🚨 *खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार*
🚨 नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था चोरी की कार, डेंट-पेंट कर बेचने की थी तैयारी
🚨 खरसिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंचकर किया खुलासा
🚨 आरोपी को दिल्ली कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया रायगढ़, खरसिया न्यायालय पेश कर वाहन चोरी और धोखाधड़ी के अपराध में भेजा गया जेल
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले अपराधी रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत कार्रवाई से बच पाना मुश्किल है।

रायगढ़ । खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मै�
