More

    *एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों, आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।*

    एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों, आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।


    ———————————–
    *बेमेतरा, :* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में उप निदेशक लोक अभियोजन एवं जिला अभियोजन अधिकारी बेमेतरा के साथ दोष मुक्ति प्रकरणो एवं चालान कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में कुछ प्रकरणों में आरोपियों के दोष मुक्ति होने के कारणों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें किसी भी मामलों में प्रकरणों के विवेचकों द्वारा विवेचना में किये जाने वाले त्रुटियों को दूर करने हेतु एवं भौतिक साक्ष्यों को सावधानी से एकत्र करने हेतु अभियोजन अधिकारियों ने सुझाव दिये। होस्टाईल हो रहे प्रार्थी एवं गवाहों को उनके द्वारा दिये गये अभिमत/कथन पर कायम रहने हेतु विवेचकों को प्रकरण के प्रार्थियों के साथ लगातार सम्पर्क में रहने हेतु निर्देशित किये। जिससे की प्रकरण के प्रार्थी एवं गवाह अपने कथन को न्यायालय में निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से दे सके जिसके फलस्वरूप आरोपी न्यायालय से विचारणों उपरांत दोष सिद्ध हो सके एवं अपराधी द्वारा उसके किये गये अपराध की समुचित सजा मिल सके। विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर परीस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र करने एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये कार्यवाही करने, त्रुटि रहित विवेचना करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया, अपराध करने वाले आपराधियों को शतप्रतिशत सजा मिल सके। साथ ही नए कानूनों के लागू होने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही आदतन अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण एवं न्यायालयीन प्रकरणों की अन्य समस्याओं की समीक्षा किया गया।

    *बैठक में* उप निदेशक लोक अभियोजन अधिकारी श्री आशीष कुमार सिन्हा, जिला अभियोजन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे शामिल रहें।

    Trending News

    Technology