पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने जिले के सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।*
*• सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू का आत्मीय स्वागत कर किया संवाद।*
*• उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा कर जाना उनका हालचाल।*
*• सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा।*
———————————-

गजानन सिंह ठाकुर ब्यूरो बेमेतरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का आत्मीय स्वागत किया।
*बैठक के दौरान डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* सभी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी तो नहीं है। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे कभी भी उनसे सीधे आकर मिल सकते हैं।
*डीआईजी ने पेंशन से* संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली और पूछा कि उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं। इस दौरान सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
*डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने* भी अपने अनुभव साझा करते हुए बैठक में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान की सराहना की।
*इस अवसर पर* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उइके सहित सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री के.पी. तिवारी, उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल शर्मा, श्री नारायण प्रसाद साहू, श्री कुंजीलाल दुबे, श्री विनोद कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष श्री जनकराम साहू, श्री उमाशंकर साहू, श्री मोसीबन गोस्वामी, श्री लाल सिंह ठाकुर, श्री रोमन लाल जायसवाल, श्री मनहरण लाल माली, श्री कृपाशंकर दुबे, श्री नूतन प्रसाद शर्मा, श्री थानूराम यादव सहित अन्य पेंशनधारी सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
