*अपहरण कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया तमिलनाडु से गिरफ्तार।*
#आरोपीः- आरोपी विकास मरकाम पिता रामदेव मरकाम उम्र 19 साल निवासी जुगानी कलार थाना फरसगांव जिला कोण्डगांव ।

कोंडागांव:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.03.2026 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि दिनांक 09.03.2026 के शाम 06.30 बजे उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 137(2) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल से टीम गठित किया गया।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य से जानकारी प्राप्त हुआ कि अपहृता का लोकेशन तमिलनाडु राज्य में है जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम रवाना किया गया। तमिलनाडु पहुंचकर अपहृृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना कारित स्वीकार्य किया, जिसके कारण आरोपी को आरोपी को दिनांक 02.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं दिनांक 03.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
