*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको और म्युल खाता खुलवाने उत्प्रेरित करने वाले (बैंक खाता को किराए में देने वाले) की पहचान कर की जा रही प्रभावी कार्यवाही।*
*• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं साइबर सेल पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता।*
*• म्युल अकाउंट की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ की गई कार्यवाही।*
*• आरोपियों को बीएनएस के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*
*• आरोपियों से कुल 05 नग पास बुक, 02 नग चेक बुक, 02 नग मोबाईल एवं 08 नग एटीएम किया गया जप्त।*
*• अब नहीं बक्से जायेंगे म्युल खाता धारक।*
*• प्रकरण में विवेचना जारी।*
——————————

पप्पू ठाकुर ब्यूरो बेमेतरा:-आरोपी संतोष साहू एवं एक अन्य के द्वारा लोगों का बैंक खाता खोलवाकर धोखाधड़ी रकम को बैंक खाता में प्राप्त कर आहरण करना एवं आरोपी धर्मराज द्वारा संतोष साहू एवं एक अन्य से रकम लेकर अपना बैंक खाता खोलवाकर धोखाधड़ी रकम को प्राप्त कर संवर्धन करना पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से 11 अप्रैल 2026 को आरोपियों 1. धर्मराज साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 32 वर्ष, 2. संतोष कुमार साहू पिता पुहुप राम साहू उम्र 41 वर्ष, दोनों निवासी मुरता थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा एवं एक अन्य को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
