More

    *ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम इंसान को ग्राम कोहकामेटा थाना केशकाल से बरामद कर दस्तयाब किया गया।*

    *ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम इंसान को ग्राम कोहकामेटा थाना केशकाल से बरामद कर दस्तयाब किया गया।*

     

     गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।

    घटना इस प्रकार है कि प्रार्थी जसराज बैघ साकिन एरला भटटीपारा थाना अनंतपुर ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी साली की लडकी कुमारी शारदा नेताम दिनांक 11.04.2026 के सुबह 04.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है , जिसे संज्ञान में लेकर थाना अनंतपुर में गुम इंसान क्रमांक 05/2026 दर्ज कर जॉच पता तलाश में लिया गया था।

     

    कोंडागांव:-दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक गुम इंसान खोज बीन हेतु जिला पुलिस कोंडागांव द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” एवं ‘‘ऑपरेशन तलाश’’ के अंतर्गत गुम इंसान प्रकरणों में लगातार पता तलाश किया जा रहा है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल अनंतपुर के हमराह गुम इंसान की पता साजी की जा रही थी गुम लड़की कुमारी शारदा नेताम पिता स्व. श्री राम उम्र 19 वर्ष साकिन एरला थाना अनंतपुर को आज दिनांक 20.04.2026 को थाना केशकाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोहकामेटा से बरामद कर गवाहों के समक्ष दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस अभियान में निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल थाना प्रभारी अनंतपुर, प्र.आर. 196 छबीलाल कोर्राम, प्र.आर. क्र. 236 भूपेन्द्र मरकाम, म.आर.क्रमांक 2076 सुगन्तीन पटेल थाना माकड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Trending News

    Technology