More

    *पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार*

    पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
    🚨 रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क पुलिस टीम ने लाखों की संभावित चोरी टाली, आरोपी रिमांड पर भेजा गया
    🚨 एसएसपी शशि मोहन ने आरक्षकों के साहसिक कार्रवाई और सूझबूझ पर तीन आरक्षकों को नगद पुरस्कार से किया प्रोत्साहित
    🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “सतर्क पुलिसिंग से बड़ी वारदात टली, जनता की सुरक्षा में रायगढ़ पुलिस हर समय मुस्तैद है।”


    रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । थाना पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है, सूचना पर तत्काल पूंजीपथरा की गस्त पार्टी पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गैस कटर से मशीन तोड़कर रुपए चोरी का प्रयास करते रंगे हाथ दबोच लिया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक अपराध की घटना टल गई।

    आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़ के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

    इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षक- चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद ईनाम राशि आदेश जारी कर प्रोत्साहित किया गया है।

    Trending News

    Technology