More

    “*अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    🚨 “*अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

     

       

     

    रायगढ़:- चक्रधरनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। देर रात जब महिला की नींद खुली तो उसकी पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास तलाश किया, बालिका नहीं मिली । दूसरी दिन सुबह बालिका अभिनेश चौहान के घर मिली । बालिक से पूछताछ करने पर बतायी कि दिनांक 02.06.2026 को रात करीब 11.30 बजे अभिनेश चौहान जबदस्ती अपने घर ले गया और अपने कमरे में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और परिवारवालों को मारने की धमकी दिया । हम लोग परिवार में सलाह करने के बाद दिनांक 05.06.2026 को अपने नाबालिक लड़की को महिला थाना में रिपोर्ट करने आये । महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 137(2),65(1), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपी अभिनेश चौहान (26 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

    Trending News

    Technology