More

    *मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में थाना घुमका की लगातार कार्यवाही*

    ✳️ *मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में थाना घुमका की लगातार कार्यवाही*

    ✳️ अलग – अलग दो प्रकरणों में पकडे गये दो नफर आरोपी 

    ✳️ गाडी के डिक्की व पीठ्ठू बैग में छिपाकर रखा हुआ था मादक पदार्थ गांजा 

    ✳️ पुलिस को देखकर आरोपी हुआ सर्तक जिसे घेराबंदी कर पकडा गया । 

    ✳️ दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलोग्राम गांजा बरामद (किमती 50000 रूपये)

    ✳️ मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल हिरो स्पलेंडर प्लस वाहन को किया गया जप्त।

     

    नाम आरोपी – 1- दीपक पटेल पिता स्व0 भुवन पटेल उम्र 50 साल निवासी भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगांव 

    राजनांदगांव

    2- देव कुमार साहू पिता स्व0 उदय राम साहू उम्र 24 साल निवासी पटेवा थाना घुमका हाल सिवनीखुर्द पुलिस चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव

     

     ✳️ जप्ती – दोनों आरोपियों से कुल 5 किलो गांजा किमती करीबन 50,000 हजार, दो नग पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हिरो स्पलेंडर किमती करीबन एक लाख चालीस हजार रूपये, जुमला 1,90,000 रूपये

    राजनांदगांव– मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 12.05.26 को गोपालपुर गिधवा रोड व हरडुवा से घुमका की ओर दो अलग अलग व्यक्ति दोनों काला रंग के हिरो स्पलेंडर प्लस मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा परिवहन हेतु जा रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी घुमका के नेतृत्व में थाना घुमका से अलग-अलग टीम बनाकर मुखबिर के बताये अनुसार स्थानों में मोबाईल चेक पोष्ट लगाया गया। आने जाने वाले वाहनों को रूकवाकर चेक किया जा रहा था तभी मुखबीर के बताये अनुसार मोटर सायकल हिरो स्पलेंटर आया जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी का पकडा गया । पकडे गये व्यक्ति के द्वारा पकडे गये पहले व्यक्ति के मोटर सायकल के डिक्की के अंदर थैला में 02 पैकेट में करीबन 2 किलो 58 ग्राम व दूसरे व्यक्ति पकडे पीट्ठू बैग को चेक किया गया जिसके अंदर अलग अलग 02 पैकेटों में करीबन 02 किलो 946 ग्राम गांजा किमती पचास हजार का होना पाया गया । मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल को जप्त किया गया । आरोपी दीपक पटेल पिता स्व0 भुवन पटेल उम्र 50 साल निवासी भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगांव व आारोपी देव कुमार साहू पिता स्व0 उदल साहू उम्र 24 साल निवासी पटेवा थाना घुमका हाल सिवनीखुर्द पुलिस चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव के विरूद्ध थाना घुमका में अपराध क्रमांक – 59/2026, 60/2026 अपराध धारा 20(b)(ii)(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत घटित करना पाये जाने से विवेचना कार्यवाही के बाद आरोपियों को माननीय न्यायाल के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया ।

    Trending News

    Technology