More

    *संस्‍कारधानी की विभूतियों को सम्‍मानित करके अभिभूत हूँ – डॉ. मोहन यादव*

    *संस्‍कारधानी की विभूतियों को सम्‍मानित करके अभिभूत हूँ – डॉ. मोहन यादव*

    स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी की स्मृति में “ “गौरव शिखर सम्मान 2026” मानस भवन जबलपुर में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुखिया माननीय मोहन यादव जी ने कहा कि स्‍वर्गीय दादा रोहाणी जी प्रेरणा से ओत-प्रोत थे 12 वर्ष में कुंभ भरता है मैं उस महाकाल की नगरी से हूँ और आज नर्मदा जी की नगरी संस्‍कारधानी में 12 विभूतियों का सम्‍मान करके मैं अभिभूत हूँ मैं विधायक अशोक रोहाणी को उत्‍कृष्‍ट आयोजन के लिए सादुवाद प्रेषित करता हूँ इस अवसर पर विधायक श्री अशोक रोहाणी जी ने कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्‍यमंत्री जी का आभारी हूँ जिन्‍होंने अपने व्‍यस्‍तम दिनचर्या में अपन बहुमूल्‍य समय दिया एवं कार्यक्रम के सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी सदस्‍यों एवं प्रशासन का आभार व्‍यक्‍त करता हूँ।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करना है। इस अवसर पर कुल 12 विशिष्ट क्षेत्रों

    1. शिक्षा क्षेत्र – ज्ञान ज्‍योति गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सुश्री रेखा चुडासमा

    2. समाज सेवा – कर्मयोगी गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – डॉ. कैलाश गुप्‍ता

    3. महिला सशक्तिकरण – नारी शक्ति गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सुश्री ज्ञानेश्‍वरी दीदी

    4. संस्‍कृति / कुटुंब प्रबोधन – संस्‍कार गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री नंदलाल नेगांधी

    5. युवाओं को प्रेरित करने हेतु – युवा गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री सरबजीत सिंह

    6. आचार्य / वैदिक विद्वान ब्राह्मण क्षेत्र – सनातन ज्ञान गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – पं. रोहित दुबे

    7. उद्योग एवं उद्यमिता – उद्योग गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री नितिन चंडोक

    8. चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य – संजीवनी गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – प्रोफेसर डॉ. वाई.आर. यादव

    9. पत्रकारिता – कलम वीर गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री श्‍याम कटारे

    10. सेवानिवृत्‍त अधिकारी – वीरता गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – सूबेदार श्री आर.एन. तिवारी

    11. विधि क्षेत्र – विधि सेवा गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – श्री आर.एन.सिंह जी पूर्व महाधिवक्‍ता

    12. न्‍याय के क्षेत्र में – न्‍याय रत्‍न गौरव शिखर सम्‍मान 2026 – जस्टिस श्री देवव्रत माधव धर्माधिकारी का सम्‍मान दादा ईश्‍वरदास रोहाणी की स्‍मृति में प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा द्वारा की गयी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री राकेश सिंह जी (मंत्री, लोक निर्माण विभाग) सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह (अन्‍नू), विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अजय विश्‍नोई, डॉ. अभिलाष पाण्‍डेय, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, सेवानिवृत्‍त जस्टिस श्री एच.पी.सिंह, रिंकु विज, श्री संदीप जैन, श्री विनोद गोंटिया, श्री अखिलेश जैन, श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्री संदीप रजक, श्री रत्‍नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।

    इस अवसर पर डॉ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, आशीष राव, सौरभ गोयल, गुड्डा केवट, पुष्‍पराज सेंगर, दामोदर सोनी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, अुनराग दाहिया, निशांत झारिया, रीना ऋषि यादव, बाबा श्रीवास्‍तव, सुश्री कृष्‍णा दास चौधरी, श्‍याम कनौजिया, जागेश समुंद्रे, दशरथ पटेल, अभिषेक पॉल, जय रोहाणी, अंकित फ्रांसिस, ज्‍योति रेड्डी, प्रमोद बेन, संजय जैन, अजय पदम, आशीष कुरील, श्रीमती पुष्‍पा तिवारी, श्रीमती विभा उपाध्‍याय, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती तृष्‍णा चटर्जी, श्रीमती उर्मिला विश्‍वकर्मा, श्रीमती सुधा तिवारी, हेमराज सराठे, वेद महावर, सुधीर बेन, श्रीमती दुर्गा मिश्रा, आशीष दास चौधरी, पवन रजक, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भवदीय

                          दादा ईश्‍वरदास रोहाणी सेवा समिति

    Trending News

    Technology