More

    *मृत एस.एस.बी. जवान के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *मृत एस.एस.बी. जवान के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

     

    थाना बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर आरोपी जेल दाखिल

    👉 अधिकारियों को पैसा देने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी।

    👉 वृद्ध दंपत्ति को विश्वास में लेकर आरोपी ने हड़पे 11 लाख रुपये।

    👉 तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

    👉 आरोपी से 1 लाख रुपये नगद रकम जप्त।

     👉गिरफ्तार आरोपी

    योगराज साहू

    पिता – माधो राम साहू

    उम्र – 45 वर्ष

    निवासी – ग्राम बिटाल, थाना गैंदाटोला, हाल सृष्टि कॉलोनी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

    राजनंदगांव – प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका पुत्र वरूण कुमार साहू उम्र 32 वर्ष, सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) में पदस्थ था तथा जम्मू-कश्मीर में तैनात था।

    दिनांक 12.09.2025 को अवकाश के दौरान ग्राम कोकपुर बरैठटोला के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक जवान की मृत्यु उपरांत विभागीय सहायता राशि के रूप में प्रार्थी के खाते में 10 लाख रुपये एवं उनकी पत्नी के खाते में 19.25 लाख रुपये जमा हुए थे।

    इसी दौरान मृतक के साडू भाई योगराज साहू द्वारा वृद्ध माता-पिता को विश्वास में लेकर राजनांदगांव बैंक लाया गया तथा उनके खातों से कुल 15 लाख रुपये निकलवाए गए। आरोपी ने एस.एस.बी. अधिकारियों एवं बैंक कर्मचारियों को पैसा देने का झांसा देकर 11 लाख रुपये अपने पास रख लिया तथा केवल 4 लाख रुपये वापस किया।

    इस प्रकार आरोपी द्वारा वृद्ध दंपत्ति के साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    👉 पुलिस कार्यवाही

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।

    थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी द्वारा लगातार ठिकाना बदलने की जानकारी मिलने पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगराज साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया।

    आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये नगद जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

    Trending News

    Technology