More

    *मैहर विधायक के प्रयासों से भदनपुर पहाड़ में 24 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार*

    *मैहर विधायक के प्रयासों से भदनपुर पहाड़ में 24 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार*

    मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ उत्तर पट्टी स्थित हनुमान मंदिर रोड पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग एक सप्ताह से जला पड़ा था, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों घर अंधेरे में डूबे हुए थे। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री शिवदयाल प्रजापति और सांसद प्रतिनिधि पुष्पराज शुक्ला को दी गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों (जेई व डीई) से संपर्क किया, लेकिन प्रारंभ में तीन दिन की देरी की बात कही गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामला मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी तक पहुंचाया गया। विधायक चतुर्वेदी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस त्वरित कार्रवाई के लिए शिवदयाल प्रजापति और पुष्पराज शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई इस पहल से न केवल उनकी दैनिक दिनचर्या सामान्य हुई, बल्कि विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिली है।

    Trending News

    Technology