🚨 *नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल*
🚨 प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण, बालिका की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Punjipathara रायगढ़

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप बंजारे, पिता जगदीश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती, वर्तमान पता तराईमाल थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ को अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 64(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा है।
