**बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में थाना लालबाग पुलिस कार्रवाई।*
✳️ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
✳️ प्रार्थी से आरोपी ने कम समय पर रकम दुगना कर वापस करने का झांसा देकर ठग लिया था 5,42,000 रूपये।
✳️ गिरफ्तार आरोपी का नाम : महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़।

राजनांदगांव:-थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 420, 467, 468 भादवि के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण के संबंध में प्रार्थिया फगनी बाई साहू पति स्व० जेठूराम साहू उम्र 65 वर्ष निवासी चमारराय टोलागांव, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी महेश राम वर्मा पिता लिखन राम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीपुर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा स्वयं को निवेश एवं बीमा संबंधी कार्य से जुड़ा होना बताकर प्रार्थिया से वर्ष 2014, 2022 एवं 2023 में किश्तों के माध्यम से कुल 5,42,000/- रुपये प्राप्त किये गये। आरोपी द्वारा उक्त राशि को निवेश कर दुगुना लाभ दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बांड पेपर एवं दस्तावेज प्रदान किये गये।
विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थिया से राशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। साथ ही आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए।
प्रकरण में आरोपी महेश राम वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07/05/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
