#*कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
पत्नि के द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्सा था आरोपी पति।
#गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
#आरोपीः- पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) ।

कोण्डागांव:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.2026 कोे प्रार्थी सिंगलु मण्डावी पिता लच्छन मण्डावी निवासी चिपावण्ड डोंडीयापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खड़का के लोग बताए कि उसका साला पितम कोर्राम शराब पीकर उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए सिर पर डण्डा से मारपीट किया है जो बेहोश पड़ी है बताने पर प्रार्थी जाकर देखा तो उसका साला पितम कोर्राम उसे देखकर वहां से भाग गया। तब सुखदई कोर्राम को उनके पड़ोसियों के मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाॅ से बेहतर ईलाज रायपुर डीकेएस अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये जहां पर ईलाज के दौरान श्रीमति सुखदई कोर्राम की दिनांक 03.05.2026 के दोपहर 02.50 बजे मृत्यु हुआ कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री सतीश भार्गव, थाना कोंडागांव एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की टीम गठित किया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) से पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के कारण बार बार ताना मारती थी जिससे वह परेशान हो गया था जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की घर में रखे मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दिया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य करने से दिनांक 05.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं आज दिनांक 06.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
