*बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं*
72 पौवा शराब, मोटर सायकल एवं जर्दा युक्त गुटखा जप्त — आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
👉 आरोपीगण के कब्जे से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।
👉 जप्त शराब एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 31,600/- रुपये।
👉 आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 आरोपी विकास नेताम के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।
👉 जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
👉 अनावेदक के कब्जे से जर्दा युक्त गुटखा पुलिस द्वारा जप्त।
👉 अवैध शराब परिवहन एवं जर्दा युक्त गुटखा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
आरोपीगण के नाम
1 विकास नेताम पिता रामजी नेताम, निवासी वार्ड नं. 47 मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
2 मोहसीन खान पिता जीवराईल खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोठारपारा नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
3 टेकूराम सिन्हा पिता कालूराम सिन्हा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बांकल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
नाम अनावेदक(कोटपा एक्ट )
कमलेश गुप्ता पिता स्व. सुरेश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
कार्यवाही का विवरण

राजनांदगांव:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपी 01. विकास नेताम, 02. मोहसीन खान एवं 03. टेकूराम सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाए जाने पर तीनों आरोपीगणों के कब्जे से पृथक-पृथक स्थानों से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 12.96 बल्क लीटर, बिक्री रकम 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 04 KY 2976 जुमला अनुमानित कीमती 31,600/- रुपये जप्त किया गया।
आरोपीगणों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश कुमार गुप्ता पिता स्व. सुरेश कुमार गुप्ता, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदई चौक, थाना बसंतपुर, अपने किराना स्टोर्स में जर्दा युक्त गुटखा बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक के कब्जे से 04 पैकेट राजश्री, 04 पैकेट पान राज तथा 04 पैकेट सितार जर्दा युक्त गुटखा जप्त कर उसके विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा जर्दा युक्त गुटखा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
