन*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने तथा केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार 06 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिले की 70 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में विविध आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सभी समितियों में सहकारी ध्वज का फहराया गया तथा सामूहिक रूप से सहकार गीत का गायन कर सहयोग, सहभागिता और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का भी मजबूत आधार है। सामूहिक प्रयासों से किसानों, ग्रामीणों और सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहकारिता विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सहकार से समृद्धि की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा अनेक नवाचार एवं जनकल्याणकारी पहलें संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और अधिकाधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सहकारिता की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामूहिक विकास की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

*निःशुल्क कोचिंग से एनआईटी रायपुर में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग सीट अलाट*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डाॅ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर उच्च. माध्य. आवासीय विद्यालय एवं डाॅ. ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली के निःशुल्क कोचिंग से गणित संकाय के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेंस सेकेण्ड सेशन परीक्षा में 79.33 परसेंटाईल अंक के साथ जोसा के सेकेण्ड राउण्ड काउंसलिंग में एनआईटी रायपुर में बायो मेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स में सीट अलाटमेंट हुआ है। अलाटमेंट का श्रेय छात्र व शिक्षक की कड़ी मेहनत का परिणाम है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार व कोचिंग टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि विगत 7 वर्षों से लगातार इस विद्यालय के छात्र जेईई मेंस में सफल हो रहे हैं। तथा छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय कक्षा के साथ-साथ निःशुल्क कोचिंग को दिया। उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री छत्रपाल डाहिरे ने दी।

*42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद श्री अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदमपुर में पूर्व डीएमसी एवं व्याख्याता श्री अशोक कुमार कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश सिंह ठाकुर ने श्री कश्यप को सेवानिवृत्ति उपरांत देय समस्त भुगतान संबंधी दस्तावेज, जिनमें जीआईएस (GIS), अर्जित अवकाश नगदीकरण तथा ग्रेच्युटी की पीपीए (PPA) शामिल हैं, सौंपते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

अपने संबोधन में डीईओ एल.पी. डाहिरे ने कहा कि श्री अशोक कुमार कश्यप ने 42 वर्ष 03 माह 21 दिन की लंबी शासकीय सेवा के दौरान शिक्षकीय एवं अकादमिक दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप सिद्धांतवादी, अनुशासनप्रिय एवं कर्मठ अधिकारी रहे हैं, जिसकी झलक उनके कार्यों में हमेशा दिखाई दी। शासन एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।

प्राचार्य श्री रमेश सिंह ठाकुर ने अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के आदेशानुसार वर्ष 2017 से श्री अशोक कुमार कश्यप ने एपीसी एवं डीएमसी के रूप में जिला मिशन कार्यालय मुंगेली में लगातार लगभग 9 वर्षों तक अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन स्टाफ के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन संभव हो सका।

सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत पदमपुर की ओर से श्री कश्यप को राधा-कृष्ण की विशाल फोटो फ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं विद्यालय एवं संकुल पदमपुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से चांदी का राम दरबार स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। इसके अलावा प्राचार्य श्री ठाकुर ने उन्हें अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, रामायण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में संकुल केंद्र पदमपुर के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें सरपंच अनिल जायसवाल (राजू), उपसरपंच विनय यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनोज साहू, शिक्षक राजकुमार कश्यप (सेमरसल), पत्रकार रोहित कश्यप, सीएसी मनोज साहू, गौकरण डिंडोले, प्रधान पाठक राजेंद्र कश्यप, आशीष जायसवाल, रामशिवाय पटेल, कुमारी नमिता यादव, श्रीमती निहारिका सोनवानी, रविशंकर नामदेव, आकाश दत्ता, शरद जायसवाल, स्वाति गुप्ता, ज्ञानचंद अनत, वीरेंद्र ध्रुव, रेणुका साहू, प्रधान पाठक नोहर प्रसाद साहू, सीएसी सुरेश कश्यप, श्रीमती सुलोचना कश्यप, अनुमति ध्रुव (पीएस फूलवारी), गणेश गुप्ता (पीएस तोताकापा), संतोष कश्यप (पीएस बुचूवाकापा), पूजा तिवारी, चेतना साहू, साधना वस्त्रकार, सेवकराम ध्रुव, सुरेखा कौशिक, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल शिक्षिका, श्री हनीशर्मा, विजेंद्र कश्यप (सहायक ग्रेड 2)श्वेता पाठक भृत्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सोनवानी व्याख्याता ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य श्री रमेश सिंह ठाकुर ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया। भावनात्मक माहौल के बीच सभी ने श्री अशोक कुमार कश्यप के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।