More

    *संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का किया आयोजन।*

    रायपुर – समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने अपने अध्यक्ष श्री सुनील वर्गीज़ के नेतृत्व में एक और जनहितकारी पहल करते हुए रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन IndusInd General Insurance Co. Ltd. के कार्यालय, रायपुर में किया। यह शिविर विशेष रूप से कैंसर एवं एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


    संतवना फाउंडेशन सोसायटी लंबे समय से समाज के जरूरतमंद, गरीब, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों एवं विशेष रूप से कैंसर मरीजों की सहायता के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य, रक्तदान एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करती रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर संतवना फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री सुनील वर्गीज़ ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी भी कैंसर, एनीमिया या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को समय पर रक्त मिल सके। संतवना फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।”


    कार्यक्रम में संतवना फाउंडेशन सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित रहे। IndusInd General Insurance की ओर से श्री अंकित (ब्रांच हेड) एवं श्री आशुतोष जी (क्लस्टर हेड) ने सहभागिता कर रक्तदान के महत्व को बताया।
    शिविर में Borneo Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी (OPD) संचालित की गई, जिसमें:
    डॉ. निमेष साहू (एम.डी. मेडिसिन) – मेडिसिन ओपीडी
    डॉ. पराधी जैन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) – गायनेकोलॉजी ओपीडी
    डॉ. याशी पिंजानी (डेंटल सर्जन) – डेंटल ओपीडी
    इसके अतिरिक्त श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण (Eye OPD) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
    रक्त संग्रह एवं संपूर्ण रक्तदान प्रक्रिया का संचालन RC Blood Center की टीम ने किया। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं का पंजीयन, मार्गदर्शन एवं सफल रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का विशेष योगदान रहा। संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
    जारीकर्ता:
    संतवना फाउंडेशन सोसायटी
    अध्यक्ष – श्री सुनील वर्गीज़
    “मानव सेवा ही हमारा संकल्प है।”

    Trending News

    Technology